Living Room के लिए बेस्ट हैं Centre Table के ये डिजाइंस, छोटा कमरा भी लगेगा स्पेशियस और मॉडर्न

Centre Table Designs For Living Room: लिविंग रूम घर का वह हिस्सा होता है जहां हम अपना ज्यादातर समय बिताते हैं और मेहमानों का स्वागत करते हैं। ऐसे में रूम का सेंटर टेबल अहम भूमिका निभाता है। यदि आप अपने घर को एक मॉडर्न और लग्जरी लुक देना चाहते हैं, तो सेंटर टेबल का सेलेक्शन सही होना बहुत जरूरी है। आजकल मार्केट में ऐसे यूनिक और स्टाइलिश डिजाइन मौजूद हैं जो आपके सिंपल से लिविंग रूम को भी आलीशान होटल जैसा लुक दे सकते हैं। अगर आप भी अपने लिविंग रूम के लिए सेंटर टेबल के डिजाइंस सर्च कर रहे हैं, तो यहां हम आपके लिए कुछ बेहतरीन और लेटेस्ट आइडियाज लेकर आए हैं, जो आपके कमरे को रॉयल फील लुक देगा।
Round Wooden Table (राउंड डिजाइन वाली सेंटर टेबल)

छोटे और संकरे कमरों के लिए गोल मेज सबसे अच्छी होती है क्योंकि इसमें नुकीले कोने नहीं होते। कोनों की कमी की वजह से आसपास चलने-फिरने में आसानी होती है। नेचुरल वुड फिनिश घर को वार्म और कोजी लुक देती है।
मिरर सेंटर टेंबल विद कुशन (Mirror Center Table With Cushion)

मिरर विथ कुशन सेंटर टेबल लग्जरी और आराम का अद्भुत मेल है। मिरर फिनिश होने के कारण, यह कमरे को न केवल बड़ा और चमकदार दिखाता है, बल्कि इसमें लगा कुशन इसे एक मल्टी-फंक्शनल लुक देता है। यह सेंटर टेबल आपके घर को एक क्लासी और मॉडर्न टच देती है, जो मेहमानों को तुरंत आकर्षित करती है।
हिडेन स्टोरेज वाली सेंटर टेबल (Hidden Storage Center Table Designs)

अगर आप ऐसी सेंटर टेबल चुन रहे हैं, जिसमें सामान भी रख सकें, तो हिडेन स्टोरेज वाली टेबल ले सकती हैं। इन टेबल्स में नीचे शेल्फ होती हैं। आप मैगजीन, रिमोट या अन्य सामान इसके अंदर रख सकते हैं, जिससे टेबल के ऊपर का हिस्सा साफ रहता है। जितना कम बिखराव (Clutter) होगा, कमरा उतना ही बड़ा लगेगा।
मार्बल टॉप सेंटर टेबल (Marble Top Design Tables For Living Room)

अगर आप अपने लिविंग रूम में रॉयल फील लाना चाहते हैं, तो इसके लिए मार्बल टॉप वाली टेबल बेस्ट है। आजकल व्हाइट मार्बल के साथ गोल्डन या रोज गोल्ड फिनिश वाले मेटल स्टैंड का कॉम्बिनेशन बहुत चलन में है।
यह टेबल लिविंग रूम को एक सोफिस्टिकेटेड और हाई-एंड लुक देती है। इसकी खासियत यह है कि यह किसी भी सोफे के रंग के साथ आसानी से मैच कर जाती है।
इसे भी पढ़ें- Living Room को इन 3D Floral Wall Decor से करें डेकोर, घर दिखेगा मॉडर्न और स्टाइलिश
ग्लास और मेटल डिजाइन वाली सेंटर टेबल (Glass & Metal Design Tables)

लिविंग रूम के कमरे को बड़ा और खुला-खुला दिखाने के लिए आप टेम्पर्ड ग्लास वाली टेबल चुन सकती है। ट्रांसपेरेंट ग्लास टॉप के नीचे ब्रास, स्टेनलेस स्टील या काले रंग का मेटल फ्रेम बहुत मॉडर्न लगता है। यह टेबल का डिजाइन हल्का होता है। मिनिमलिस्ट और मॉडर्न इंटीरियर के लिए यह बेस्ट है।
नेस्टिंग डिजाइंस वाली टेबल्स (Nested Design Tables)

नेस्टिंग टेबल्स का मतलब है ऐसी टेबल जो एक-दूसरे के अंदर आसानी से फिट हो जाती हैं। यह न केवल स्टाइलिश हैं, बल्कि बहुत ही स्मार्ट भी हैं। लग्जरी लुक के लिए आप मेटल और लकड़ी के मिश्रण वाली नेस्टिंग टेबल्स चुन सकते हैं।
अगर मेहमान ज्यादा हों, तो आप इन्हें अलग-अलग करके इस्तेमाल कर सकते हैं। यह वर्सेटाइल डिजाइन मॉडर्न अपार्टमेंट्स के लिए परफेक्ट है।
सॉलिड वुड और आर्गेनिक शेप (Solid Wood with Organic Shapes)

अगर आप अपने लिविंग रूम को वार्म और वेलकमिंग फील देना चाहते हैं, तो सॉलिड वुड या आर्गेनिक शेप वाली सेंटर टेबल बेस्ट ऑप्शन है। ऐसी टेबल्स को अगर आप एक सुंदर कालीन के ऊपर रखते हैं, तो यह आपके पूरे लिविंग रूम को एक वार्म और वेलकमिंग फील देती है।
ज्यामितीय आकार की टेबल (Geometric Design Tables For Living Room)

अगर आप कुछ हटकर और आर्टिस्टिक लुक चाहते हैं, तो ज्यामितीय डिजाइन्स वाली टेबल्स चुन सकते हैं। ये टेबल्स हेक्सागोनल, ट्रायंगुलर या क्यूब जैसे आकारों में आती हैं। इनका स्ट्रक्चर इतना आकर्षक होता है कि इन्हें देखकर ऐसा लगता है जैसे कमरे में कोई कलाकृति रखी हो।
ये टेबल्स अक्सर लो-हाइट वाली होती हैं जो सोफे के साथ बैठकर चाय या कॉफी पीने के लिए परफेक्ट और कंफर्टेबल होती हैं।
इसे भी पढ़ें- Living Room के लिए बेस्ट हैं Wall Panel के ये डिजाइंस, आपके कमरे को देंगे खूबसूरत लुक
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ
Image Credit-Pinterest, Amazon
- लिविंग रूम के लिए कैसे सेंटर टेबल चुनें?
- लिविंग रूम के लिए मार्बल टॉप सेंटर टेबल चुन सकती हैं।
- छोटे लिविंग रूम के लिए सबसे अच्छा शेप कौन सा है?
- छोटे कमरों के लिए गोल या ओवल टेबल बेस्ट है। इसमें नुकीले कोने नहीं होते, जिससे कम जगह में भी आवाजाही आसान हो जाती है और कमरा क्रैम्प्ड नहीं लगता।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।