Summer Gardening: चिलचिलाती धूप में नहीं सूखेगा एक भी पौधा, मिट्टी की नमी बरकरार रखने के लिए अपनाएं ये तरीके

गर्मी की शुरुआत होते ही सबसे हमारे पेड़-पौधों को भी ज़्यादा दिक्कत होने लगती है। जब तेज धूप होती है तो पौधे या तो मुरझा जाते हैं या फिर जल जाते हैं। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास इतना समय नहीं होता है कि हर समय पौधों की देखभाल कर सके। ऊपर से कई बार बाहर भी जाना होता है। ऐसे में पौधे जल ही जाते हैं। वहीं कुछ लोगों के साथ ये भी दिक्कत होती है कि रोजाना पानी देने के बाद भी पौधा सूख जाता है।
ऐसा इसलिए होता है क्योंकि सिर्फ पानी देना ही काफी नहीं होता है बल्कि मिट्टी में नमी बनाए रखना भी जरूरी है। ऐसे में हम आपको कुछ आसान से टिप्स दे रहे हैं जिससे आपका पौधा चिलचिलाती धूप में भी नहीं सूखेगा। ये हमेशा हरे-भरे बने रहेंगे। आइए जानते हैं-
-1778041319121.jpg)
मल्चिंग करें
मल्चिंग गर्मियों में पौधों को हरा-भरा रखने का एक आसान तरीका है। इससे मिट्टी में नमी लंबे समय तक बनी रहती है। इसके लिए आप सूखे पत्ते, घास या नारियल के छिलके का इस्तेमाल कर सकती हैं। इन्हें पौधों की जड़ों के आसपास फैलाकर डाल दें। ऐसा करने से मिट्टी जल्दी सूखेगी नहीं। पौधों की जड़ों में ठंडक बनी रहेगी।
यह भी पढ़ें- 50 डिग्री टेंपरेचर में भी नहीं सूखेगी तुलसी, पौधे को हरा-भरा रखने के लिए मेरी मां करती हैं ये 1 काम
सही समय पर पानी दें
गर्मी में पानी देने का समय बहुत मायने रखता है। सुबह जल्दी या देर शाम में पौधों को पानी देना सही रहता है। दोपहर में पानी देने से बचें। अगर आप सही समय पर पानी देंगी तो पानी जल्दी सूखेगी नहीं।
मिट्टी में ऑर्गेनिक चीजें मिलाएं
अगर आप मिट्टी में कुछ प्राकृतिक चीजें मिलाएंगी तो भी पौधों में नमी लंबे समय तक बनी रहेगी। आप गोबर की खाद, कंपोस्ट या कोकोपीट मिला सकती हैं। ये मिट्टी को उपजाऊ बनाते हैं और नमी भी बरकरार रहती है। पानी जल्दी बाहर नहीं निकलता है और पाधों को पोषण भी मिलता है।
यह भी पढ़ें- Pudina Care Tips: सर्दी में मुरझा गया था पुदीना? गमले में डालें ये 1 चीज, गर्मी में फिर होगा हरा-भरा
गमलों को सही जगह रखें
गर्मियों में पौधों को सीधे तेज धूप में रखना सही नहीं होता है। इसलिए गमलों को ऐसी जगह ही रखें जहां हल्की छांव आती हो। अगर जरूरत हो तो शेड या कपड़े से ढक सकती हैं। इससे पौधों को तेज धूप नहीं लगेगी। मिट्टी भी जल्दी नहीं सूखेगी।
-1778041331768.jpg)
ड्रिप या धीमी सिंचाई अपनाएं
अगर आप रोजाना पौधों को पानी नहीं दे पाती हैं, तो ये तरीका भी आपके काम आ सकता है। ड्रिप के लिए पानी से भरी बोतल में छोटा छेद करके उसे गमले में उल्टा लगा दें। इससे धीरे-धीरे पानी मिट्टी में जाता रहेगा। ऐसा करने से मिट्टी में नमी बनी रहेगी।
यह भी पढ़ें- DIY Old Basket: सिर्फ 10 मिनट में किचन की पुरानी टोकरी से बनाएं स्टाइलिश गमला, खिल उठेगा गार्डन
इन बातों का रखें ध्यान
- बहुत ज्यादा पानी भी न डालें, इससे जड़ें सड़ सकती हैं
- सूखी और खराब पत्तियों को हटाते रहें
- धूप ज़्यादा तेज हो तो पौधों को छांव में रखें
यह भी पढ़ें- Jade Plant को हार्ट या बॉल शेप देने के लिए अपनाएं ये तरीका, घर को मिलेगा लग्जरी लुक
तो अगर गर्मी के मौसम में पौधे बार-बार सूख जाते हैं तो आप ऊपर बताए गए तरीके अपना सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।