फ्लोर पर लगे हेयर डाई के दाग को हटाने के टिप्स एंड हैक्स

इन घरेलू टिप्स एंड हैक्स की मदद से आप फ्लोर पर लगे हेयर डाई के निशान को आसानी से हटा सकती हैं, जानिए कैसे।
Updated:- 2021-12-24, 15:32 IST
image

सफ़ेद बाल होने के चलते समय-समय महिलाएं बालों पर हेयर डाई लगाती रहती हैं। सिर्फ महिलाएं ही नहीं बल्कि, पुरुष भी बालों में हेयर डाई लगाते रहते हैं। कई बार बालों में हेयर डाई लगाते समय फर्श/फ्लोर पर गिर जाता हैं, जिकसी वजह से फ्लोर पर निशान पड़ जाते हैं। ये निशान इतने हार्ड होते हैं कि कई पर पोंछने पर दाग नहीं निकलते हैं। दाग नहीं निकलने की वजह से फ्लोर गंदे भी दिखाई देते हैं। अगर आपको भी फ्लोर से हेयर डाई के निशान को हटाने में परेशानी हो रही हैं, तो हम आपको कुछ बेहतरीन घरेलू टिप्स एंड हैक्स बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप आसानी से फ्लोर से उस दाग को हटा सकती हैं, तो आइए जानते हैं।

हाइड्रोजन पेरॉक्साइड

tips to clean hair dye stains from floor inside

हाइड्रोजन पेरॉक्साइड सामान्य निशान से लेकर हार्ड निशान को आसानी से हटाने के लिए एक बेस्ट घरेलू उपाय हो सकता है। इसके इस्तेमाल से दाग आसानी से निकल जाते हैं। इसके लिए सबसे पहले दो कप पानी में तीन से चार चम्मच हाइड्रोजन पेरॉक्साइड लिक्विड को डालकर एक घोल तैयार कर लीजिए। अब इस घोल का छिड़काव दाग वाली जगह पर करके लगभग 10 मिनट के लिए छोड़ दीजिए। 10 मिनट बाद क्लीनिंग ब्रश से रगड़कर साफ कर लीजिए। साफ करने के बाद आप देखेंगे कि दाग हट चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: कपड़ों पर लगे मेकअप के दाग हटाने के लिए अपनाएं यह टिप्स

नींबू, चूना और नमक का करें उपयोग 

tips to clean hair dye stains from floor inside

जी हां, चूना,नमक और नींबू का मिश्रण फर्श पर मौजूद किसी भी दाग को आसानी से हटाने के लिए बेस्ट उपाय है। नींबू का रस नमक के क्रिस्टल को सक्रिय करता है और किसी भी जंग को नरम और हटाने में मदद करता है और चूना जड़ से दाग को हटाने में मदद करता है। ऐसे में सबसे पहले इन दिनों को मिलाकर एक मिश्रण तैयार कर लीजिए और इसका लेप दाग वाली जगह पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दीजिए। कुछ देर बाद स्क्रब या क्लीनिंग ब्रश से साफ कर लीजिए। (तौलिए में लगे हेयर डाई के दाग हटाने के हैक्स)

 

सोडियम थायोसल्फेट कर करें इस्तेमाल 

tips to clean hair dye stains from floor inside

फ्लोर से हेयर डाई के हार्ड दाग को आसानी से हटाने के लिए सोडियम थायोसल्फेट भी एक बेस्ट उपाय हो सकता है। इसके लिए सबसे पहले दो कप पानी को अच्छे से गर्म कर लीजिए और तीन से चार चम्मच सोडियम थायोसल्फेट लिक्विड को डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए। अब इस मिश्रण को स्प्रे बोतल में भरकर निशान वाली जगह अच्छे से छिड़काव करके कुछ देर बाद साफ कर लीजिए। साफ करने के बाद आप देखेंगे कि हेयर डाई के निशान गायब है।

 

इसे भी पढ़ें: फर्श पर मौजूद वॉशिंग मशीन के दागों को हटाने के लिए इन तीन आसान टिप्स की लें मदद

इन चीजों का भी सकती हैं उपयोग 

tips to clean hair dye stains from floor inside

फर्श से हेयर डाई के दाग को चंद मिनटों में हटाने के लिए आप हाइड्रोजन पेरॉक्साइड, सोडियम थायोसल्फेट और नींबू, चूना और नमक के मिश्रण के अलावा कई अन्य चीजों का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। फ्लोर से हेयर डाई के दाग को हटाने के लिए आप बेकिंग सोडा और गर्म पानी, सिरका, नींबू और नमक का मिश्रण भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इन चीजों से भी हेयर डाई के हार्ड निशान भी आसानी से निकल सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@media.net,thespruce.com,lettiandco.b-cdn.net)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।