Jade Plant को हार्ट या बॉल शेप देने के लिए अपनाएं ये तरीका, घर को मिलेगा लग्जरी लुक

आज के समय में लोग अपने घर की खूबसूरती निखारने के लिए गार्डनिंग करते हैं। इससे आपके घर की शोभा तो बढ़ ही जाती है, साथ ही आपको घर पर फ्रेश फल, फूल और सब्जियां मिल जाती हैं। गर्मियों में तो लोग ज्यादा से ज्यादा पेड़-पौधे लगाते हैं। दरअसल, हर मौसम के हिसाब से अलग-अलग पौधे आते हैं, लेकिन जेड प्लांट एक ऐसा पौधा है जो सालों भर हरा-भरा रहता है।
खास बात तो ये है कि इसे ज्यादा देखभाल की जरूरत भी नहीं पड़ती है, क्योंकि ये पौधा अपनी देखभाल करने की क्षमता रखता है। आप इसे हफ्ते या 15 दिन में भी पानी देंगी तो ये सूखेगा नहीं। बस इसे लगाने का सही तरीका मालूम होना चाहिए। यही कारण है कि ज्यादातर लोग जेड प्लांट लगाते हैं। ऐसे में अगर आपने भी अपने घर में जेड प्लांट लगा रखा है और इसे हार्ट या बॉल का शेप देना चाहती हैं तो हम आपको इसका आसान तरीका बता रहे हैं। इससे आपके घर को स्टाइलिश लुक मिलेगा। आइए जानते हैं-
-1776920505169.jpg)
जेड प्लांट को शेप देने के लिए क्या करें?
सही पौधा चुनें
सबसे पहले तो ऐसा जेड प्लांट चुनें जिसकी शाखाएं (branches) अच्छी तरह फैली हों। अगर आप बहुत छोटे पौधे में शेप देना चाहेंगी तो नहीं हो पाएगा।
यह भी पढ़ें- Jade Plant से घर पर ऐसे तैयार करें बोनसाई, कोने-कोने में बिखर जाएगी हरियाली
प्रूनिंग (कटिंग) करें
पौधे को शेप देने का सबसे जरूरी तरीका है कि आप प्रूनिंग करें। जहां ज्यादा या बाहर की तरफ बढ़ रही टहनी हो, उसे हल्का सा काट दें, लेकिन इसके लिए हमेशा साफ और तेज कैंची का ही इस्तेमाल करें। इससे पौधा उसी दिशा में बढ़ने लगेगा, जिस तरह आप चाहती हैं।
वायर का करें इस्तेमाल
अगर आप हार्ट शेप देना चाहती हैं तो पतली वायर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए वायर को हल्के से टहनी के साथ मोड़ दें। धीरे-धीरे उसे अपनी पसंद का शेप दें। बस ध्यान रखें कि वायर बहुत ज्यादा टाइट न हो। कुछ ही समय बाद आप देखेंगी कि जेड प्लांट उसी शेप में सेट होने लगेगा।
यह भी पढ़ें- Jade Plant की कटिंग से कैसे उगाएं ढेर सारे नए पौधे? करें ये आसान काम, पूरे घर में छा जाएगी हरियाली
बॉल शेप कैसे दें?
अगर आप जेड प्लांट को बॉल का शेप देना चाहती हैं तो जो ऊपर की तरफ टहनियां बढ़ रही हों उन्हें बराबर-बराबर काट दें। साइड से भी थोड़ी कटिंग जरूर करें। अगर आप चाहती हैं कि गोल शेप हमेशा बना रहे तो समय-समय पर कटिंग जरूर करें। बस आपको थोड़ा समय देना होगा क्योंकि कोई भी पौधा तुरंत शेप में नहीं आता है।
-1776920515794.jpg)
यह भी पढ़ें- Jade Plant काे घना बना देंगे ये कमाल के हैक्स, कोने-कोने में फैल जाएगी हरियाली
इन बातों का रखें ध्यान
- जेड प्लांट को बहुत पानी न दें
- इसे ऐसी जगह रखें जहां धूप मिलती रहे
- पौधे को बार-बार इधर-उधर न करें
- हमेशा साफ टूल्स से ही कटिंग करें, ताकि पौधा खराब न हो
- पौधे की मिट्टी ऐसी रखें जिसमें पानी टिके नहीं
यह भी पढ़ें- घर के कोनों को दें लग्जरी फील, गुलदस्ते की जगह सजाएं ये खूबसूरत सक्यूलेंट्स
तो अगर आप भी जेड प्लांट को हार्ट या बॉल का शेप देना चाहती हैं तो ऊपर बताए गए तरीके अपना सकती हैं। इससे आपके घर को स्टाइलिश लुक तो मिलेगा ही, साथ ही आपको फीलिंग भी अच्छी आएगी। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Cover Image Credit- youtube/clara's garden
Inside Image Credit- Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।