ऑफिस बॉटल के ये नए डिजाइंस हर किसी को आ रहे हैं पसंद, आप भी खरीदें

ऑफिस जाने वाली महिलाओं के लिए स्टाइलिश बैग या महंगे कपड़े ही नहीं बल्कि वॉटर बॉटल भी सबसे ज्यादा जरूरी चीजों में से एक है। अब ऑफिस में लोग साधारण बोतल में पानी नहीं पीते, हर डेस्क पर आपको अलग-अलग तरह की बॉटल डिजाइन देखने को मिल जाएगी। कई महिलाएं मिनिमल डिजाइन पसंद करती हैं, तो कुछ को रंग-बिरंगी और ट्रेंडी बोतलें पसंद आती हैं। अब लोग ड्रेस, बैग या ऑफिस डेस्क की थीम के अनुसार भी वॉटर बॉटल चुनने लगे हैं। आप भी अगर किसी को बॉटल गिफ्ट करना चाहती हैं या यूनिक डिजाइन चाहती हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
पेस्टल थीम वॉटर बॉटल
आजकल महिलाएं इस तरह के रंगों की बॉटल्स ज्यादा पसंद कर रही हैं। डार्क रंगों की बजाय बेबी पिंक, लैवेंडर, मिंट ग्रीन और स्काई ब्लू जैसे बॉटल कलर ज्यादा ट्रेंड में है। ऑफिस डेस्क पर भी रखे हुए अच्छे लगते हैं। सिंपल और क्लासी लुक वाली बॉटल चाहती हैं, तो यह आपके लिए बेस्ट हो सकता है। ऐसी बॉटल्स 200 से 250 रुपये में आ जाती है। छोटी बॉटल 100 रुपये में भी मिल जाएगी।

टाइम मार्कर वॉटर बॉटल
पिछले कुछ समय से इस तरह के बॉटल का ट्रेंड काफी बढ़ा है। पूरे दिन जब आप जी भरके पानी नहीं पी पाती हैं, तो इसे देखकर आपको अंदाजा लगाना आसान होता है कि आप कितना कम पानी पी रही हैं। इन बॉटल्स पर सुबह से शाम तक के समय लिखे होते हैं, जो आपको हाइड्रेटेड रहने की याद दिलाते हैं। ऑफिस में लंबे समय तक काम करने वालों के लिए यह बेस्ट है। ऐसी बॉटल्स 150 से 200 रुपये में आती है। इसमें 1 लीटन और 2 लीटर का भी ऑप्शन आता है।
इसे भी पढे़ं- Plastic Bottle DIY: ₹100 में प्लास्टिक की बोतलों से बनाएं स्टाइलिश फाउंटेन, Balcony दिखेगी खूबसूरत

स्टेनलेस स्टील इंसुलेटेड बॉटल
पीनी ठंडा या गर्म रखना है, तो आप इस तरह के बॉटल्स का चयन कर सकती हैं। यह डिजाइन उन लोगों के लिए है, जो ज्यादा स्टाइल नहीं चाहते। उन्हें सिंपल बॉटल चाहिए, लेकिन यह दिखने में चीप भी न लगे। ऐसी बॉटल्स महंगी भी आती है, इसलिए आपको लुक के बारे में ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं पड़ती। यह बॉटल्स लगभग 500 से 1000 रुपये के बीच में आती है। ज्यादातर महिलाएं ब्रांड देखकर खरीदती हैं।
यह भी पढ़ें- Open Balcony के लिए बेस्ट हैं ये Wind Chimes, बालकनी को मिलेगा मॉडर्न लुक

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- MAGNIFIC/pinterest,Generic, DiCUNO/ amazon
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।