Dressing Table Designs: छोटे बेडरूम के लिए बेस्ट हैं ड्रेसिंग टेबल, यहां देखें मॉर्डन डिजाइंस

Dressing Table Designs: बेडरूम को सजाना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए हम हर एक चीज को उस तरीके से प्लेस करते हैं, जो कमरे में अच्छी लगे और जगह भी कम घेरे। ड्रेसिंग टेबल इसमें से एक होती है, जिसे लगाना सबसे ज्यादा जरूरी होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसे लगाने के बाद आपके कमरे में एक अलग चीज ऐड होती है, जो आपको सजने में काफी मदद देती है। आइए बताते हैं किस तरह की ड्रेसिंग टेबल को आप कमरे में सजा सकती हैं।
लॉन्ग मिरर डिजाइन वाली ड्रेसिंग टेबल
आप अपने कमरे में लगाने के लिए लॉन्ग मिरर को लगा सकती हैं। लॉन्ग मिरर लगने के बाद अच्छे लगते हैं। साथ ही इससे आपके कमरे में एक्स्ट्रा जगह भी नहीं घिरती है। इस तरह की ड्रेसिंग टेबल आपको मार्केट में बनी बनाई मिल जाएगी,जो लगने के बाद अच्छी लगेगी। साथ ही आपके रूम में आसानी से फिट हो जाएगी। आप इसे लगाएं और अच्छे से तैयार हो जाएं।

फैंसी डिजाइन वाली ड्रेसिंग टेबल
आप कमरे में लगाने के लिए फैंसी डिजाइन वाली ड्रेसिंग टेबल को भी लगा सकती हैं। इस तरह की ड्रेसिंग टेबल भी लगने के बाद अच्छी लगती है। साथ ही एक फैंसी टच देती है। आप इसे खुद तैयार करा सकती हैं। तस्वीर आप यहां से ले सकती हैं, ताकि आप सही तरीके से इसे डिजाइन करा सकें और अपने कमरे को अच्छे से सजा सकें।

सिंपल डिजाइन वाली ड्रेसिंग टेबल
अगर आपको कमरे को सिंपल रखना पसंद है, तो ऐसे में आप इस तस्वीर में नजर आने वाली ड्रेसिंग टेबल को लगा सकती हैं। इसमें आपको मिरर से लेकर नीचे की टेबल सभी चीजें अलग-अलग मिलेगी। इसमें आप अपने प्रोडक्ट को रख सकती हैं। मिरर सेंटर पर लगाएं, ताकि यह लगने के बाद अच्छी लगे। इसके साथ सीटिंग चेयर लें। इससे आपको मेकअप करने में किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी।

यह भी पढ़ें- जिद्दी दाग से चमकता ड्रेसिंग मिरर लगने लगा है गंदा, 3 रुपये वाले इस 1 चीज से करें साफ
एस्थेटिक वाइव्स वाली ड्रेसिंग टेबल
कमरे को एस्थेटिक वाइव्स देने के लिए आप ड्रेसिंग टेबल के इस तस्वीर में नजर आने वाले डिजाइन को लगा सकती हैं। इस तरह की ड्रेसिंग टेबल लगने के बाद अच्छी लगेगी। साथ ही इससे कमरा भी अच्छा नजर आएगा। आप इसे डार्क कलर शेड में तैयार करा सकती हैं, ताकि कमरे का कलर कॉन्ट्रास्ट में लगे। इसके बाद आप इसमें जरूरी सामानों को लगा सकती हैं। इस तरह की ड्रेसिंग टेबल कमरे में अच्छी लगेगी।

इस बार आप इन ड्रेसिंग टेबल के डिजाइंस को ट्राई करें, जिसे लगाने के बाद आपका कमरा अच्छा नजर आएगा। साथ ही आपको कुछ अलग ट्राई करने को मिल जाएगा।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit-Amazon/ Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।