Wed Sep 23, 2026 | Updated 04:21 PM IST

Shardiya Navratri 2022: नवरात्रि पर ऐसे सजाएं माता रानी की प्रतिमा

Maa Durga Idol Decoration: नवरात्रि पर माता रानी की प्रतिमा सजाना जरूरी माना जाता है। आप भी सजाएं मां की प्रतिमा।   
Updated:- 2022-09-23, 14:23 IST
image

Maa Durga Idol Decoration: जल्द ही नवरात्रि का आगमन होने वाला है। इन दिनों आप भी नवरात्रि की साज-सज्जा में लगे होंगे। घर की सजावट के साथ-साथ दुर्गा मां की प्रतिमा को भी सजाना जरूरी है। ऐसे में हम लेकर आए हैं आपके लिए कुछ ऐसे आइडियाज जिनकी मदद से आप मां की प्रतिमा को बेहद सुंदर रूप दे सकते हैं। 

चलिए जानते हैं 5 शानदार आइडियाज जिनकी मदद से आप मां की प्रतिमा को सजा सकते हैं। 

1. मां को पहनाएं खूबसूरत वस्त्र

maa durga dress

पूजा करते वक्त आमतौर पर हम भगवान को नए कपड़े पहनाते ही हैं। ऐसे में नवरात्रि के दौरान भी दुर्गा मां को नए वस्त्र पहनाएं। आप घर पर भी माता के वस्त्र बना सकते हैं। इसके लिए आपको बस कपड़ा और मोटा गोटा चाहिए। इसके बाद आप प्रतिमा के साइज के हिसाब से वस्त्र सिलकर गोटा लगा दें। कोशिश करें कि मां के वस्त्रों के लिए आप काले रंग का चुनाव ना करें। 

इसे भी पढ़ेंः Shardiya Navratri 2022: नवरात्रि पर क्यों बोए जाते हैं जौ? जानिए

2. फूलों की माला बनाएं 

navratri decoration with flowers

फूलों से प्रतिमा को सजाने पर भी दुर्गा मां बहुत खूबसूरत लगती हैं। आपने मंदिर में भी फूलों की सजावट देखी होगी। फूलों से मां की प्रतिमा को सजाने के लिए आप माला भी बना सकते हैं और एक-एक फूल उनके आसपास रखकर भी सजावट कर सकते हैं। 

3. लगाएं मुकुट 

कपड़ों और फूलों के साथ-साथ मां को मुकुट भी जरूर पहनाएं। आपको मुकुट बनाना है या खरीदना है यह आप खुद तय करें। आमतौर पर मां का मुकुट बनाने के लिए गोल्डन कलर के स्टोन्स का इस्तेमाल किया जाता है। 

इसे भी पढ़ेंः Shardiya Navratri 2022: घर में आती है धूल तो ऐसे करें आधे घंटे में सफाई

4. ज्वेलरी पहनाना ना भूलें

maa durga jwellery

ज्वेलरी के बिना मां का श्रंगार अधूरा माना जाता है। आप भी उन्हें नथ, हार और झुमके जरूर पहनाएं। इसके अलावा आप मां के हाथों में ब्रेसलेट्स या चूडियां भी डाल सकती हैं। जरूरी नहीं कि मां को सोने और हीरे के जेवरात पहनाएं जाएं। आप अपने मुताबिक किसी भी तरह की ज्वेलरी खरीद सकते हैं।  

5. गजरा और बिंदी 

मां के बालों में गजरा लगाना ना भूलें। कहा जाता है कि माता रानी के 16 श्रंगार में से गजरा भी एक हैं। इसके अलावा आप अपनी मर्जी और श्रध्दा से भी दुर्गा मां की प्रतिमा को सजा सकते हैं। 

तो ये थे कुछ टिप्स जिनकी मदद से माता रानी को सजा सकते हैं। अगर आप नवरात्रि और सजावट से जुड़ा कोई और प्रश्न करना चाहते हैं तो इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में सवाल करें। 

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Unspalsh, Her Zindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।