Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:15 PM IST

काम से लौटने के बाद अपने पार्टनर को कुछ इस तरह करें पैम्पर

अगर आपका पार्टनर पूरे दिन काम के बाद थक गया है तो आप उसे कुछ इस तरह पैम्पर कर सकती हैं। 
Updated:- 2020-02-03, 15:47 IST
image

अक्सर देखा जाता है कि शादी के कुछ समय बाद हसबैंड वाइफ दोनों ही अपनी-अपनी जिम्मेदारियां निभाने में कुछ इस कदर व्यस्त हो जाते हैं कि वे एक-दूसरे पर ध्यान ही नहीं दे पाते। जिससे उनकी जिन्दगी काफी बोरिंग हो जाती है। हर दिन सुबह उठकर ऑफिस जाना और वापिस लौटकर घर के काम में जुट जाना जीवन को उबाऊ बना देता है। ऐसे में आपका वैवाहिक जीवन भी एक ही ढर्रे पर चलता है।

लेकिन रिलेशन में एक-दूसरे को थोड़ा पैम्पर करना तो बनता है। यह आपके रिश्ते के रोमांच को भी बनाए रखता है और आपके पार्टनर को स्पेशल भी फील करवाता है। वैसे तो आपके पार्टनर आपको खुश करने के लिए उपहार व सरप्राइज देते होंगे। लेकिन आप उन्हें स्पेशल फील करवाने के लिए क्या करती हैं। शायद कुछ भी नहीं। तो अब उन्हें थोड़ा पैम्पर करें।

इसे जरूर पढ़ें- शरीर में दिखें ये 8 सिमटम्‍स तो, महिलाएं कभी न करें नजरअंदाज

अब जब आपके पार्टनर काम से बुरी तरह थककर लौट कर आएं तो आप उन्हें कुछ इस तरह पैम्पर करें कि उनकी पूरे दिन की थकान उतर जाए और वह खुद को रिचार्ज महसूस करें। तो चलिए आज हम आपको ऐसे ही कुछ तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने पार्टनर को बेहद आसानी से पैम्पर कर सकती हैं-

हेड मसाज

ways to pamper tired husband head massage

यकीनन जिस तरह आपका पार्टनर काम से थका हुआ है, ठीक उसी तरह आपको भी पूरा दिन काम के बाद थकान का अहसास होगा। ऐसे में कोई बड़ा सरप्राइज प्लॉन करना शायद आपके लिए संभव ना हो। लेकिन इसका अर्थ यह कतई नहीं है कि आप अपने पार्टनर को पैम्पर नहीं कर सकतीं।

 

आप अपने पार्टनर की थकान उतारने व उसे पैम्पर करने के लिए एक हॉट ऑयल हेड मसाज करें। इस मसाज से आपका पार्टनर काफी रिलैक्स महसूस करेगा और उनका प्यार आपके लिए कई गुना बढ़ जाएगा।

क्यूट नोट

ways to pamper tired husband cute note

अगर आप भी वर्किंग हैं और इसलिए आप अपने पार्टनर को कम समय दे पाती हैं तो ऐसे में आप उसे पैम्पर करने के लिए क्यूट लव नोट लिख सकती हैं। आप उनके लंच बॉक्स के नीचे से लेकर उनके ऑफिस ड्रेस के बगल में रख सकती हैं। यह क्यूट नोट उनके दिन की शुरूआत को ही खास बना देंगे। इतना ही नहीं, इससे वह खुद को रिचार्ज महसूस करेंगे।

पकाएं कुछ खास

ways to pamper tired husband cooking

अगर आपकी ऑफिस की छुट्टी है और आपके पार्टनर आज काम पर गए हैं तो आप अपने पार्टनर को पैम्पर करने के लिए उनके फेवरिट फूड को पकाएं। वैसे भी कहा जाता है कि आदमी के दिल का रास्ता पेट से होकर जाता है। तो अपने पार्टनर को खुश करने के लिए उनका पसंदीदा खाना बनाएं और शाम को अपने पार्टनर के घर लौटने पर उनके साथ मिलकर डिनर करें। साथ ही कुछ अच्छा वक्त भी बिताएं।

 

फुट स्पा

ways to pamper tired husband foot spa

पूरे दिन काम की थकान के बाद आप अपने पार्टनर को पैम्पर करना चाहते हैं और उनकी सारी थकान को दूर करना चाहते हैं तो उनके लिए फुट स्पा प्लॉन करना अच्छा आईडिया है। इसके लिए आप नमक और गर्म पानी में पार्टनर को कुछ देर पैर भिगोने के लिए कहें और उसके बाद आप वार्म ऑयल से पार्टनर के पैरों की मसाज करें।

इसे जरूर पढ़ें- सर्दियों में छाई रहती है सुस्ती तो अपनाएं ये 4 टिप्स

इससे उनको घर पर ही स्पा जैसी फीलिंग होंगी और यकीनन वह आपके कायल हो जाएंगे। वैसे आप मसाज करते-करते उनके साथ थोड़ी मस्ती भी कर सकती हैं।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।