3 साल तक चला था सुष्मिता सेन और रणदीप हुड्डा का अफेयर, ब्रेकअप पर एक्टर ने कही थी ये बात

बॉलीवुड में आए दिन जोड़ियां बनती और बिगड़ती हैं। कुछ कपल की लव स्टोरी को देखने के बाद ऐसा लगता है कि वह हमेशा साथ रहेंगे, लेकिन ऐसा नहीं होता। कुछ ऐसी लव स्टोरी रणदीप हुड्डा और सुष्मिता सेन की थी। बता दें कि रणदीप हुड्डा और सुष्मिता सेन का अफेयर कई साल तक चला था। दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ नजर आते थे, इसके बावजूद सुष्मिता और रणदीप ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं किया। हालांकि, बाद में रणदीप हुड्डा ने सुष्मिता सेन के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की थी।
सुष्मिता सेन से ब्रेकअप के बाद रणदीप हुड्डा का नाम कई एक्ट्रेसेस से जुड़ा था। यही नहीं सुष्मिता सेन भी अपनी लाइफ में काफी बढ़ गई थी। बता दें कि दोनों पहली बार फिल्म कर्मा और होली में साथ काम किया था। उस वक्त रणदीप हुड्डा इंडस्ट्री में फेम की ओर बढ़ रहे थे। वहीं सुष्मिता सेन मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने के बाद बैक टू बैक फिल्मों में काम कर रही थी। उन दिनों सुष्मिता सेन और रणदीप हुड्डा की लव स्टोरी बी-टाउन में काफी लाइमलाइट में रही थी लेकिन, दोनों रिश्ता किसी मुकाम पर पहुंचने से पहले ही टूट गया था।
3 साल तक एक दूसरे को किया था डेट
रणदीप हुड्डा और सुष्मिता सेन पहली बार फिल्म सेट पर मिले थे। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी। इसके बाद दोनों इवेंट में कई बार एक दूसरे का हाथ पकड़े नजर आते थे, लेकिन दोनों का रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल पाया था। रणदीप हुड्डा ने एक आईबीटाइम्स को दिए इंटरव्यू में सुष्मिता सेन के अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात की थी। ''एक्टर ने बताया कि उनकी लाइफ में सुष्मिता सेन के साथ उनका रिलेशनशिप का एक बड़ा हिस्सा था। इस रिलेशनशिप में उनकी बेटी रैने के साथ भी उनका रिश्ता काफी अच्छा रहा था, जिसे वह काफी मिस करते हैं। इस रिश्ते में कई अप एंड डाउन आए।''
इसे भी पढ़ें: सिद्धार्थ शुक्ल और शहनाज गिल का आखिरी गाना रिलीज, दिखी दोनों के बीच प्यार भरी नोक-झोंक
कभी साथ नहीं रहें सुष्मिता और रणदीप
रणदीप हुड्डा ने अपने इंटरव्यू में बताया कि वह सुष्मिता सेन के साथ रिश्ते में थे, लेकिन कभी साथ नहीं रहें। मुंबई में वर्सोवा में उनका घर था, जहां वो रहते थे। हालांकि, वह एक्ट्रेस से मिलने उनके घर जाया करते थे। रणदीप हुड्डा ने बताया कि ''रिश्ते में बहुत चीजें गलत हो जाती हैं। अगर आपके रिश्ते में स्ट्रांग कमिटमेंट या शादीशुदा नहीं है तो आप आगे बढ़ सकते हैं। एक्टर ने बताया कि इस रिलेशनशिप में उन्हें खूब लाइमलाइट मिली थी, लेकिन वह स्टार नहीं थे। ऐसे में ब्रेकअप सबसे अच्छी बात हुई, जिसके बाद अपनी जिंदगी में खुद के लिए समय बिताना कितना जरूरी है यह एहसास हुआ।'' वहीं ब्रेकअप के बाद रणदीप हुड्डा और सुष्मिता सेन को कभी एक साथ नहीं देखा गया। यही नहीं एक बार दुबई एक इवेंट में दोनों का साथ देखा गया था, लेकिन इस दौरान सुष्मिता और रणदीप एक दूसरे को इग्नोर करते नजर आए थे।
इसे भी पढ़ें: स्कूल में साथ पढ़ चुके हैं ये सेलेब्स, कोई करता है साथ में काम तो कुछ हैं अच्छे दोस्त
कई सेलेब्स से जुड़ चुका है सुष्मिता सेन का नाम
बॉलीवुड सेलेब्स ही नहीं बल्कि बिजनेस मैन और स्पोर्ट्स पर्सन को भी सुष्मिता सेन डेट कर चुकी हैं। जिसमें वसीम अकरम, शब्बीर भाटिया, डायरेक्टर मुद्स्सर अजीज, जैसे कई लोग शामिल हैं। हालांकि, सुष्मिता सेन ने किसी के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया। फिलहाल एक्ट्रेस रोहमन शॉल को डेट कर रही हैं। दोनों को अक्सर साथ देखा जाता है। यही नहीं सुष्मिता सेन के इंस्टाग्राम पर अक्सर ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल और अपनी बेटियों के साथ तस्वीर शेयर करती रहती हैं।
उम्मीद है कि सुष्मिता सेन और रणदीप हुड्डा से जुड़ी यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। साथ ही, आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? हमें कमेंट कर जरूर बताएं और इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।