Cooler Cleaning Tips: कूलर के पानी में पनप रहे हैं मच्छर? बस 2 बूंद डालें इस 1 चीज का तेल,सुबह तक हो जाएंगे गायब

Mosquito Prevention Tips From Cooler: कूलर हमें भीषण गर्मी से राहत तो देता है, लेकिन इसके साथ एक समस्या है और वह है मच्छरों का पनपना। 1-2 दिन में अगर इसका पानी बदला न जाएं, तो छोटे-छोटे मच्छर नजर आने लगते हैं। अब ऐसे में कई बार लोग एक दिन में दो बार पानी बदलते हैं,लेकिन इसके बाद भी कुछ खास फर्क देखने को नहीं मिलता है। कहीं अगर बारिश हो रही है, तो न केवल मच्छरों की संख्या बढ़ जाती है बल्कि डेंगू-मलेरिया होने का खतरा भी मंडराने लगता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये मच्छर साफ पानी में भी पनपने लगते हैं। इनका अगर परमानेंट इलाज न निकाला जाए, तो कूलर मच्छरों का घर बन जाता है।
आपके कूलर में भी मच्छर की संख्या बढ़ रही है, तो आप कुछ आसान और घरेलू तरीके अपनाकर इनसे बच सकती हैं। आज के इस लेख में हम एक खास तेल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी कुछ बूंदें मच्छरों को खत्म करने में मदद करेंगी। नीचे जानें कैसे करें इस्तेमाल?
जरूरी चीजें
- नीलगिरी का तेल
- स्प्रे या ड्रॉप बोतल
कूलर के पानी से मच्छरों को खत्म करने का कारगर तरीका (How To Kill Mosquito Larvae In Cooler Water)

- कूलर में नीलगिरी तेल का इस्तेमाल करना बहुत आसान है।
- सबसे पहले कूलर की टंकी को पानी से भर लें।
- इसके बाद इसमें नीलगिरी तेल की 2 से 5 बूंदें डाल दें।
- ध्यान रखें कि तेल डालने के बाद पानी को बहुत ज्यादा हिलाने की जरूरत नहीं है।
- रात को सोने से पहले यह नुस्खा आजमाना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है।
इसे भी पढ़ें- Cooler Cooling Tips: रात में कूलर के टैंक में मिलाएं ये 2 चीजें, सुबह तक मिलेगी बर्फ जैसी ठंडी हवा
नीलगिरी तेल कैसे करता है काम? (How To Stop Mosquito Breeding in Cooler)

- नीलगिरी के तेल में बहुत ही तेज गंध होती है, जो मच्छरों के नर्वस सिस्टम पर असर करती है।
- जब आप इसकी कुछ बूंदें कूलर के पानी में डालती हैं, तो यह पानी की ऊपरी सतह पर फैल जाता है।
- इससे पानी में पनप रहे मच्छरों के लार्वा को ऑक्सीजन मिलना बंद हो जाता है और वे दम घुटने से खत्म हो जाते हैं।
कूलर पैड की सफाई कैसे करें? (How To Clean Cooler Pads)

- मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए पानी या टंकी को साफ करना ही नहीं बल्कि पैड को भी क्लीन करना जरूरी है।
- इसकी सफाई के लिए सबसे पहले उन्हें निकालकर हल्के हाथों से झाड़ें।
- इसके बाद, पानी की पाइप से पैड्स को ऊपर से नीचे की ओर धोएं।
- अगर उन पर सफेद नमक जमा है या बदबू आ रही है, तो पानी में थोड़ा सफेद सिरका या बेकिंग सोडा मिलाकर ब्रश से धीरे-धीरे रगड़ें।
- आखिरी में, पैड्स को कुछ देर धूप में अच्छी तरह सुखाकर ही वापस लगाएं, जिससे बैक्टीरिया और फंगस खत्म हो जाएं।
इसे भी पढ़ें- क्या आप जानती हैं कूलर वाले कमरे में क्यों बेकिंग सोडा रख रहे हैं लोग? रिजल्ट देगा मानसून सीजन में फायदा
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik, herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।