Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:26 AM IST

आखिर क्यों विवाह से पहले लड़का और लड़की के मिलाए जाते हैं 36 गुण?

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि क्यों हिन्दू विवाह से पहले लड़का और लड़की के 36 गुण मिलाए जाते हैं। 
Updated:- 2022-09-27, 15:36 IST
image

हिन्दू धर्म में शादी से पहले कई रीति-रिवाज होते हैं जिनका विशेष महत्व होता है। लड़का और लड़की की शादी से पहले कई सारी चीजें देखी और परखी भी जाती हैं। विवाह में लड़का और लड़की के कुंडली का मिलान भी किया जाता है।

आपको बता दें कि लड़का और लड़की की कुंडली में 36 गुणों का मिलान हो रहा है या नहीं यह भी देखा जाता है। लेकिन आखिर क्यों इन गुणों का मिलान किया जाता है इसके बारे में हम आपको बताएंगे। 

क्या होते हैं 36 गुण?

 what are  guns

आपको बता दें कि विवाह के बाद पति-पत्नी का जीवन सुखमय हो इसलिए यह गुण मिलाए जाते हैं। आपको बता दें कि कुंडली मिलान में अष्टकूट गुण को देखा जाता है।

इसमें  भकूट के 7 गुण, नाड़ी के 8 गुण, ग्रह मैत्री के 5 गुण, गण मैत्री के 6 गुण, वश्य के 2 गुण, योनि मैत्री के 4 गुण, ताराबल के 3 गुण और 1 गुण वर्ण का मिलान किया जाता है। इन सभी को मिलाकर कुल 36 गुण होते हैं। आपको बता दें कि शादी करने के लिए जो लड़का और लड़की होते हैं उनका जीवन शांति पुर्वक हो इसलिए इन गुणों का मिलान करना जरूरी माना जाता है। 

इसे भी पढ़ेंः पार्टनर के साथ लड़ाई भी मजबूत बना सकती है आपका रिश्ता

क्या होता है 36 गुणों का महत्व?

आपको बता दें कि लड़का और लड़की की कुंडलियों को मिला कर देखना विवाह से पहले एक महत्वपूर्ण कार्य माना जाता है। जब एक लड़की और एक लड़के का विवाह होता है तो मान्यताओं के अनुसार वह हमेशा के लिए एक दूसरे के साथ बंधन में बंध जाते हैं और एक दूसरे के जीवनसाथी बन जाते हैं। आपको बता दें कि विवाह से पहले कुडंली की कई सारी चीजों को देखा जाता है।

विवाह के बाद पति-पत्नी को संतान प्राप्त हो, घर में सुख- समृद्धि आये और दंपत्ति की दीर्घ आयु हों आदि लाभ के लिए कुल 36 गुणों का मिलान हो रहा है या नहीं यह देखा जाता है। आपको बता दें कि कुल 36 गुणों में से 18 से 21 गुण लड़का और लड़की की कुंडली में जरूरी होता है।

इसे भी पढ़ेंः बार-बार बिगड़ रही है बेटी की शादी की बात तो अपनाएं कपूर के उपाय

हिन्दू धर्म की मान्यताओं के अनुसार भगवान श्री राम और सीता माता के विवाह से पहले 36 गुण मिले थे। दंपत्ति का वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा हो, शांतिपूर्ण तरीके से बीते साथ ही धन या संपत्ति की कमी ना हो इसके लिए भी लड़का और लड़की की कुंडलियां मिलाई जाती हैं।

 

तो यह थी जानकारी शादी से जुड़ी हुई। 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

 

image credit- pixabay/pexels

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।