herzindagi
Questions to ask yourself before getting married

अरेंज मैरिज के लिए हां करने से पहले खुद से करें ये जरूरी सवाल

शादी... हर किसी के जीवन का सबसे बड़ा इवेंट है। यह एक ऐसा बंधन है जिसमें आप जन्मों तक के लिए बंध जाते हैं। मगर जल्दबाजी में किसी रिश्ते में जाने से पहले आपको खुद से कुछ सवाल जरूर करने चाहिए। ऐसे सवाल जो आपकी तमाम कंफ्यूजन को कम कर सकते हैं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-12-13, 19:03 IST

बड़ी आजीब बात लगती है... मां-बाप आपको करियर के बारे में सोचने के लिए साल दे सकते हैं, लेकिन शादी के लिए आपको 5-10 दिन में ही जवाब देने को बोलेंगे। अब जिंदगी का इतना बड़ा फैसला कोई कैसे मिनटों में कर सकता है? शादी... एक ऐसा इवेंट है जो हर आपकी आगे की जिंदगी का फैसला करता है। आपका एक गलत निर्णय आपकी जिंदगी को कई तरह से प्रभावित करता है। 

यदि आपकी अरेंज मैरिज हो रही है, तब तो पूरा परिवार आपके फैसले की प्रतीक्षा में बैठा रहता है। यह अरेंज मैरिज का फॉर्मूला कैसे काम करता है, यह किसी को नहीं पता। वहीं, आजकल की जनरेशन में रिलेशनशिप को लेकर वैसे भी कई इंसिक्योरिटी पहले से ही है। 

अगर आप अरेंज मैरिज के सेटअप में अपना रजिस्ट्रेशन करवाने जा रहे हैं, तो ध्यान रखें कि पहली बार में मिलकर ही किसी को हां न कह दें। हां कहने से पहले खुद से सवाल करें, ताकि आप और सामने वाला दोनों ही किसी चीज को लेकर कंफ्यूज न रहें।

1. क्या आप शादी के लिए तैयार हैं?

are you ready for a marriage

सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि क्या आप शादी के लिए तैयार हैं? उम्र बढ़ने की चिंता में हमारे मां-बाप हमारे लिए तमाम प्रोफाइल्स की लाइन लगा देते हैं। हर हफ्ते या महीने किसी न किसी से मिलने का प्रोग्राम रहता है। जोर-जबरदस्ती में आप किसी से मिल लेते हैं, लेकिन क्या शादी करने के लिए आप मन से तैयार हैं? खुद से और सामने वाले से यह सवाल जरूर पूछें। आपका मन खुद ही जवाब दे देगा और आप खुद भी कंफ्यूजन नहीं रहेंगे न दूसरे को करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: Indian Matchmaking: अगर आपको भी नहीं पसंद अरेंज मैरिज का रिश्ता तो इन स्मार्ट तरीकों से कहें ना

2. क्या आप सामने वाले के साथ जीवन बिता सकते हैं?

जब आप यह तय कर लेते हैं कि आप शादी के लिए तैयार हैं, तो आपके लिए काफी चीजें आसान हो जाती है। इसके बाद, दूसरा सवाल जो आपको खुद से करना चाहिए वो यह है कि जिससे आप मिले हैं और जिसके साथ वक्त बिता रहे हैं क्या उसके साथ पूरा जीवन बिता सकते हैं। शुरुआती चरण में, हमें एक-दूसरे से बात करके अच्छा ही लगता है, लेकिन कुछ समय में आपको एक-दूसरे की आदतों का पता चलने लगता है (ऐसे चुनें अच्छा जीवनसाथी)।

यह विडियो भी देखें

सामने वाले की सोच और चीजों को लेकर नजरिया समझ में आता है। आपकी आदतों से भी सामने वाला रूबरू होता है और आपकी बातों का वह कैसी प्रतिक्रिया देता है यह भी मायने रखता है। ऐसे में बिना सोचे-समझे हां करने से पहले उन्हें जानें और खुद से जरूर पूछें कि क्या आप सामने वाले के साथ समय बिता सकते हैं। 

3. आप एक रिलेशनशिप में क्या ढूंढते हैं?

how to choose a good partner

कई सारे नौजवान ऐसे हैं जिनका दिल टूटा होगा और जो दिल की चोट लेकर अरेंज मैरिज के सेटअप पर आने के लिए तैयार हुए हैं। आप कई लोगों से ऐसे में मिलते हैं, लेकिन सवाल कीजिए कि आप एक रिलेशनशिप में क्या ढूंढ रहे हैं। हम सबकी अपनी इच्छाएं होती हैं और हम चाहते हैं कि हमें हमारे सपनों जैसा पार्टनर मिले। इसके अलावा भी एक रिश्ते की मौलिक आवश्यकताएं होती हैं। पहली नजर में किसी से बात करके हां करने से पहले यह जान लें कि जो आपको चाहिए क्या वह इस रिश्ते से मिलेगा। कहीं ऐसा तो नहीं आज की खुशी में आप कल दुखी होंगे!

इसे भी पढ़ें: लव मैरिज होगी या अरेंज मैरिज, जानिए क्या कहती हैं आपके हाथों की रेखाएं

4. क्या आप जिम्मेदारियां संभालने के लिए तैयार हैं?

कोई इंसान शादी के लिए तैयार हो सकता है, लेकिन जिम्मेदारियां उठाने के लिए। ऐसा कई शादियों में देखा जाता है कि सारी जिम्मेदारी एक ही पार्टनर पूरी कर रहा है। अगर आप इस तरह का रिश्ता नहीं चाहते हैं, तो खुद से और अपने पार्टनर से यह सवाल जरूर पूछें। क्या आप दोनों ही घर संभालने से लेकर बच्चों तक की जिम्मेदारियों को एक पार्टनरशिप की तरह संभाल सकते हैं। हो सकता है आप बच्चों की जिम्मेदारियां संभालने के लिए तैयार हों,लेकिन आपके पार्टनर का ऐसा कोई ख्याल न हो। इससे अच्छा है शादी के बाद सरप्राइज मिलने से पहले ही यह सवाल भी कर लें (अच्छे पार्टनर की क्वालिटीज)। 

इसके अलावा अपने फाइनेंसेस, अपने करियर गोल्स और प्लान और फ्यूचर के बारे में भी सवाल करना बिल्कुल न भूलें। ये चीजें रिश्ते की शुरुआत में ही पता चल जाएं, तो दोनों के लिए शादी को निभाना और संभालना आसान हो जाता है। 

 

हमें उम्मीद है यह जानकारी आपको पसंद आएगी। अगर यह लेख अच्छा लगा, तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।