Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:12 AM IST

Cooler Cleaning Tips: कूलर के पानी में पनप रहे हैं मच्छर, डाल दें बस ये 1 चीज; मिनटों में होगा सफाया

How To Get Rid Of Mosquitoes From Cooler: गर्मी शुरू होते ही घरों में कूलर चलने लगते हैं, लेकिन कई बार लोगों की श‍िकायत होती है क‍ि कूलर के पानी में मच्‍छर पनपने लगते हैं। दरअसल, कूलर के टैंक में जमा पानी मच्छरों के पनपने के लिए सबसे अच्‍छी जगह बन जाती है। ऐसे में हम आपको मेरी दादी का अपनाया हुआ आसान तरीका बता रहे हैं।
Updated:- 2026-04-22, 15:57 IST
ways to get rid of mosquitoes in cooler

गर्मी की शुरुआत होते ही लोग एसी और कूलर चलाना शुरू कर देते हैं। तब तापमान 30 से 40 डिग्री पहुंचता है तो लोग बिना एसी के नहीं रह पाते हैं। हालांकि, हर कोई एसी अफोर्ड नहीं कर सकता है। बाहर रहकर जॉब और पढ़ाई करने वाले लोग तो ज्यादातर कूलर ही लगवाते हैं, क्योंकि ये शिफ्टिंग में आसान होता है। वहीं, जब कम गर्मी पड़ती है तो भी लोग कूलर चलाना ही पसंद करते हैं।

कई बार लोगों की शिकायत होती है कि कूलर के वॉटर टैंक में जब हम पानी भरते हैं तो उसमें मच्छर पनपने लगते हैं। अगर आपके साथ भी यही समस्या होती है तो हम आपको इससे छुटकारा पाने का आसान तरीका बता रहे हैं। आइए जानते हैं-

ways to get rid of mosquitoes in cooler (1)

कूलर में मच्छर क्यों पनपते हैं?

सबसे पहले तो ये जान लेना चाहिए कि कूलर में मच्छर क्यों पनपने लगते हैं? दरअसल, कूलर में जो पानी भरा होता है, वो जगह मच्छरों के लिए परफेक्ट जगह होती है। खासकर अगर पानी कई दिनों तक न बदला जाए, तो उसमें लार्वा बनने लगते हैं और धीरे-धीरे मच्छरों की संख्या बढ़ जाती है।

यह भी पढ़ें- रात भर कान के पास भिनभिनाते हैं मच्छर? सोते समय पास रखें ये खास पत्ता, बिना कॉइल के आएगी सुकून की नींद

पानी में डालें बस ये 1 चीज

अगर आपको इन मच्छरों से छुटकारा पाना है तो आप कूलर के पानी में थोड़ा सा मिट्टी का तेल (केरोसिन) डाल सकती हैं। ये तरीका मेरी दादी अपनाती थीं। इससे पानी के ऊपर एक लेयर बन जाती है जिससे मच्छरों के लार्वा को सांस नहीं मिल पाता और इससे कुछ ही समय में मच्छर और उनके अंडे खत्म हो जाते हैं। आप एक से दो ढक्कन मिट्टी का तेल डाल सकती हैं।

यह भी पढ़ें- बिना कॉइल और केमिकल के घर से भागेंगे सारे मच्छर, बस अपना लें मेरी दादी का बताया हुआ ये देसी नुस्‍खा

कितनी बार डालना चाहिए मिट्टी का तेल?

हर 3 से 4 दिन में जब आप कूलर का पानी बदलें, तो उसमें थोड़ा सा मिट्टी का तेल डाल सकती हैं। इससे मच्छर दोबारा पनपने नहीं पाएंगे।

ways to get rid of mosquitoes in cooler (2)

यह भी पढ़ें- घर में घुसने लगे हैं मच्छरों के झुंड? दरवाजे के किनारे जलाएं ये 1 काली चीज, बिना केमिकल के होंगे दूर

इन बातों का रखें ध्यान

  • कूलर का पानी रोज या एक दिन छोड़कर जरूर बदलें
  • हफ्ते में एक बार टैंक साफ जरूर करें
  • आस-पास पानी जमा न होने दें
  • ज्यादा केरोसिन डालने से बदबू आ सकती है

यह भी पढ़ें- किचन में बढ़ गए हैं छोटे मच्छर और चींटियां? इन 7 फेवरेट ठिकानों को तुरंत करें साफ

तो अगर आप भी कूलर में मच्छरों से परेशान हैं, तो ये आसान तरीका आप अपना सकती हैं। इससे मच्छरों का सफाया हो जाएगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- herzindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।