Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:42 AM IST

Shardiya Navratri 2022: नवरात्रि पर क्यों बोए जाते हैं जौ? जानिए

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि क्यों नवरात्रि के समय घटस्थापना करते वक्त जौ बोए जाते हैं। 
Updated:- 2022-09-20, 13:49 IST
image

नवरात्रि पर माता दुर्गा की पूजा को पूरे विधि-विधान के साथ की जाती है। नवरात्रि पर घटस्थापना करने का बहुत अधिक महत्व होता है। नवरात्र के प्रथम दिन ही घटस्थापना के साथ ही जौ बोए जाते हैं। कई लोगों का यह मानना है कि जौ के बिना माता दुर्गा की पूजा अधूरी रहती है इसलिए जौ को बोना जरूरी होता है। इस लेख में हम आपको नवरात्रि में जौ बोने के पीछे का कारण बताएंगे। 

 

क्यों बोए जाते हैं जौ?

why barley are grown

ऐसा माना जाता है कि नवरात्र में जौ जितनी ज्यादा बढ़ती है उतनी ही घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। आपको बता दें कि कलश स्थापना के साथ मिट्टी के बर्तन में जौ बोए जाते हैं। अगर मिट्टी का बर्तन नहीं है तो स्टील की थाली में भी जौ बोए जा सकते हैं। जौ बोने की परंपरा हिंदू धर्म में बहुत समय से चली आ रही है आपको बता दें कि प्रतिदिन माता दुर्गा की पूजा करने से पहले इसमें जल अर्पित किया जाता है।

धीरे-धीरे यह जौ बढ़ने लगते हैं और फिर कुछ दिनों में हरी फसल की तरह दिखाई देने लगते हैं। फिर नवरात्रि के समापन के बाद इन्हें या तो पौधे में लगा दिया जाता है या फिर किसी नदी में प्रवाहित कर दिया जाता है। जौ को बहुत विधि-विधान के साथ बोया जाता है। 

इसे जरूर पढ़ें: Expert Tips : घर की सुख समृद्धि के लिए नवरात्रि में कलश स्थापना से पहले जरूर करें ये काम 

क्या है इसको बोने के पीछे का कारण?

हिन्दू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जौ को भगवान ब्रह्मा जी का एक रूप माना जाता है इसलिए ही घटस्थापना के समय नवरात्रि में जौ की पूजा सबसे पहले करी जाती है और उसे कलश में भी स्थापित किया जाता है। आपको बता दें कि हमारे देश में पहली फसल को जौ ही बताया गया है इसलिए हमेशा अन्न का सम्मान करना चाहिए क्योंकि इन्हीं सब कारणों से जौ का इस्तेमाल पूजा में किया जाता है।(Shardiya Navratri 2022: क्या आप जानते हैं कलश पर हमेशा नारियल क्यों रखा जाता है?)

माता दुर्गा की कृपा हमेशा बनी रहें इसलिए जौ को बोना जरूरी माना जाता है। आपको बता दें कि नवरात्रि के समय मंदिरों में और पूजा पंडालों में भी जौ बोए जाते हैं। 

 

तो यह थी नवरात्रि से जुड़ी हुई जानकारी। 

 

 

 अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit-shutterstock/facebook

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।