साफ-सफाई भला किसे पसंद नहीं होती है । यही कारण है कि लोग हर रोज सुबह घर की साफ-सफाई करते हैं। इस कार्य में महिलाएं काफी आगे होती हैं। वे हर वक्त घर को साफ-सुथरा रखने के प्रयास करती हैं, यही कारण है कि महिलाओं को गृहलक्ष्मी भी कहा जाता है।
लेकिन घर की साफ़ सफाई के साथ पानी से किया गया एक छोटा सा उपाय आपके जीवन में सुख समृद्धि ला सकता है। इसमें से पानी का एक उपाय है मुख्य द्वार पर पानी छिड़कने का। यहां हम आपको इसके फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं और वास्तु से जुड़े कुछ नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए माय पंडित के फाउंडर, सीईओ कल्पेश शाह एंड टीम ऑफ एस्ट्रोलॉजर से जानें प्रतिदिन सुबह घर के मुख्य द्वार के सामने पानी के छिड़काव से मिलने वाले लाभ के बारे में।
घर के सामने पानी का छिड़काव करना साफ-सफाई और शुद्धता के लिहाज से वैसे भी महत्वपूर्ण माना जाता है, लेकिन वास्तु के लिहाज से भी इसके कई फायदे हैं। तो आइए आपको बताते हैं घर के मुख्य द्वार के सामने पानी छिड़काव करने के फायदों के बारे में। वैसे तो घर में सुख और समृद्धि आए, इसके लिए हम काफी उपाय करते हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में उसका लाभ नहीं मिल पाता, लेकिन पानी के इस छोटे से उपाय को अपनाकर आप लाभ उठा सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें:Vastu Tips: घर के मुख्य द्वार के लिए फॉलो करें वास्तु के ये टिप्स, घर में होगी धन की वर्षा
इसके लिए आपको प्रतिदिन सुबह जल्दी उठना चाहिए। इसके बाद स्वच्छ होकर यानी स्नान के बाद घर के मुख्य द्वार के समक्ष पानी का छिड़काव करें। अगर तांबे के लोटे में स्वच्छ जल लेकर छिड़काव किया जाए तो इससे काफी लाभ होता है। इससे माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और घर के लोग भी स्वस्थ रहते हैं। तांबे को पवित्र माना जाता है और वैज्ञानिक रूप से भी इसका काफी महत्व है। डॉक्टर और वैद्य भी रात भर तांबे के बर्तन में पानी रखकर सुबह इसका पानी पीने की सलाह देते हैं। यह स्वास्थ्य के लिहाज से भी उत्तम माना जाता है। ऐसे में तांबे के लोटे से मुख्य द्वार पर पानी का छिड़काव करने से घर के बाहर मौजूद कीटाणु भी नष्ट हो जाते हैं। इससे घर के आस-पास का वातावरण तो साफ होता ही है, वास्तु के इस उपाय से घर में धन-धान्य की भी वृद्धि होती है। ऐसा करने से घर की नकारात्मकता दूर होती है और घर में खुशियां आती हैं। घर के सदस्य भी स्वस्थ रहते हैं। अगर छिड़काव करने वाले पानी में थोड़ी हल्दी मिला लें तो ज्यादा लाभ होता है।
यह विडियो भी देखें
आज की इस भागदौड़ की लाइफ में स्टाइल के चक्कर में लोग घर के मुख्य दरवाजे पर देहरी नहीं बनवाते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार आपको देहरी जरूर बनानी चाहिए। इसके बाद रोज सुबह पानी में हल्दी मिलाकर देहरी को धोने से उन्नति होती है। दरवाजे के दोनों ओर थोड़ा-थोड़ा पानी भी गिराना चाहिए। इससे नकारात्मकता दूर होती है और आस-पास का माहौल साफ होता है और घर में सकारात्मकता का वास होता है। यदि आपके घर में देहरी नहीं हो, तो भी हल्दी मिलाकर पानी का छिड़काव मुख्य दरवाजे के सामने करना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें:Vastu Tips: घर के मुख्य द्वार पर भूलकर भी न रखें ये 7 चीज़ें, हो सकती है धन हानि
घर के बाहर पानी छिड़काव करते समय सप्ताह में एक दिन नमक मिला पानी भी छिड़कना चाहिए वास्तु के अनुसार इसके कई फायदे हैं। दरअसल नमक नकारात्मकता को दूर करता है। इसके वैज्ञानिक पहलू भी हैं। सप्ताह में एक बार नमक मिले पानी के छिड़काव करने से घर के सामने या आस-पास पनप रहे परजीवी समाप्त हो जाते हैं। पुराने समय में भी घर के आंगन को पूरी तरह धोने का प्रचलन था। आजकल फ्लैट कल्चर में बड़े आंगन नहीं रहे, लेकिन फिर भी घर के मुख्य दरवाजे के सामने नमक के पानी से धोने या फिर पोछा लगा देने से भी रोग, दोष, शोक आदि घर के भीतर नहीं आते हैं।
इस प्रकार घर के मुख्य द्वार पर पानी का छिड़काव आपके जीवन में खुशहाली ला सकता है और धन धन्य से पूर्ण कर सकता है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik.com shutterstock.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।