Bedside Table Designs: बेड के पास रखें ये ट्रेंडी टेबल, कमरे की खूबसूरती में लग जाएंगे चार चांद

trendy bedside table designs
घर को सजाने के लिए कुछ ऐसी चीजें रखी जाती हैं जो आपके लिए उपयोगी भी हों और डेकोर में भी काम आएं। ऐसे ही आजकल बेडरूम में भी लोग ऐसी कई चीजें रखते हैं जो आपके छोटे बेडरूम को भी बड़ा दिखाएं और स्टोरेज के काम भी आएं। बेडरूम न सिर्फ आराम करने की जगह है बल्कि स्टाइल और कम्फर्ट का परफेक्ट कॉम्बिनेशन भी होता है। ऐसे में बेड के पास रखी जाने वाली बेडसाइड टेबल भी आपके कमरे को स्टाइलिश लुक दे सकती है। ये न सिर्फ आपकी जरूरत की चीजों को व्यवस्थित रखने में मदद करती है, बल्कि कमरे की खूबसूरती को भी कई गुना बढ़ा देती है। मुख्य रूप से छोटे बेडरूम में सही डिजाइन की बेडसाइड टेबल चुनना बहुत जरूरी होता है जिससे कम स्पेस में भी ज्यादा चीजें रखी जा सकें। अगर आप भी अपने बेडरूम के लिए बेडसाइड टेबल के कुछ खूबसूरत ऑप्शन ढूढ़ रही हैं तो यहां देखें डिज़ाइन।
ज़िग-जैग टेबल विथ ओपन शेल्फ

अगर आप बेडसाइड टेबल के लिए कुछ यूनिक और मॉडर्न डिजाइन पसंद करती हैं, तो टेबल का यह जिग-जैग पैटर्न आपके कमरे को स्टाइलिश लुक दे सकता है। इसकी ओपन शेल्फ डिजाइन किताबें, प्लांट्स या डेकोरेटिव आइटम रखने के लिए परफेक्ट है। यह डिजाइन छोटे कमरों में ज्यादा जगह घेरने के बजाय काम स्पेस में स्टाइलिश लुक देता है। वुडन फिनिश के साथ यह टेबल आपके घर की एलिगेंट लुक दे सकती है।
यह भी पढ़ें- बेडसाइड में टेबल की जगह इन चीजों का भी किया जा सकता है इस्तेमाल
3 ड्रावर बेडसाइड टेबल

अगर आपका बेडरूम छोटा है और आपको बेडसाइड टेबल में ज्यादा स्पेस चाहिए, तो आपके लिए 3 ड्रॉअर वाली बेडसाइड टेबल परफेक्ट ऑप्शन हो सकती है। इसमें आप कोई भी जरूरी सामान जैसे चार्जर, दवाइयां, नोटबुक या अन्य छोटी चीजें आसानी से व्यवस्थित रख सकतीहैं। ये टेबल व्हाइट, बेज या वुडन कलर में आती हैं और छोटे बेडरूम को स्टाइल प्रदान करती हैं।
2 शेल्फ ब्लैक साइड टेबल विथ डोर

ब्लैक कलर का फर्नीचर हमेशा से काफी ट्रेंड में रहा है। आपके छोटे बेडरूम के लिए 2 शेल्फ और डोर वाली ब्लैक कलर की साइड टेबल एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकती है। यह आपके कमरे को लग्जरी और मॉडर्न टच दे सकती है। इसका बंद कैबिनेट डिजाइन किसी भी सामान को छुपाकर रखने में मदद करता है, जिससे बेडरूम ज्यादा व्यवस्थित दिखाई देता है। मेटल और वुड का कॉम्बिनेशन होने की वजह से ये टेबल और ज्यादा सुंदर दिखती है।
टेबल विथ टू ड्रावर एंड ओपन शेल्फ

बेडसाइड टेबल की यह डिजाइन स्टोरेज और स्टाइल दोनों का कॉम्बिनेशन है। इसके ऊपर के ड्रॉअर्स में कुछ जरूरी चीजें रखी जा सकती हैं, जबकि नीचे का ओपन शेल्फ मैगजीन, किताबें या डेकोर आइटम्स रखने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। यह डिजाइन छोटे बेडरूम के लिए काफी प्रैक्टिकल माना जाता है क्योंकि इसमें कम जगह में ज्यादा सामान आ सकता है। न्यूट्रल टोन में यह टेबल किसी भी तरह के इंटीरियर के साथ आसानी से मैच हो सकती है और आपके छोटे बेडरूम को भी स्पेसियस बनाती है।
यह भी पढ़ें- वास्तु के अनुसार बेडसाइड टेबल पर नहीं रखनी चाहिए ये चीजें
बेडसाइड टेबल विथ केन डिटेलिंग
अगर आप अपने कमरे को नेचुरल और बोहो लुक देना चाहती हैं, तो केन डिटेलिंग वाली बेडसाइड टेबल एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है। केन वर्क फर्नीचर आजकल काफी ट्रेंड में है और यह आपके कमरे को वार्म फील देता है। इस टेबल में लकड़ी और केन का कॉम्बिनेशन कमरे को स्टाइलिश लुक देता है।
अगर आप भी अपने बेडरूम के लिए कोई स्टाइलिश ऑप्शन ढूढ़ रही हैं तो यहां से आईडिया ले सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: amazon.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।