Smart Kitchen Hacks: प्लास्टिक वाली चाय की छन्नी सालों-साल नहीं होगी खराब, इन घरेलू नुस्खों से बढ़ाएं इसकी लाइफ

रसोई में रोजाना इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक की चाय छन्नी समय के साथ चाय की पत्ती के कारण काली और चिपचिपी हो जाती है। इसे साफ करने और लंबे समय तक नया जैसा बनाए रखने के लिए कुछ सुरक्षित घरेलू हैक्स की जरूरत होती है। नीचे लेख में जानें-
Updated:- 2026-06-05, 16:56 IST
smart kitchen hacks for tea strainer

Plastic Tea Strainer Cleaning Tips: हर घर में लगभग सुबह की शुरूआत चाय के साथ होती है, लेकिन लगातार इस्तेमाल होने के कारण चाय छन्नी काली और चिपचिपी हो जाती है। वहीं कई बार गर्म चाय के सीधे संपर्क में आने से इसके पिघलने या टूटने या भी पिघलने लगती है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे स्मार्ट किचन हैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आजमा कर आप प्लास्टिक चाय छन्नी की लाइफ बढ़ा सकती हैं।

प्लास्टिक की चाय छन्नी साफ करने का तरीका और रखरखाव के हैक्स (How to Clean Plastic Tea Strainer)

How to Clean Plastic Tea Strainer

लोहे या स्टील की छन्नी को तो आंच पर जलाकर साफ किया जा सकता है, लेकिन प्लास्टिक की छन्नी के साथ ऐसा करने पर वह पिघल जाएगी। ऐसे में प्लास्टिक की छन्नी को साफ करते समय ध्यान रखने की जरूरत होती है। 

बेकिंग सोडा और लिक्विड सोप का घोल

  • एक कटोरी में गुनगुना पानी लें।
  • इसमें एक चम्मच बेकिंग सोडा और कुछ बूंदें डिशवॉश लिक्विड की मिलाएं।
  • गंदी छन्नी को इस घोल में 15 से 20 मिनट के लिए डुबोकर रख दें।
  • इसके बाद एक पुराने टूथब्रश से छन्नी की जाली को दोनों तरफ से हल्के हाथों से रगड़ें।
  • बेकिंग सोडा जाली के छेदों में फंसी काली गंदगी को पूरी तरह काट देगा।
  • लास्ट में इसे साफ पानी से धो लें।

इसे भी पढ़ें- सब्जियों का बादीपन चुटकियों में कर सकती हैं दूर, बस खाना बनाते समय करें ये छोटा सा काम

सफेद सिरका का असर

  • यदि छन्नी पर चाय के जिद्दी और कड़े दाग जम गए हैं, तो सिरका इस्तेमाल करें।
  • एक कप में इतना सिरका लें कि छन्नी की जाली उसमें पूरी तरह डूब जाए।
  • छन्नी को रातभर या कम से कम 2-3 घंटे के लिए सिरके में छोड़ दें।
  • सिरके का एसिडिक गुण जाली की चिपचिपाहट और कालेपन को ढीला कर देता है।
  • सुबह उठकर ब्रश से थोड़ा सा रगड़ें, छन्नी बिल्कुल नई जैसी चमक उठेगी।

प्लास्टिक की छन्नी के रखरखाव के आसान हैक्स (Maintenance Hacks)

How to Clean Plastic Tea Strainer without chemical

चाय छन्नी बार-बार काली और गंदी न हो, इसके लिए इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना जरूरी है। नीचे जानें-

  • चाय छानने के तुरंत बाद छन्नी को सिंक में ऐसे ही न छोड़ें।
  • तुरंत नल के बहते पानी के नीचे उलटा करके धो लें।
  • इससे चाय की पत्ती जाली के छेदों में सूखकर चिपक नहीं पाती।
  • बर्तन साफ करने वाले सामान्य स्क्रबर से छन्नी के बारीक छेद साफ नहीं हो पाते।
  • इसलिए किचन सिंक के पास एक पुराना टूथब्रश जरूर रखें, जिससे रोज रात को बर्तन धोते समय छन्नी को आसानी से साफ किया जा सके।
  • हफ्ते में कम से कम एक बार इसे 5 मिनट के लिए गर्म पानी और नींबू के रस के घोल में डुबोकर रख दें, इससे इसकी चमक भी बनी रहेगी।

इसे भी पढ़ें- तेल और घी के जिद्दी दागों का परमानेंट इलाज, इन घरेलू चीजों से बिना मेहनत साफ होंगे कांच के कंटेनर

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Freepik

 


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।