घर में बेकार पड़ी इन चीजों से ऑफिस टेबल को दें यूनिक लुक, हर कोई मुड़-मुड़कर देखेगा आपकी क्रिएटिविटी

ऑफिस डेस्क खूबसूरत बनाने के लिए लोग तरह-तरह की क्रिएटिविटी करते हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं, जिसे देखने के बाद आपका भी मन ऑफिस टेबल सजाने का हो जाएगा। कम बजट में टेबल सजाने का आइडिया मिल जाए, तो इससे अच्छा और क्या होगा। छोटे-से ऑफिस डेस्क को बेहद सुंदर तरीके से सजाने के लिए जरूरी नहीं है कि आप हजारों रुपये खर्च करें। घर में खराब पड़ी चीजों से भी आप यूनिक तरीके से डेस्क को चमका सकती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऑफिस डेस्र सजाने के आसान टिप्स बताएंगे।
इन चीजों से बनाएं पेन स्टैंड
पैन रखने के लिए जरूरी नहीं है कि आप महंगे स्टैंड का ही यूज करें। आप चाहें, तो ऑफिस टेबल पर घर में खराब पड़ी चीजों का यूज करके पेन स्टैंड बना सकती हैं। इसके लिए आप खराब कांच की ग्लास या कप का यूज कर सकती हैं। इसे आप पेंट करके यूनिक बना सकती हैं। आप चाहें, तो बच्चों के खराब गाड़ियों को भी पेन स्टैंड की तरह यूज कर सकती हैं। कांच के छोटे डिब्बों को सजाकर भी ऑफिस टेबल ऑर्गेनाइजर बनाया जा सकता है। आप पेंट करने की बजाय, पेपर पर कोट्स लिखकर भी इसपर चिपका सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- बिंदी के खाली पत्तों को फेंकने की भूल न करें, घर सजाने के लिए बनाएं ये 3 चीजें

image credit- Craftasia Store/amazon
मिनी प्लांटर बनाएं
मिनी प्लांटर खरीदने की जरूरत नहीं है। आप घर में खराब पड़े कॉफी मग में प्लांटर रख सकती हैं। चाहें, तो बोतल काटकर इसमें भी पौधे लगा सकती हैं। बोतल को पेंट करके इसे सजाएं और इसमें पौधे लगाकर टेबल पर रखें। इसके अलावा चाय का कप भी ऑफिस टेबल की खूबसूरती बढ़ा सकता है।
इसे भी पढ़ें- इनडोर और आउटडोर गार्डनिंग के लिए बेस्ट हैं ये Mannequin Planter Designs, घर को मिलेगा एकदम लग्जरी और मॉडर्न लुक

image credit- Vaachi Creations/amazon
कार्डबोर्ड बॉक्स से बनाएं डेस्क ऑर्गेनाइजर
ऑनलाइन शॉपिंग में आने वाले बॉक्स का यूज भी आप ऑफिस टेबल सजाने के लिए कर सकती हैं। इसके लिए आप बॉक्स को अलग-अलग डिजाइन में काटकर इसे टेबल ऑर्गेनाइजर की तरह यूज कर सकती हैं। आप चाहें, तो इनका यूज फ्रेम बनाने के लिए भी कर सकती हैं।

image credit-pinterest
पुरानी फोटो फ्रेम से बनाएं मोटिवेशन बोर्ड
आजकल टेबल पर मोटिवेशन फ्रेम रखने का ट्रेंड काफी चल गया है। इसलिए, आप फोटो फ्रेम का यूज इसमें कर सकती हैं। इसके लिए आप किसी खराब फ्रेम का यूज करें। एक पेपर पर मोटिवेशन कोट्स लिखें और इसे फ्रेम पर चिपका दें। इसपर आप नोट्स बनाकर भी चिपका सकती हैं।
इसके अलावा आइसक्रीम स्टिक, पुरानी CD/DVD का यूज भी आप टेबल सजाने के लिए कर सकती हैं।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।