Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:17 AM IST

बार-बार बिगड़ रही है बेटी की शादी की बात तो अपनाएं कपूर के उपाय

अगर शादी में आ रही बाधा को दूर करने का उपाय तलाश रही हैं, तो एक बार यह आर्टिकल जरूर पढ़ें।
Updated:- 2022-09-22, 17:58 IST
image

बेटियों के बड़े होते ही माता-पिता को उनके लिए एक अच्‍छा वर तलाशने की चिंता सताने लग जाती है। हालांकि, आजकल लवमैरिज का ट्रेंड है और लड़कियां खुद ही अपनी मर्जी के मुताबिक अपने वर की तलाश कर लेती हैं। मगर आज भी शादी से पहले कुंडली का मिलान और शादी के लिए शुभ मुहूर्त निकालने की परंपरा है।

इस परंपरा के तहत लव मैरिज हो या फिर अरेंज मैरिज हो, शादी की तारीख के लिए शुभ मुहूर्त जरूर तलाशा जाता है। कई बार सब कुछ सही होता फिर भी शादी पक्की होने के बाद भी टूट जाती है। ऐसे में परेशान होने की जगह आप कुछ सरल ज्योतिष उपाय अपनाकर इस समस्या से बाहर निकल सकती हैं।

अगर आपकी बेटी की शादी में भी अड़चन आ रही है या फिर शादी पक्की होने के बाद टूट रही है, तो आप घर पर मौजूद कपूर से कुछ उपाय कर सकती हैं।

इस विषय में उज्जैन के पंडित एवं ज्योतिषाचार्य मनीष शर्मा कहते हैं, 'महिलाओं का संबंध शुक्र ग्रह से होता है और यदि कन्या की शादी में अड़चन आ रही है, तो उसे कपूर का उपाय जरूर करना चाहिए।'

इसे जरूर पढ़ें- सूर्य देव को जल देते समय इन नियमों का रखें ध्यान

kapur remedies for girls late marriage

कपूर और गुलाब का उपाय

शुक्रवार के दिन देवी पार्वती को आप यदि 7 कपूर और 7 गुलाब के फूल अर्पित करेंगी तो आपके विवाह में आ रही अड़चन दूर हो जाएगी। दरअसल, देवी पार्वती को सफेद रंग और गुलाब का फूल अति प्रिय है।

नियम- इस उपाय के लिए आपको ताजे गुलाब ही प्रयोग करने चाहिए और गुलाब का रंग लाल ही होना चाहिए।

कपूर का दीपक

कपूर का दीपक आपको नियमित देवी दुर्गा के आगे जलाना चाहिए। शाम के वक्त अगर आप देवी दुर्गा (देवी दुर्गा की परिक्रमा ) के आगे 7 या 11 कपूर का दिया जलाती हैं, तो आपको इससे बहुत फायदा मिलेगा। कपूर का दीपक आप भगवान विष्णु के आगे भी जला सकती हैं। यदि आपको मनपसंद वर नहीं मिल रहा है, तो आपकी यह समस्या भी दूर हो जाएगी और जल्द ही आप जैसा वर चाहती हैं, वैसा आपको मिल जाएगा।

नियम- कपूर जिस दीपक में जलाएं, वह हमेशा मिट्टी का ही होना चाहिए।

मुट्ठी में रखें कपूर

जब आपकी बेटी से लड़का और लड़के पक्ष के लोग मिलने आएं, तब बेटी की मुट्ठी में 1 कपूर की गोली पकड़ा दें। इससे कपूर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा का असर आपकी बेटी के स्‍वभाव और वातावरण में नजर आने लग जाएगा। कई बार स्‍वभाव ठीक न लगने और घर का वातावरण उचित न लगने पर भी रिश्‍ता पक्‍का होने में अड़चन आती है। ऐसे में कपूर की गोली हाथ में थाम लेने भर से सब ठीक हो जाता है।

नियम- हमेशा बाईं मुट्ठी में ही कपूर को रखें।

इसे जरूर पढ़ें- Astro Tips: इन 6 चीजों को कभी भी दूसरों की हथेली में न रखें, घर हो जाएगा बर्बाद

camphor remedies for late marriage

कपूर का जल करें अर्पित

एक लोटे में कपूर डालें और उस जल को शुक्र देवता को अर्पित करें। ऐसा करने से आपको बहुत लाभ होंगे। ऐसा करने से सबसे पहला लाभ होगा कि शुक्र सुंदरता का कारक होता है, तो आपकी खूबसूरती भी बढ़ेगी। इतना ही नहीं, ऐसा करने से कुंडली में मौजूद शुक्र ग्रह मजबूत होगा, जिससे शादि में आ रही अड़चन कम होगी।

नियम- कपूर की गोली पानी में हमेशा 1, 3 या 5 यानि विषम संख्या में ही डालें।

 


कपूर और लौंग से उतारें नजर  

कई बार नजरदोष के कारण भी ऐसा होता है। ऐसे में कपूर और लौंग मुट्ठी में लेकर सूर्यास्‍त के बाद आप बेटी की 7 बार नजर उतारें और बाद में कपूर को चौराहे पर फेंक दें। फेंके हुए कपूर को दोबारा पलट कर नहीं देखें।

नियम- कपूर और लौंग को फेंकने के स्‍थान पर आप उसे जला भी सकती हैं।

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।