Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:58 AM IST

Indian Matchmaking: अगर आपको भी नहीं पसंद अरेंज मैरिज का रिश्ता तो इन स्मार्ट तरीकों से कहें ना

इंडियन मैचमेकिंग पर सीमा आंटी एक बार फिर से अरेंज मैरिज सेटअप लेकर आ गई हैं। सीजन 3 में इस बार और भी ज्यादा क्रिंज बातें कही जा रही हैं। अरेंज मैरिज सेटअप को लेकर पढ़िए हमारी स्टोरी।   
Updated:- 2023-04-24, 18:44 IST
image

जहां भी अरेंज मैरिज की बात होती है वहां हमारे घरों के आस-पास रहने वाली आंटियां जरूर याद आ जाती हैं। ऐसे ही नेटफ्लिक्स पर सीमा आंटी भी हैं जो 'इंडियन मैचमेकिंग' का सीजन 2 लेकर हाजिर हैं। सीमा आंटी अपने शो में कहती हैं, "भारत में हम अरेंज मैरिज नहीं कहते, हमारे यहां मैरिज होती है और लव मैरिज होती है।"

सीमा आंटी बिल्कुल उन रिश्तेदारों की तरह है जिनके मुताबिक शादी में लड़की का एडजस्ट करना बहुत जरूरी है। लड़कों के लिए तो सब चलता है। इस सीजन में सीमा आंटी तलाक को लड़की का सबसे बड़ा 'डिसएडवांटेज' मान रही हैं। 

ऐसे ही एक लड़की के लिए सीमा आंटी के विचार थे कि उस लड़की की हाइट उसका डिसएडवांटेज है। शो की लड़कियों को सीमा आंटी 50-60 प्रतिशत कम्पैटिबिलिटी में एडजस्ट करने को बोलती हैं। 

ऐसे कई रिश्तेदार हमारी जिंदगी में भी होते हैं जो लड़कियों को हमेशा एडजस्ट करने को कहते हैं। ऐसे रिश्तेदार जो मानते हैं कि शादी के बिना लड़कियां अधूरी हैं और उसके लिए साम-दाम-दंड-भेद सब कुछ करना चाहिए। ऐसे रिश्तेदारों से पीछा छुड़वाना बहुत ही मुश्किल हो जाता है और उनके लाए रिश्तों के लिए मना करना तो बहुत ही ज्यादा टेढ़ा काम होता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि कैसे ऐसी आंटियों के लाए रिश्तों के लिए मना किया जाए। 

indian rishtas

इसे जरूर पढ़ें- Indian Matchmaking: फीस, रिश्ते और बहुत कुछ, जानिए नेटफ्लिक्स के नए शो और उसकी होस्ट सीमा टपारिया के बारे में 

1. व्यंगात्मक तरीका

ऐसे रिश्तों के लिए व्यंग्य का इस्तेमाल करना सबसे अच्छा तरीका है। साधारण तौर पर जब आंटी अपने लाए लड़के की तारीफ करे तब कहिए, "मेरे ऐसे भाग्य कहां कि मैं आपके द्वारा लाए इतने अच्छे लड़के की दुल्हन बन पाऊं। मैं तो उसके लायक ही नहीं हूं। आप उसके लिए कोई और रिश्ता ही ढूंढ लीजिए।" आंटी को समझ आ जाएगा कि आप इंटरेस्टेड नहीं हैं। 

हालांकि, इसके बाद आंटी आपकी बुराई करे, नाराज हो या फिर चुप-चाप चली जाए, ये आंटी के मूड पर निर्भर करेगा। 

rejecting a rishta

2. अच्छी किस्मत वाला तरीका

अगर घर वालों ने जबरदस्ती किसी लड़के से मिलने को कह भी दिया है तो उससे कहें, "तुम बाद में अपनी किस्मत की तारीफ करोगे कि मैंने मना कर दिया। मैं जानती हूं कि अभी बुरा लग रहा होगा, लेकिन बाद में तुम्हें समझ आएगा कि यह कितना अच्छा फैसला था।" ऐसे में लड़का रिजेक्ट भी हो जाएगा और आपको ज्यादा कहानियां भी नहीं बनानी पड़ेंगी। (रिश्ते में कभी बर्दाश्त ना करें ये बातें)

3. ईगो क्लैश वाला तरीका

मैं पहले ही बता दूं कि यह तरीका थोड़ा रिस्की हो सकता है। आप लड़के या लड़के के परिवार वालों से मिलें और उनसे किसी बात पर बहस कर लें। बस ईगो क्लैश हो जाएगा और आपकी परेशानी अपने आप ही हल हो जाएगी। 

4. मोदी जी का तरीका

आप लड़के वालों, आंटी या खुद लड़के से यह कह सकती हैं कि आप मोदी जी की भक्त हैं और आपने उनकी तरह ही ब्रह्मचर्य अपना लिया है। गारंटी है कि इसके बाद तो लड़के वाले शादी की जिद नहीं करेंगे। 

5. घोस्ट करने वाला तरीका

यह तरीका सिर्फ ऑनलाइन डेटिंग के लिए ही नहीं, बल्कि रिश्ता मीटिंग के लिए भी काम आ सकता है। आप पहले लड़के से मिलें और उसके बाद उसे घोस्ट कर दें। अगर आप सीधे मना नहीं कर पा रही हैं, तो इस तरह से आप कर सकती हैं।  

rejecting and arrange marriage

इसे जरूर पढ़ें- 'इंडियन मैचमेकिंग' का तीसरा सीजन आज होगा रिलीज, जानें इस बार क्या होगा खास  

6. कल्ट वाला तरीका 

आप किसी कल्ट का नाम लेकर उसके बारे में बार-बार बात कर सकती हैं। उदाहरण के तौर पर, मैं एलियन में मानती हूं और कल्ट फॉलो करती हूं। इस तरह की बातें सुनकर कोई आसानी से शादी के लिए हां तो नहीं कहेगा।  

7. मैं इंटरेस्टेड नहीं हूं 

सबसे सीधा और आसान तरीका यही है कि अपने मन की बात जुबां पर लाएं और शादी के लिए मना कर दें। इस तरीके से आप अपने मेंटल पीस के साथ-साथ अपनी पसंद के पार्टनर से शादी कर सकती हैं।  

शादी में एडजस्टमेंट होता है यह फैक्ट है, लेकिन लड़का और लड़की दोनों ही अपनी-अपनी तरह से एडजस्ट कर अपनी जिंदगी बनाते हैं। सीधे यह उम्मीद कर लेना कि लड़की है तो उसकी पसंद मायने नहीं रखेगी, यह गलत होगा।  

 

आपकी इस मामले में क्या राय है? हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।