50 डिग्री टेंपरेचर में भी नहीं सूखेगी तुलसी, पौधे को हरा-भरा रखने के लिए मेरी मां करती हैं ये 1 काम

इन दिनों दिल्ली-एनसीआर समेत भारत के कई हिस्सों में जबरदस्त गर्मी पड़ रही है। तापमान 43 से 45 तक पहुंच जा रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी भी जारी की है कि मई तक तापमान और भी ज्यादा बढ़ सकता है। इतनी गर्मी में हम इंसानों का तो बुरा हाल है ही, साथ ही पेड़-पौधे भी या तो मुरझा जाते हैं या झुलस जाते हैं। तुलसी एक ऐसा पौधा है जो लगभग सभी घरों में लगा होता है।
हालांकि, कई बार लोगों की शिकायत होती है कि जब गर्मी अपने चरम पर होती है, यानी तापमान जब 45 डिग्री को पार करता है तो तुलसी का पौधा झुलस जाता है। ऐसे में अगर आप भी हाई टेंपरेचर में तुलसी को हरा-भरा रखना चाहती हैं तो हम आपको मेरी मां का अपनाया हुआ एक आसान तरीका बता रहे हैं। इससे तुलसी का पौधा सूखेगा नहीं। आइए जानते हैं-
-1777353432916.jpg)
क्या है वो 1 काम?
तुलसी के गमले में मल्चिंग करने से (मिट्टी को ढकना) पौधा सूखता नहीं है। यही एक छोटी-सी ट्रिक है जो पौधे को तेज गर्मी में भी बचाकर रखती है।
यह भी पढ़ें- Jade Plant को हार्ट या बॉल शेप देने के लिए अपनाएं ये तरीका, घर को मिलेगा लग्जरी लुक
कैसे करें मल्चिंग?
सबसे पहले गमले की ऊपर की मिट्टी की थोड़ी सी खुदाई कर दें। अब सूखी घास, सूखे पत्ते या फिर नारियल का छिलका लें। इसे मिट्टी के ऊपर एक लेयर में बनाकर फैला दें। बस ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा मात्रा में इसका इस्तेमाल न करें। वरना जड़ तक हवा नहीं पहुंच पाएगी।
क्यों फायदेमंद है ये तरीका?
ऐसा करने से मिट्टी में नमी लंबे समय तक बनी रहती है। पानी जल्दी सूखता नहीं है। वहीं, जड़ों तक तेज गर्मी नहीं पहुंच पाती है। अगर आप ये तरीका अपनाती हैं तो पौधा हरा-भरा और फ्रेश रहता है।
यह भी पढ़ें- Office Desk पर रख सकती हैं ये Indoor Plants, कम देखभाल में भी रहेंगे हरे-भरे
-1777353441061.jpg)
पानी कब और कैसे दें?
- सुबह जल्दी या शाम को ही पानी दें
- दोपहर में पानी न दें
- रोज थोड़ा-थोड़ा पानी देना ही सही रहता है
यह भी पढ़ें- गर्मी में घर के अंदर लगाएं ये पौधे, बिना एसी-कूलर के घर का कोना-कोना रहेगा ठंडा
क्या ध्यान रखें?
तुलसी को ऐसी जगह रखें जहां हल्की धूप आए। इसे ऐसी जगह न रखें जहां तेज धूप आए। हफ्ते में एक बार मिट्टी की खुदाई जरूर करें। सूखे पत्तों को समय-समय पर हटाते रहें। गमले में पानी जमा न होने दें।
क्या दिखेगा असर?
इस आसान तरीके को अपनाने के बाद आप खुद देखेंगी कि तुलसी के पत्ते सूखेंगे नहीं। इससे पौधा ज्यादा हरा-भरा रहेगा। गर्मी में भी इसकी ग्रोथ तेजी से होगी।
यह भी पढ़ें- Jade Plant से घर पर ऐसे तैयार करें बोनसाई, कोने-कोने में बिखर जाएगी हरियाली
तो अगर आप भी 50 डिग्री टेंपरेचर में तुलसी के पौधे को हरा-भरा रखना चाहती हैं तो हमने आपको आसान तरीका बताया है। इससे तुलसी का पौधा हरा-भरा रहेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।