आजकल के युवाओं में जितना क्रेज अपने करियर को लेकर है उतना ही क्रेज अपनी शादी को लेकर भी है। एक समय था जब शादी की बातें केवल माता-पिता के मध्य ही हो जाया करती थीं। लड़का और लड़की का इसमें कोई हस्तक्षेप नहीं होता था। मगर अब वक्त बदल चुका है। युवाओं में अरेंज मैरिज की जगह लव मैरिज करने का ज्यादा उत्साह रहता है।
लड़की हो या लड़का हर कोई जानना चाहता है कि उसकी किसमत में लव मैरिज लिखी है या फिर अरेंज मैरिज। वैसे तो ऑनलाइन बहुत सारे ऐप्स हैं जो आपको बता देंगे कि आपकी लव लाइफ कैसी होगी। मगर आप अपनी हाथों की दो खास रेखाओं से भी पता लगा सकती हैं कि उनमें आपकी शादी को लेकर क्या संकेत छुपे हुए हैं।
इसके लिए आप किसी एस्ट्रोलॉजर के पास जा सकती हैं। मगर, आप खुद से भी हाथ की रेखाओं को पढ़ सकती हैं और उनके संकेतों को समझ सकती हैं।
गौरतलब है, जिस तरह आपके हाथों में करियर, लाइफ और हेल्थ की रेखाएं होती हैं उसी तरह आपके हाथों में शादी की भी रेखा होती है। ये रेखा बताती हैं कि आपकी शादी कब होगी, किस उम्र में होगी, कैसे व्यक्ति के साथ होगी और लव होगी या अरेंज होगी।
तो चलिए हम आपको बतातें हैं कि यह बात आप खुद बिना किसी एस्ट्रोलॉजर के पास जाए बिना कैसे जान सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें:Vastu Tips: कच्छुए से चमक सकती है आपकी किस्मत, रखें सही स्थान पर
कहां होती है शादी की रेखा?
लव मैरिज होगी या फिर अरेंज मैरिज (अरेंज मैरिज में कुछ इस तरह बढ़ाएं प्यार) यह जानने के लिए आपको सबसे पहले यह बात जाननी होगी कि आपके हाथों में शादी की रेखा होती कहा हैं। शादी की रेखा आपकी सबसे छोटी उंगली के नीचे होती है। यह रेखा बहुत ही छोटी होती है और गहरी भी होती हैं। इनका साइज और आकार अलग-अलग हथेलियों में अलग-अलग होता है।
कैसे जाने शादी लव होगी या अरेंज
शादी की रेखा के साथ आपको हृदय रेखा पर भी गौर फरमाना होगा। यह रेखा हथेली की सभी रेखाओं में सबसे महत्वपूर्ण होती हैं। इसे देखना और पहचानना सबसे आसान भी होता है क्योंकि यह बहुत ही गहरी होती हैं। इससे आप लव और अरेंज मैरिज का पता लगा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Vastu Tips: इन छोटे-छोटे बदलाव के साथ लाइफ को करें Stress Free
तो चलिए, अपनी हाथों को इन दोनों रेखाओं को देखें और जानें कि आपकी शादी अरेंज होगी या लव।
Recommended Video
- आपकी हथेली में शादी की रेखा और हृदय रेखा की दूरी भी आपको बता सकती हैं कि आपकी शादी किस उम्र में और किस तरह होगी। अगर शादी की रेखा और हृदय की रेखा एक दूसरे से बहुत दूर हैं तो यह इस बात का संकेत है कि आपकी बहुत कम उम्र अर्थात 20 की उम्र में ही शादी हो सकती है। यह इस बात का संकेत भी देती हैं कि आपकी लव मैरिज हो सकती हैं।
- लड़कियों की हथेली में शादी की रेखा में पहड़ जैसा उभार है तो उनकी शादी में दिक्कत आ सकती है। हो सकता है कि आप किसी गलतफहमी के चलते किसी व्यक्ति से शादी तो कर लेंगी मगर, आप उसके साथ खुश नहीं रह पाएंगी।
- आपकी शादी की रेखा इस बात का संकेत भी देती हैं कि आपकी शादी कब तक चलेगी। जैसे अगर आपकी शादी की रेखा की शुरुआत में दो शाखाएं बनी हैं तो निश्चित ही बुरा संकेत हैं। यह बताता है कि आपकी शादी में हमेशा ही दिक्कतें रहेंगी और हो सकता है कि बहुत समय तक आपकी शादी न चल सके।
- आपकी शादी आपके मनपसंद साथी से भी हो सकती हैं अगर आपकी शादी की रेखा के पास त्रिशूल जैसा निशान बना हो। यह बहुत ही शुभ होता है। इससे आपकी शादीशुदा जिंदगी भी बहुत खुशहाल होगी।
- आपकी हथेली में बनी शादी की रेखा के आसपस चौकोर रेखाएं है तो समझ जाएं कि आपके साथी की सेहत हमेशा खराब रहेगी। फिर चाहे आपने लव मैरिज की हो या अरेंज। अगर आप इस बात के लिए तैयार हैं तो ही विवाह के लिए आगे कदम बढ़ाएं।