क्या सच में धनुष नहीं बनना चाहते थे एक्टर, जानें इनके बारे में

दक्षिण भारतीय फिल्मों में धनुष ने जितनी शोहरत कमाई है उतना ही उनका नाम बॉलीवुड में लिया जाता है। महज कुछ ही हिंदी फिल्मों से जिस तरह बॉलीवुड में उनको पहचान मिली है उतना आज के समय के दक्षिण भारतीय एक्टर को नहीं मिली है। फिल्म रांझणा का डॉयलॉग 'गली के लड़को का प्यार अक्सर डॉक्टर और इंजिनियर ले जाते हैं' या 'जब तक तुम आपना नाम नहीं बताओगी तब तक थापड़ खाने आ जाया करंगे' या फिर 'उस रोज, उस पल लगा कि बनारस भर की भांग और भोलेनाथ का सारा जहर में माथे पर उतर आया हो', 'नमाज में वो थी और लगा हमारी दुआ कबूल हो गई'। आज भी उनके ये डॉयलॉग उनके फैन्स पर गहरी छाप छोड़ती है।
धनुष की एक्टिंग न सिर्फ सजह होती है बल्कि उनका चार्म भी उनके फैन्स पर अपनी गहरी छाप छोड़ती है। लेकिन, आपको मालूम है कि किसी समय धनुष एक अभिनेता नहीं बल्कि कुछ और ही बनाना चाहते हैं। जी हां, धनुष का सपना एक्टर नहीं बल्कि कुछ और बनाना था। आज इस लेख में हम आपको साउथ सुपरस्टार धनुष के बारे में कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में आप भी पहले नहीं जानते होंगे, तो आइए जानते हैं।
कौन है धनुष?
साउथ के फेमस एक्टर बॉलीवुड में धनुष के नाम से प्रसिद्ध है। लेकिन, आपको बता दें कि असल जिंदगी में उनका नाम वेंकटेश प्रभु कस्तूरी राजा है। उनके पिता का नाम कस्तुरी राजा है और माता विजयलक्ष्मी हैं। धनुष के पिता और भाई एक फिल्म निर्माता है लेकिन, फिर भी वो फिल्मों में काम न करके कुछ और ही करना चाहते थे। कहा जाता है कि फ़िल्मी दुनिया में वो अपने पिता कि वजह से आए थे। 28 जुलाई 1983 को तमिलनाडु में जन्मे धनुष आज एक जाना पहचाना व्यक्तित्व है।
इसे भी पढ़ें: एक्ट्रेस रश्मि देसाई की क्या थी पहली सैलरी, आप भी जानें
क्या बनाना चाहते थे?
कहा जाता है कि जब धनुष 16-17 साल के थे तो उस वक्त उनका सपना एक अभिनेता नहीं बल्कि मरीन इंजीनियर बनना था। उनके पिता ने फिल्मों में अभिनय करने के प्रति जोर दिया और धनुष मरीन इंजीनियर की जगह एक एक्टर बन गए। (सीरियल्स, जो बॉलीवुड फिल्मों की कॉपी)
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक मरीन इंजीनियर को जलपोतों के रख-रखाव और निर्माण इंस्टॉलेशन की जिम्मेदारी होती है। जहाज में मॉडर्न टेक्नोलॉजी और मॉर्डन इक्विपमेंट लगाने और देखने का कम भी मरीन इंजीनियर करता है। मरीन इंजीनियर को कई महीनों तक समुद्री जहाज में यात्रा करना पड़ता है। एक मरीन इंजीनियर के तौर पर काम करने के लिए सामुद्रिक संरचना की समझ अच्छी होनो चाहिए।
क्या सच में 10वीं तक पढ़ाई की है?
धनुध के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने सिर्फ 10वीं तक पढ़ाई की है। कई लेखों में ये भी उल्लेख है कि 12वीं का एग्जाम देने के बाद वो फेल हो गए थे जिसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई छोड़ दी और फ़िल्मी दुनिया में करियर बनाने लगे। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखा और उन्होंने BCA यानि बैचलर ऑफ़ कंप्यूटर एप्लीकेशन में डीग्री ली है। उन्होंने ये कोर्स मदुरै कामराज यूनिवर्सिटी में किया है।
इसे भी पढ़ें: क्या सच में एक हिन्दू पिता की बेटी हैं फातिमा सना शेख, जानें इनके बारे में
फिल्म करने के अलावा क्या है शौक?
फिल्मों में काम करने के अलावा भी धनुष कई कामों का शौक रखते हैं। वो एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ-साथ वो एक बेहतरीन गायक भी है। उन्होंने कई फिल्मों में गाने भी गाए हैं। इसके अलावा धनुष को लग्जरी कारों का बहुत शौक है। कहा जाता है कि उनके पास ऑडी ए8 से लेकर बेंटले कॉन्टिनेंटल, जगुआर एक्सई, रोल्स-रॉयस घोस्ट सीरीज आदि कई लग्जरी कार हैं। चेन्नई में एक आलीशान बंगला है जहां वो अपने परिवार के साथ रहते हैं।
धनुष और ऐश्वर्या
View this post on Instagram
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऐश्वर्या सुपरस्टार और साउथ इंडिया के महानायक रजनीकांत की बेटी है। कहा जाता है कि दोनों की मुलाकात एक फिल्म के प्रीमियर पर हुई थी, जिसके बाद दोस्त बने और फिर 2004 में दोनों ने शादी कर ली। कहा जाता है कि ऐश्वर्या धनुष से लगभग 2 साल बड़ी हैं। इन दोनों के दो बेटे हैं जिनका नाम यात्रा राजा और लिंगा राजा है।
अमिताभ बच्चन के साथ कर चुके हैं काम
View this post on Instagram
जी हां, आपको बता दें कि धनुष बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'शमिताभ' में काम कर चुके हैं। इसके अलावा काजोल देवगन के साथ भी काम कर चुके हैं। हाल में ही अक्षय कुमार और सारा अली खान की फिल्म अतरंगी रे में नज़र आए थे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@insta)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।