Cooler Smell Removing Tips: शाम को पानी भरने से पहले कूलर के टैंक में छिड़के ये 1 चीज, कुछ ही घंटे में दूर हो सकती है मछली जैसी बदबू

How To Clean Cooler Smell: गर्मी का मौसम आते ही लोगों के घरों में कूलर और पंखे का इस्तेमाल होने लगता है। इन दिनों होने वाली गर्मी में पंखा चलाने पर ठंडी हवा के बजाय गर्म हवा आ रही है। इससे बचने के लोग पूरा-पूरा दिन कूलर चलाकर रखते हैं। इससे आने वाली हवा तपती छत और दीवार से थोड़ा राहत देती है। कूलर से ठंडी हवा पाने के लिए रोजाना लोग पानी भरते हैं, लेकिन कई कूलर चलाते समय उसमें से मछली जैसी अजीब सी बदबू आने लगती है, जिससे कमरे में बैठना दूभर हो जाता है। दरअसल, कूलर के टैंक में लंबे समय तक पानी जमा रहने, खस के गीला रहने और उमस के कारण बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जो इस दुर्गंध का मुख्य कारण होते हैं।
इससे छुटकारा पाने के लिए लोग कूलर की टंकी खाली करके साफ करते हैं और फिर नया पानी भरते हैं, लेकिन इसके बाद भी कुछ खास फर्क नजर नहीं आता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो आपको महंगे क्लीनर की जरूरत नहीं है। शाम को पानी भरने से पहले बस एक घरेलू चीज का इस्तेमाल आपकी यह परेशानी चंद घंटों में दूर कर सकता है।
जरूरी सामग्री
- बेकिंग सोडा- 2-3 चम्मच
- फिटकरी का टुकड़ा
- एक कपड़ा
इसे भी पढ़ें- पुराने कूलर के शोर से उड़ गई है रातों की नींद? जानें कारण और कैसे कर सकती हैं ठीक
कूलर से आने वाली बदबू को कैसे दूर करें?
- कूलर से आने वाली बदबू को दूर करने के लिए सबसे पहले कूलर को खाली करें।
- इसके बाद किनारे पर लगी जाली को निकालकर धूप दिखाएं।
- टैंक में नीचे जमी गंदगी और काई को स्क्रबर या पुराने कपड़े से रगड़कर साफ करें।
- ध्यान रहे टंकी को अच्छे से सुखाएं ताकि पानी की एक भी बूंद न रहे।
कूलर के पानी से आने वाली मछली जैसी बदबू को दूर करने के उपाय
कई दिनों से लगातार पुराना पानी इस्तेमाल होने के कारण यह समस्या अधिकतर होती है। ऐसे में कोशिश करें कि रोजाना टंकी खाली करके नया पानी भरें।
- टंकी का पानी निकालने के बाद बेकिंग सोडा छिड़क कर 10-15 के लिए छोड़ दें।
- समय पूरा होने के बाद इसे कपड़े से पोछकर नया पानी भरें।
- साथ ही जाली लगाएं।
- अब इसमें एक बड़े टुकड़े फिटकरी को कपड़े में बांधकर कूलर के टैंक में डाल दें या उसे पानी में घुमा दें।
- फिटकरी पानी की गंदगी को नीचे बैठा देती है और बैक्टीरिया को पनपने से रोकती है, जिससे बदबू तुरंत कम हो जाती है।
कूलर से आने वाली बदबू को तुरंत कैसे खत्म करें?
अगर आपको तुरंत मेहमानों के आने पर बदबू दूर करनी है, तो कूलर के घास पर सीधे गुलाब जल या वेनिला एसेंस की कुछ बूंदें छिड़क दें। यह पानी में मिलने के बजाय सीधे हवा के संपर्क में आकर तुरंत असर दिखाएगा। इसे करने से पहले एक बार कूलर का पुराना पानी निकालकर टैंक को सूखे कपड़े से पोंछना न भूलें।
इसे भी पढ़ें- Cooler Cooling Tips: रात में कूलर के टैंक में मिलाएं ये 2 चीजें, सुबह तक मिलेगी बर्फ जैसी ठंडी हवा
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।