Window Heat Control Hack: कांच की खिड़कियों पर लपेटें यह 1 चमकीली चीज, कमरा रहेगा ठंडा

Cheapest Way To Block Sun From Windows: गर्मी की तपन से बचने के लिए लोग कमरे में एसी-कूलर के साथ ही खिड़की और दरवाजे पर मोटे पर्दे लगाते हैं ताकि धूप कमरे में न आए, लेकिन अगर कमरे में कांच या बड़ी खिड़की है, तो यकीनन सुबह से ही धूप सीधे रूम में आती है और कांच के गरम होते ही कमरा भी भट्टी जैसे तपने लगती है। इससे बचने के लिए लोग अलग-अलग तरकीब लागते हैं ताकि इससे राहत मिल सकें, लेकिन इसके बाद भी कुछ खास फर्क नहीं दिखता है। अब ऐसे में घर को ठंडा रखना एक बड़ी चुनौती बन जाता है।
अगर आप बिना एसी चलाए भी कमरे के तापमान को 5-8 डिग्री तक कम रखना चाहती हैं, तो खिड़कियों से आने वाली धूप को रोकना जरूरी है। इन दिनों सोशल मीडिया एक ऐसा ही जुगाड़ वायरल हो रहा है, जो कमरे को तपती दोपहर में भी ठंडा रखने में मदद करेगा। नीचे लेख में जानें क्या है तरीका।
कांच की खिड़की से आने वाली धूप को रोकने का फ्री वाला जुगाड़

कांच की खिड़की से आने वाली धूप को रोकने के लिए आप एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल कर सकती हैं। फॉयल अधिकतर रसोईघरों में देखने को मिल जाता है। अगर आप यह वाला तरीका अपनाती हैं, तो न केवल खर्चे को बचा सकती हैं बल्कि कमरे को भी ठंडा रख सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- Window Hacks: खिड़की का कांच टूट जाए तो इन हैक्स की लें मदद
एल्युमिनियम फॉयल का कैसे करें इस्तेमाल?

एल्युमिनियम फॉयल को जब आप दरवाजे या खिड़की पर लगाती हैं, तो चमकदार सतह सूरज की किरणों को रिफ्लेक्ट कर देती है। जब आप अपनी खिड़की के कांच पर एल्युमिनियम फॉयल लगाते हैं, तो वह धूप को कमरे के अंदर आने देने के बजाय बाहर की तरफ ही वापस भेज देता है।
- इस जुगाड़ को इस्तेमाल करना बहुत सरल है। बस अपनी खिड़की के कांच के साइज के बराबर फॉयल पेपर काट लें।
- अब कांच पर हल्का सा पानी छिड़कें और फॉयल की चमकदार सतह को बाहर की ओर रखते हुए उसे कांच पर चिपका दें।
- आप इसे टेप की मदद से भी कोनों पर फिक्स कर सकते हैं।
- यह तरीका धूप के साथ-साथ हानिकारक यूवी किरणों को भी रोकता है।
इसे भी पढ़ें- क्या आपको पता है कार के शीशे पर आलू रगड़ने से हो सकते हैं कमाल के फायदे?
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।