Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:44 AM IST

नारियल से जुड़े यह फैक्ट्स हैं बेहद ही मजेदार, आप भी जानिए

अगर आपको नारियल से बनी अलग-अलग रेसिपीज काफी पसंद है तो ऐसे में आपको नारियल से जुड़े इन अमेजिंग फैक्ट्स के बारे में भी जानना चाहिए।
Updated:- 2021-09-14, 12:21 IST
image

नारियल एक ऐसा इंग्रीडिएंट है, जो किसी ना किसी रूप में हर किसी की जिन्दगी में शामिल है ही। कोई नारियल को यूं ही खाता है तो कोई इसे चटनी या मिठाई के रूप में खाना पसंद करता है। वहीं कुछ लोग इसे कुकिंग में भी इस्तेमाल करते हैं। इतना ही नहीं, जो लोग नारियल खाते नहीं है, वह भी इसे कभी अपनी स्किन पर तो कभी बालों में अप्लाई करते हैं। आप चाहे इसे किसी भी रूप में इस्तेमाल करें, यह आपको फायदा ही पहुंचाएगा। हो सकता है कि आप भी इसे कई रूपों में इस्तेमाल करती हों, लेकिन क्या आप नारियल से जुड़ी हर बात जानती हैं। शायद नहीं। हो सकता है कि आपको यह पता ही ना  हो कि दुनिया में करीबन 1300 प्रकार के नारियल पाए जाते हैं।

वैसे सिर्फ इनके अलग-अलग टाइप ही आपको हैरान नहीं करेंगे, बल्कि नारियल से जुड़े अन्य भी कई अमेजिंग फैक्ट्स हैं, जो वास्तव में हैरान कर देने वाले हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको नारियल से जुड़ी कुछ बेहद ही रोचक जानकारी शेयर कर रहे हैं, जो यकीनन आपको भी बेहद पसंद आएगी-

1300 प्रकार के नारियल 

आपने शायद एक-दो या तीन तरह के नारियल के बारे में ही सुना हो। लेकिन वास्तव में दुनिया भर में कई टाइप के नारियल पाए जाते हैं। एक अध्ययन के अनुसार, दुनिया भर में करीबन 1,300 से अधिक प्रकार के नारियल हैं।

नारियल वोदका पीते हैं लोग

amazing coconut facts coconut vodka

क्या आपने कभी नारियल वोदका ट्राई किया है। शायद नहीं। नारियल वोदका को लैम्बनोग के रूप में जाना जाता है। यह काफी स्ट्रान्ग होता है, लेकिन यह एक आर्गेनिक ड्रिंक है, जिसमें किसी भी तरह के एडिटिव्स नहीं होते हैं।

इसे जरूर पढ़ें: नारियल ही नहीं इसका फूल भी है कमाल, हेल्‍थ को देता है ये 10 फायदे

ड्रिप की तरह हुआ इस्तेमाल

नारियल से जुड़ा यह तथ्य भी शायद आपको चौंका दें। ऐसा कहा जाता है कि द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान, नारियल पानी का उपयोग IV ड्रिप के रूप में किया गया था। दरअसल, उस समय पर्याप्त ब्लड प्लाज्मा उपलब्ध नहीं था और इस स्थिति में नारियल का इस्तेमाल किया गया।

भारत के अलावा इन देशों में होता है नारियल का उत्पाद

amazing coconut facts production

यह तो हम सभी जानते हैं कि भारत में नारियल का उत्पादन बहुत अधिक मात्रा में किया जाता है। लेकिन भारत के अलावा नारियल के सबसे बड़े उत्पादकों के रूप में इंडोनेशिया और फिलीपींस का नाम भी लिया जाता है।

हथियार की तरह भी हुए इस्तेमाल

बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी है कि नारियल के हैंडग्रेनेड जापानियों द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध में इस्तेमाल किया जाने वाला एक हथियार था जिसमें एक नारियल को ग्रेनेड से भरा जाता था, और फिर दुश्मन पर फेंक दिया जाता था।

 

मॉस्किटो रिपेलेंट की तरह काम करता है मच्छर

amazing coconut facts mosquite repellant

अगर आपके घर में मच्छर आपको बहुत अधिक परेशान करते हैं तो आप नारियल के छिलके का इस्तेमाल करके अपनी समस्या से निजात पा सकते हैं। दरअसल, नारियल के छिलके को एक नेचुरल मॉस्किटो रिपेलेंट के रूप में कार्य करने के लिए जलाया जा सकता है, यह प्रक्रिया दुनिया भर के कई देशों में उपयोग की जाती है।

इसे जरूर पढ़ें: नारियल के छिलके को फेंके नहीं बल्कि इन 10 तरीकों से करें उसका इस्तेमाल

मालदीव का है नेशनल ट्री 

नारियल किसी देश का नेशनल ट्री भी हो सकता है, यह बात भी शायद आपको अंचभित कर दे, लेकिन यह सच है। दरअसल, कोकोनट पाम मालदीव का राष्ट्रीय वृक्ष है।

जान भी लेता है नारियल

amazing coconut facts causing deaths

नारियल से जुड़ा यह फैक्ट भी आपको हैरान कर सकता है। एक रिपोर्ट के अनुसार, नारियल गिरने से हर साल 150 लोग मारे जाते हैं। यह शार्क द्वारा मारे गए लोगों की संख्या का 10 गुना है। इस तरह, अगर आप नारियल के पेड़ के नीचे खड़े हैं तो जरा अपना ध्यान रखें, अन्यथा नारियल आपको नुकसान भी पहुंचा सकता है।

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।