Thu Sep 24, 2026 | Updated 11:58 AM IST

Shardiya Navratri 2022: कन्या पूजन करते वक्त इन 6 बातों को जरूर रखें ध्यान

Kanya Pujan: नवरात्रि पर कन्या पूजन करते वक्त कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए।   
Updated:- 2022-09-26, 13:13 IST
image

Kanya Pujan: आज से नवरात्रि शुरू हो चुकी है। ऐसे में सभी श्रद्धालु पूजा करेंगे, व्रत रखेंगे और माता रानी से आशीर्वाद लेंगे। नवरात्रि के दौरान पूजा करने के बाद अंत में कन्या पूजन किया जाता है। कन्या पूजन के बिना नवरात्रि की पूजा अधूरी मानी जाती है। 

आप में से भी कुछ लोग अष्टमी और कुछ नवमी के दिन कन्या पूजन करते होंगे। इस दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। इस आर्टिकल में हम आपको इसी बारे में बताने वाले हैं। 

1. कितनी होनी चाहिए कन्याएं 

kanya for pujan

अष्टमी और नवमी के दिन कन्या पूजन करते वक्त हम अपने घर पर कन्याओं को बुलाते हैं। ऐसे में आप ध्यान रखें कि 7 से कम कन्याएं ना हों। वहीं कहा तो ऐसा भी जाता है कि 9 कन्याएं बिठाना सबसे शुभ होता है। इसके साथ-साथ कन्या पूजन पर बटुक को बुलाना ना भूलें। बटुक को हम लंगूर बंदर के नाम से भी जानते हैं। बटुक को भैरव का अवतार माना जाता है। 

इसे भी पढ़ेंः नवरात्रि पर क्यों बोए जाते हैं जौ? जानिए

2. कन्याओं को कहां बिठाएं 

आपने यह तो जान लिया कि कितनी कन्याओं की पूजा करनी है। अब सवाल है कि कन्याओं को बिठाना कहां हैं। बता दें कि कन्याओं को किसी चादर या साफ कपड़ा बिछाकर बिठाना चाहिए। जैसे हम पूजा करते वक्त फर्श पर नहीं बैठते हैं। ठीक उसी तरह कन्याओं को भी बिठाना अशुभ माना जाता है। 

3. सबसे पहले पैर धोएं 

कन्याओं के पैर जरूर धोने चाहिएं। इसके लिए आप किसी बर्तन में उनके पैर रखकर पानी से धोएं और फिर किसी साफ कपड़े से साफ करें। 

4. कलावा और तिलक जरूर लगाएं 

kanya pujan rules

पैर धोने के बाद सबसे पहले कन्याओं को कलावा जरूर बांधें। साथ ही माथे पर तिलक जरूर लगाएं। तिलक लगाते वक्त चावल का एक दाना कन्याओं के माथे पर जरूर लगाएं। 

इसे भी पढ़ेंः भूलकर भी न करें ये काम, मां दुर्गा हो सकती हैं नाराज

5. पूड़ी-हलवा ही नहीं इन चीजों का लगाएं भोग 

kanya pujan prasad

आमतौर पर कन्या पूजन करते वक्त हम पूड़ी, हलवा और चने का भोग लगाते हैं। हालांकि आप इनके अलावा और भी कई चीजों को प्रसाद के रूप में बना सकते हैं। जैसे खीर, मालपुआ और आलू या सीताफल की सब्जी। 

6. 1 रुपये बढ़ाकर दें

कन्या पूजन करते वक्त हम सभी अपनी-अपनी श्रद्धा से कन्याओं को पैसे देते हैं। ऐसे में आप 1 रुपये बढ़ाकर देने की कोशिश करें। जैसे 10 रुपये ना देकर 11 रुपये दें। 

कुछ गिफ्ट जरूर दें

kanya pujan gifts idea

कन्या पूजन को सफल करने के लिए कन्याओं को खुश करना बहुत जरूरी है। ऐसे में आप कन्याओं को कुछ ऐसा गिफ्ट जरूर दें जिससे उनके चेहरे पर खुशी आ जाए। आप क्लिप, हेयर बैंड और पढ़ाई-लिखाई से जुड़ी कोई भी चीज उन्हें गिफ्ट के रूप में दे सकते हैं। 

उम्मीद है आपको कन्या पूजन से जुड़ी जानकारी पसंद आई होगी। अगर आप नवरात्रि से जुड़ी कोई और जानकारी लेना चाहते हैं को इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Jagran

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।