Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:06 PM IST

Natural Wrinkle Remover Hacks For Clothes: कपड़ों पर पड़ी सिलवटों को अब कहें अलविदा, आलू के छिलके से पाएं कड़क फिनिशिंग

Wrinkle Removal Hack: सूती कपड़े पर आने वाली सिकुड़न को बिना आयरन पहनना बेकार लगता है। कहीं अगर आपको किसी मीटिंग या खास जगह पर जाना है, तो यह एक बड़ी समस्या बन जाता है। लेकिन अब इस समस्या का एक देसी और कमाल का हल आपके किचन में ही मौजूद है।
Updated:- 2025-04-15, 10:49 IST
image

Potato Peel Cloth Pressing Trick: गर्मी के मौसम में अमूमन सभी कपड़ों को प्रेस की जरूरत होती है। अगर इन्हें बिना आयरन के पहनकर कहीं बाहर निकल जाओ, तो ऐसा लगता है मानो सोकर उठे और चले आएं। इस शर्मिंदगी से बचने के लिए लोग कपड़े की कड़क वापस पाने के लिए धोबी को कपड़े इस्त्री के लिए दे आते हैं, तो वहीं अधिकतर लोग घर पर छुट्टी के दिन या सुबह इन्हें प्रेस करते हैं। लेकिन जब बात सूती कपड़े प्रेस करते ही होती है, तो अधिकतर लोग परेशान हो जाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इन कपड़ों को आयरन करने न केवल मेहनत लगती है बल्कि समय भी ज्यादा लगत है।

लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। बता दें कि आलू के छिलके से भी आपके कपड़े कड़क प्रेस हो सकते हैं? जी हां, यह सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है। लेकिन यह कारगर हैक है। चलिए इस लेख में बताते हैं कि आलू के छिलके से कपड़े की सिलवटें कैसे दूर कर सकती हैं।

आलू के छिलके से कपड़े की सिकुड़न को करें दूर

iron clothes without iron

जैसा कि मैंने ऊपर बताया कि आलू के छिलके से कपड़ों की कड़क वापस पा सकती हैं। यकीनन अगर आपने पहली बार सुना होगा, तो यह आपको हैरान कर सकता है। लेकिन यह सच है। बता दें कि, आलू के छिलकों में नेचुरल स्टार्च होता है, जो कपड़ों पर एक हल्की परत बनाता है और उन्हें कड़क फिनिशिंग देने में मदद करता है। इसका इस्तेमाल से कपड़े प्रेस करने के बाद लंबे समय तक जस का तस बने रहते हैं। अगर आप कपड़ों पर फैब्रिक स्टिफनर का इस्तेमाल का इस्तेमाल करती हैं, तो यह हैक आपके लिए मददगार साबित हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- सिर्फ खाने नहीं, छिलकों में भी है दम...यहां जानिए आलू के छिलके के जबरदस्त कमाल

कैसे करें आलू के छिलके का इस्तेमाल

cotton clothes ironing

वे कपड़े जिन पर अधिक सिलवटें और सिकुड़न हैं, उन्हें दूर करने के लिए ताजे आलू के छिलके को अच्छे पानी से धो लें। अब इन छिलकों को उस हिस्से पर रगडें, जहां सिलवटें हैं। इसके बाद कपड़े पर हल्के हाथ से आयरन चलाएं। ये तरीका खासकर कॉटन और लिनन जैसे फैब्रिक्स पर कमाल का काम करता है।

इसे भी पढ़ें- हल्की साफ-सफाई से लेकर डीप क्लीनिंग के लिए क्लीनर नहीं, आलू का छिलका दिखा सकता है जादू

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit-Freepik

FAQ
क्या आलू के छिलके से कपड़ों की सिलवटें सच में हट सकती हैं?
जी हां, आलू के छिलकों में नेचुरल स्टार्च होता है, जो कपड़े को स्मूद और कड़क फिनिश देती है, जिससे सिलवटें आसानी से हट जाती हैं।
किन तरह के कपड़ों पर आलू के छिलके का उपयोग सबसे अच्छा काम करता है?
आलू के छिलके कॉटन, लिनन और हैंड्लूम जैसे नेचुरल फाइबर वाले कपड़ों पर काम करता है। लेकिन सिंथेटिक कपड़ों पर यह ट्रिक उतनी असरदार नहीं होती।
आलू के छिलके से कपड़े प्रेस करने का सही तरीका क्या है?
सबसे पहले ताजे आलू के छिलकों को हल्का गीला करें और जिन हिस्सों में सिलवटें हैं। वहां हल्के हाथ से रगड़ें। इसके बाद कपड़े को आयरन करें। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।