फरवरी 24, 2022 को श्रीदेवी की चौथी डेथ एनिवर्सरी है। बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार कही जाने वाली श्रीदेवी की यादें उनके फैन्स के लिए बहुत मायने रखती हैं। श्रीदेवी की मृत्यु 2018 में दुबई में एक शादी अटेंड करते समय हुई थी। एक रात पहले हंसते-खेलते दिख रही श्रीदेवी की मौत की खबर ने सभी को चौंका दिया था। जिस समय ये घटना हुई उस वक्त जाह्नवी कपूर की पहली फिल्म 'धड़क' रिलीज भी नहीं हुई थी। आज उनकी पुण्यतिथि के मौके पर देखते हैं श्रीदेवी की कुछ खास तस्वीरें।
Sridevi Death Anniversary: जाह्नवी, खुशी और बोनी कपूर के साथ ऐसे वक्त बिताती थीं श्रीदेवी
- Shruti Dixit
- Editorial
- Updated - 24 Feb 2022, 12:02 IST
1 फैमिली फोटो
श्रीदेवी और उनके परिवार की ये बहुत पुरानी तस्वीर हैं। इन तस्वीरों में जाह्नवी और खुशी के बचपन की झलक दिख रही है। पहली तस्वीर में पूरा कपूर परिवार ट्रेडिशनल अंदाज़ में दिख रहा है और दूसरे में श्रीदेवी अपनी दोनों बेटियों के साथ काफी खूबसूरत दिख रही हैं।
10 एक फिल्म में निभाया था रजनीकांत की मां का रोल
तमिल फिल्म 'मोंद्रू मुडीचू' में श्रीदेवी ने रजनीकांत की सौतेली मां का रोल निभाया था। ये फिल्म 1976 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के लिए श्रीदेवी को रजनीकांत से ज्यादा पैसे मिले थे।
11 रेखा करती थीं श्रीदेवी की डबिंग
श्रीदेवी ने हमेशा दक्षिण की फिल्मों में काम किया था और उनकी हिंदी अच्छी नहीं थी। इसलिए शुरुआती फिल्मों में रेखा उनकी फिल्मों की डबिंग किया करती थीं।
2 मौत के वक्त अर्जुन कपूर ने दिया था साथ
श्रीदेवी की मौत के बाद जहां खुशी और जाह्नवी दोनों ही टूट गए थे वहीं परिवार का साथ देने अर्जुन कपूर आए थे। पहले कहा जाता था कि अर्जुन और श्रीदेवी के बीच रिश्ते अच्छे नहीं हैं, लेकिन ये सब भुलाते हुए अर्जुन कपूर ने सभी का बहुत साथ दिया था।
3 बरसी का मैसेज
जाह्नवी कपूर ने श्रीदेवी की पहली बरसी पर इंस्टाग्राम पर एक बहुत ही मार्मिक मैसेज लिखा था। उन्होंने अपनी मां को याद करते हुए इस साल भी ऐसा ही मैसेज लिखा है। एक तस्वीर शेयर करके लिखा है, 'मिस यू एवरीडे' (हर रोज़ आपको याद करती हूं।)
4 असली नाम नहीं था श्रीदेवी
श्रीदेवी का असली नाम था श्री अम्मा यंगर अय्यपन। उनका जन्म 13 अगस्त 1963 को हुआ था और उन्हें पहली महिला सुपरस्टार होने का खिताब भी मिला था। श्रीदेवी ने अपने करियर की शुरुआत चार साल की उम्र में 'थुनाईवान' नाम की फिल्म से की थी। वो फिल्म 'जूली' में भी बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस थीं।
5 1978 में किया था पहला डेब्यू
श्रीदेवी ने अपना पहला मेन एक्ट्रेस वाला डेब्यू 1978 में किया था। इस फिल्म का नाम था 'सोलवा सावन'।
6 'हिम्मतवाला' की सफलता को मानती थीं बुरा लक
श्रीदेवी की पहली सुपरहिट फिल्म थी 'हिम्मतवाला' जिसे वो बुरा लक मानती थीं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसके बाद उन्हें थोड़े और ज्यादा ग्लैमरस रोल के लिए टाइपकास्ट कर दिया गया था। श्रीदेवी ने 'सदमा' जैसी फिल्में कीं और वो उतनी अच्छी नहीं चलीं।
7 दुबई जाने से पहले थी तबियत खराब
श्रीदेवी की फ्रेंड पिंकी रेड्डी ने कहा है कि श्रीदेवी ने दुबई जाने से पहले उनसे बात की थी। श्रीदेवी को बुखार था और उन्हें एंटीबायोटिक्स दी जा रही थीं। तब भी श्रीदेवी परिवार की शादी के लिए बहुत उत्साहित थीं। उसी शादी के दौरान श्रीदेवी की मौत हुई थी।
8 'लम्हे' की शूटिंग के दौरान खोया था पिता को
श्रीदेवी ने फिल्म 'लम्हे' की शूटिंग के दौरान अपने पिता को खो दिया था। फिर भी उन्होंने वो फिल्म पूरी की और उस फिल्म में डबल रोल बखूबी निभाया था।
9 शिवाकाशी का है पूरा परिवार
13 अगस्त 1963 को श्रीदेवी का जन्म शिवाकाशी में हुआ था। तमिलनाडु के एक परिवार में जन्मी श्रीदेवी के पिता वकील थे। उनकी एक बहन हैं और दो सौतेले भाई।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।