herzindagi
relationship perfects()

जीवनसाथी चुनते समय भूलकर भी ना करें ये 5 गलतियां

शादी से पहले जीवनसाथी चुनते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। आपकी एक गलती के कारण आपको जिंदगी भर पछतावा हो सकता है।
Editorial
Updated:- 2023-10-31, 16:01 IST

शादी हर किसी के लिए काफ़ी खास होता है। अगर इसकी शुरुआत गलतियों से की जाए तो आगे जाकर सभी कुछ खराब हो सकता है। शादी के दौरान हमें एक दूसरे के बारे में अच्छे से जान लेना चाहिए। ऐसे में जीवनसाथी चुनते समय आपको कई बातों का ध्यान रखना है। जिससे की आगे जाकर आपको किसी भी तरह का पछतावा ना हो।

लुक्स पर ना जाए

ज़्यादातर लड़कियां शादी के लिए हां केवल इसलिए कहती है क्योंकि लड़का स्मार्ट होता है। खूबसूरती केवल काम नहीं आती। शादी के समय आपको कई अन्य चीज़ों को भी देखना चाहिए।

एजुकेशन जरूर देखें

एक पढ़ा लिखा इंसान आपकी हर एक बातों को समझेगा। भले वो ख़ूबसूरत न हो लेकिन पढ़ा लिखा हो तो वह आपके लिए ज़्यादा सही विकल्प हो सकता है। शादी करने के समय आपको एजुकेशन का ख़ास ख्याल रखना है।

जल्दबाजी में ना लें डिसिजन

mistakes to avoid when choosing a life partner

शादी करने के बाद आपको हमेशा एक दूसरे के साथ रहना होगा। शादी के लिए अपने पार्टनर को चुनते समय बिल्कुल भी जल्दबाजी में आकर कोई भी डिसीजन ना लें। शादी से पहले एक दूसरे से मिले और एक दूसरे से सभी बातों को क्लियर कर लें।

इसे जरूर पढ़ें- इन गलतियों की वजह से बर्बाद हो सकती है सुहागरात, शादी के बाद ना करें ये काम

पसंद ना पसंद जान ले

खाने से लेकर रहने तक की पसंद और नापसंद वाली चीज़ों को आपको पहले जान लेना होगा। कई लड़के शादी के बाद भी जॉइंट फ़ैमिली में रहना चाहते हैं लेकिन लड़कियां अकेले रहना चाहती है। शादी के बाद ये छोटी-छोटी बातें रिश्ते में खटास ला सकती है इससे अच्छा है कि आप इन बातों को पहले से कर लें।(ब्राइडल एंट्री को शानदार बना देंगे ये 5 गाने)

यह विडियो भी देखें

इसे जरूर पढ़ें- शादी में बहुत खास होती हैं ये रस्में, अगर नहीं जानते हैं तो जान लें

नौकरी को लेकर करें बात

आज कल शादी के बाद ज्यादातर महिलाएं काम करना चाहती है। हालांकि कई बार देखा गया है कि लड़के नहीं चाहते कि उनकी वाइफ शादी के बाद काम करें। ऐसे में आपको पहले अपने होने वाले पति से इस बारे में बात कर लेना चाहिए।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

 

 

Image Credit: Instagram    

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।