Small Size Table Designs: लिविंग रूम की खूबसूरती को दोगुना कर देंगी ये स्माल साइज टेबल, देखें डिजाइंस

अधिकतर महिलाएं अपने घर में छोटी टेबल का जरूर इस्तेमाल करती हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने घर के लिए लेटेस्ट और नए डिजाइन वाली स्मॉल टेबल खरीदने का सोच रही हैं, तो इस खबर में आज हम आपको कुछ लेटेस्ट स्माल टेबल डिजाइंस बताएंगे, जिनमें से आप कुछ डिजाइंस को चुन सकती हैं।
राउंड शेप वुडेन टेबल
अगर आप अपने घर की खूबसूरती को बढ़ाना चाहती हैं और कमरे को स्टाइलिश लुक देना चाहती हैं, तो अब आप इस तरह के स्मॉल राउंड शेप वुडेन टेबल को शामिल कर सकती हैं। ऐसी टेबल को आप लिविंग रूम में रखकर लिविंग रूम की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।

डेको कंसोल टेबल
आप चाहें, तो अपने घर में रखने के लिए इस तरह की छोटी डेको कंसोल टेबल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। ऐसी छोटी टेबल आपको फर्नीचर वाले की दुकान पर मिल जाएगी या आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से भी इस तरह की टेबल को खरीद सकती हैं। इसे आप घर के किसी भी कमरे में रख सकती हैं।

संगमरमर के टॉप वाली स्माल टेबल
अगर आप बच्चों के कमरे में रखने के लिए छोटी टेबल खरीदने का सोच रही हैं, तो एक जैसी नॉर्मल डिजाइन वाली टेबल चुनने के बजाय आप इस तरह की संगमरमर के टॉप वाली स्माल टेबल को भी चुन सकती हैं। ऐसे स्मॉल टेबल इन दिनों काफी चलन में है, जो अधिकतर लोगों को पसंद आ रही है। ऐसे में यह आपके कमरे की खूबसूरती को बढ़ा देगी।

यह भी पढ़ें- Living Room के लिए बेस्ट हैं Centre Table के ये डिजाइंस, छोटा कमरा भी लगेगा स्पेशियस और मॉडर्न
ग्लास टॉप वुडेन स्माल टेबल
आप अपने घर में रखने के लिए इस तरह के छोटे डिजाइन वाले ग्लास टॉप वुडेन स्माल टेबल को भी शामिल कर सकती हैं। ऐसे स्मॉल टेबल डिजाइंस जगह कम लेंगे और घर की खूबसूरती को भी बढ़ा देंगे। इस पर आप आसानी से अपने जरूरत का सामान रख सकती हैं या फिर गुलदस्ता रखने के लिए भी इस तरह की टेबल बेस्ट हो सकती है।

वेव शेप टेबल
आप इस तरह की स्मॉल वेव शेप टेबल को भी घर के किसी भी कमरे में रखकर कमरे की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। ऐसी टेबल बेडरूम में रखने के लिए भी बेस्ट हो सकती है। आप इस टेबल पर फ्लावर पॉट या लैंप रख बेडरूम की खूबसूरती को दोगुना कर सकती हैं। ऐसे टेबल भी आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Bedside Table Designs: बेड के पास रखें ये ट्रेंडी टेबल, कमरे की खूबसूरती में लग जाएंगे चार चांद
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।