herzindagi
Indian  women searched in top on Google

2019 में सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चित रहीं ये 4 भारतीय महिलाएं

साल 2019 में किन भारतीय महिलाओं के बारे में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च और पसंद किया गया, इसके बारे में आप भी जानिए। 
Editorial
Updated:- 2019-12-18, 18:29 IST

अगले कुछ दिन में साल 2019 सब को अलविदा कहने वाला है। लेकिन, इस पुरे साल भर में कुछ ऐसी घटनाएं हुई है जिसके चलते बहुत से महिलाओं ने वाहवाही बटोरी है। ऐसा नहीं है सिर्फ वाहवाही ही बटोरी है साथ में ट्रोल भी इन महिलाओं को होना पड़ा है। खैर, वजह जो भी रहा हो लेकिन, वो हमेशा गूगल पर ट्रेंड होती रही हैं। हाल में ही 10 महिलाओं की सूची जारी किया गया है और बताया गया है कि 10 में से 4 भारतीय महिलाएं गूगल पर सबसे चर्चित महिला रही है। तो चलिए जानते हैं उन 4 भारतीय महिलाओं के बारे में- 

लता मंगेशकर

These Indian  women searched in top on Google inside

जी हां- लता मंगेशकर। तकरीबन लाखों गाना गाने वाली लैजेंडरी महिला लता मंगेशकर गूगल सर्च में 2 स्थान पर रही है। हालांकि, लैजेंडरी संगीतकार लता मंगेशकर का यह साल खासा ख़राब रहा है। साल के शुरुआत से ही लता मंगेशकर की तबियत ख़राब रही है। हाल में ही वो निमोनिया के चलते तकरीबन 26 दिनों तक हॉस्पिटल में भर्ती रही है। इसके बाद गूगल पर उनके लिए दुआएं मांगी जाने लगी और लगातार गूगल पर सर्च किया जाने लगा।

इसे भी पढ़ें: फिल्म गली बॉय ऑस्कर 2020 की दौड़ से हुई बाहर   

 


रानू मंडल

These Indian  women searched in top on Google inside

रातो-रात स्टार बनने वाली सिंगर रानू मंडल के लिए साल 2019 शायद सबसे बढ़िया रहा होगा। एक साधारण महिला से स्टार महिला बनाना ही उनके लिए गूगल पर सबसे अधिक सर्च किया जाना रहा। हालांकि उसके बाद भी अपने रवैए और बयानों को लेकर गूगल पर काफी सर्च हुई। जानकारी के लिए बता दे की स्टार बनने के बाद उनका स्वभाव काफी बदल गया जिसके वजह से वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुई थी। गूगल पर सर्च होने वाली लिस्ट में उनका स्थान 7वें स्थान पर रहा है।

यह विडियो भी देखें

तारा सुतारिया

 

 

 

View this post on Instagram

And a Happy Diwali it was! ✨💖 In @mmalhotraworld @goenkaindia @renuoberoiluxuryjewellery @manekaharisinghani @mehakoberoi 📸 @swapnil_kore_photography

A post shared by TARA💫 (@tarasutaria) onOct 28, 2019 at 6:24am PDT

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया भी इस साल गूगल पर काफी सर्च की गई है। जी हां- फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2 से बॉलीवुड में शुरुआत करने वाली तारा सुतारिया भी इस साल सोशल मीडिया पर काफी ट्रैंड में रही। तारा सुतारिया गूगल पर सबसे अधिक खोजी वाली सूची में वह 8वें नबंर पर है।

इसे भी पढ़ें: इन 5 महिलाओं की सोशल मीडिया पोस्ट रही सबसे चर्चित  

 

कोयना मित्रा

These Indian  women searched in top on Google inside

साकी-साकी नाम से बॉलीवुड में इंटर करने वाली कोयना मित्रा भी इस लिस्ट में शामिल है। हाल में वो रियलिटी शो बिग बॉस-13 देखि गई। टीवी शो बिग बॉस-13 के चलते बॉलीवुड एक्ट्रेस कोयना मित्रा इस साल काफी चर्चित्र और ट्रैंडिग रहीं है इसी वजह से गूगल की लिस्ट में उन्हें 10वें स्थान मिला है।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।