Maa Lakshmi Idol: रसोई में भी रखी जाती है मां लक्ष्मी की मूर्ति, जानें महत्व और लाभ

Rasoi Ghar Mein Maa Lakshmi Ki Murti Rakhne Ke Labh: माता लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। मां लक्ष्मी का वास जिस घर में हो उस घर में सुख-समृद्धि, संपन्नता और धन-धान्य हमेशा बना रहता है।
इसी कारण से माता लक्ष्मी की मूर्ति को घर या घर के मंदिर में स्थापित करते हैं। वहीं, ज्योतिष शास्त्र में माता लक्ष्मी की मूर्ति को रसोई घर में स्थापित करने के लिए कहा जाता है। रसोई में मां लक्ष्मी की मूर्ति रखना शुभ माना गया है।
ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स का कहना है कि घर की रसोई मंदिर की तरह ही पवित्र मानी जाती है। ऐसे में रसोई में मां लक्ष्मी की मूर्ति स्थापित करने के बहुत लाभ मिलते हैं और इसके पीछे एक विशेष महत्व भी माना जाता है।
- धर्म-शास्त्रों में रसोई को घर का पवित्र स्थल माना गया है। रसोई में मां अन्नपूर्णा का वास होता है।
- वहीं, ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि अन्न और धन एक दूसरे के पूरक माने जाते हैं।
- ऐसे में अगर दोनों को एक स्थान पर रखा जाए तो इससे घर में धन और धान्य की कभी कमी नहीं होती।
यह भी पढ़ें: Hindu Beliefs: प्रसाद लेने के बाद सिर पर हाथ क्यों घुमाते हैं?
- वहीं, मां लक्ष्मी की मूर्ति को अगर धन का प्रतीक मान रसोई में रखा जाए तो यह बहुत श्रेष्ठ होता है।
- मां लक्ष्मी के रसोई में स्थापित होने से मां अन्नपूर्णा (किचन में ऐसे रखें मां अन्नपूर्णा की तस्वीर) प्रसन्न होती हैं और कृपा बरसाती हैं।
- मां लक्ष्मी के रसोई में स्थापित होने से धन और धान्य सुरक्षित रहते हैं और कुदृष्टि नहीं लगती है।
- मां लक्ष्मी को रसोई में स्थापित करने से रसोई का दोष दूर होता है। ग्रह शांत होते हैं।
- मां अन्नपूर्णा के साथ मां लक्ष्मी का वास रसोई में होने से घर की उन्नति होती है।
- आर्थिक तंगी (आर्थिक तंगी दूर करने के उपाय) दूर होती है। साथ ही धन और अन्न व्यर्थ में व्यय नहीं होते।
- धन वृद्धि भी होती है लेकिन कुछ बातों का ख्याल रखना भी जरूरी है।
- मां लक्ष्मी को लाल कपड़े पर ऊचें पटरे पर विराजमान करें।
यह भी पढ़ें: Mantra Magic: हर मंत्र के आगे क्यों लगता है 'ॐ'
- रोजाना मां लक्ष्मी के समक्ष दीपक जलाएं और भोग लगाएं।
- मां लक्ष्मी जहां बैठी हों उस स्थान की अच्छी तरह से साफ-सफाई करें।
- मां लक्ष्मी के स्थान के आसपास गंदगी न करें और झूठे बर्तन न रखें।
तो ये हैं मां लक्ष्मी की मूर्ति घर की रसोई में रखने के अचूक लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।