Wed Sep 23, 2026 | Updated 03:26 PM IST

Shardiya Navratri Colours 2022: माता दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए 9 दिनों में पहनें इन रंगों के कपड़े

शारदीय नवरात्रि का आगमन आज यानी कि 26 सितंबर से हो चुका है। यह उत्सव एक या दो दिन का न होकर पूरे नौ दिनों तक मनाया जाता है और इन पूरे 9 दिनों में भक्त माता दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की बड़े ही श्रद्धा भाव से पूजा करते हैं। ऐसी मान्यता है कि इन दिनों में जो भक्त माता का पूजन पूरे विधि विधान के साथ करता है उसकी समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। यही नहीं इन सभी दिनों के लिए कुछ विशेष रंग भी ज्योतिष में बताए गए हैं। ऐसी मान्यता है कि यदि आप ज्योतिष के इन रंगों के अनुसार कपड़े पहनेंगी तो माता का पूरा आशीर्वाद मिलेगा। आइए ज्योतिर्विद पं रमेश भोजराज द्विवेदी जी से जानें कि इन 9 दिन के दुर्गा महोत्सव में आपको किन रंगों का चुनाव माता के पूजन के लिए करना चाहिए। 

Samvida Tiwari

Editorial

Updated:- 26 Sep 2022, 14:09 IST

प्रथम दिन- 26 सितंबर, मां शैलपुत्री

Create Image :

नवरात्रि का प्रथम दिन माता शैलपुत्री को समर्पित होता है। यदि आप इस दिन सफ़ेद कपड़ों में माता का पूजन करती हैं तो ये आपके लिए विशेष रूप से लाभदायक होगा। सफेद रंग को शुद्धता का प्रतीक माना जाता है। अपने जीवन में आंतरिक शांति और सुरक्षा को आमंत्रित करने के लिए पहले दिन इस रंग का इस्तेमाल जरूर करें। 

इसे जरूर पढ़ें: Shardiya Navratri 2022: नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की ऐसे करें पूजा और इन मंत्रों का करें जाप

 

 

दूसरा दिन- 27 सितंबर, मां ब्रह्मचारिणी

Create Image :

शारदीय नवरात्रि को मां ब्रह्मचारिणी का दिन माना जाता है। इस दिन यदि आप लाल रंग के कपड़ों में माता का पूजन करती हैं तो समस्त कष्टों से मुक्ति मिलती है। लाल रंग को जुनून और प्यार का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इस दिन यदि आप माता को लाल चुनरी चढाएंगी तो ये विशेष रूप से लाभदायक होगा। 

 

तीसरा दिन - 28 सितंबर, मां चंद्रघंटा

Create Image :

नवरात्रि का तीसरा दिन मां चंद्रघंटा को समर्पित होता है। ऐसा माना जाता है कि इनका पूजन सभी पापों से मुक्त करता है। यदि आप इस दिन नीले रंग के वस्त्रों में माता का पूजन (माता का श्रृंगार करते वक्त करें इन चीजों का इस्तेमाल ) करेंगी तो ये आपको विशेष फल देगा। यह रंग आपके मन में स्थिरता और शांति की भावना जगाने में मदद करेगा। 

चौथा दिन -29 सितंबर, मां कुष्मांडा

Create Image :

शारदीय नवरात्रि का चौथा दिन मां कुष्मांडा को समर्पित है। ज्योतिष के अनुसार यदि आप इस दिन पीले रंग के वस्त्रों में माता का पूजन करेंगी तो ये आपके जीवन में नई ऊर्जा लाने में मदद करेगा। पीला रंग व्यक्ति को प्रचुर ऊर्जा, आनंद और आशावाद से भर देता है। 

 

पांचवां दिन - 30 सितंबर, मां स्कंदमाता

Create Image :

पांचवां दिन मां स्कंदमाता को समर्पित माना जाता है और इस दिन यदि आप हरे के किसी भी शेड के वस्त्र धारण करके माता का पूजन करेंगी तो ये आपके जीवन में सकारात्मकता का संचार करेगा। हरा रंग जीवन में सद्भाव जोड़ता है। यह रंग विकास के साथ नई शुरुआत का प्रतिनिधित्व करता है। 

छठा दिन - 1 अक्टूबर, मां कात्यायनी

Create Image :

नवरात्रि का छठा दिन माता कात्यायनी को समर्पित माना जाता है। यदि आप इस दिन माता का पूजन स्लेटी रंग के वस्त्रों में करेंगी तो ये जीवन में नई ऊर्जा का संचार करेगा। स्लेटी रंग किसी भी व्यक्ति के मन मस्तिष्क को संतुलित करने में मदद करता है। 

सातवां दिन- 2 अक्टूबर, मां कालरात्रि

Create Image :

शारदीय नवरात्रि का सातवां दिन मां कालरात्रि को समर्पित होता है। ऐसा माना जाता है कि उनके पूजन से शत्रुओं का नाश होता है। ज्योतिष की मानें तो यदि आप मां कालरात्रि का पूजन नारंगी वस्त्रों में करेंगी तो ये आपके जीवन के लिए अच्छे परिणाम लाएगा। 

इसे जरूर पढ़ें: Shardiya Navratri 2022: नवरात्रि पर ऐसे सजाएं माता रानी की प्रतिमा

 

आठवां दिन-3 अक्टूबर, महागौरी

Create Image :

आठवें दिन माता गौरी की पूजा का विधान है। ऐसा माना जाता है कि उनके पूजन से सुहागिन स्त्रियों का सौभाग्य बना रहता है। यदि आप इस दिन पूजन के समय मोर के जैसे हरे रंग के कपड़े पहनेंगी तो माता की कृपा आप पर बनी रहेगी। 

इसे जरूर पढ़ें: Shardiya Navratri 2022: नवरात्रि पर क्यों बोए जाते हैं जौ? जानिए

 

नौवां दिन -4 अक्टूबर, मां सिद्धिदात्री

Create Image :

शारदीय नवरात्रि का नौवां दिन मां  सिद्धिदात्री को समर्पित होता है। यदि आप इस दिन गुलाबी रंग के वस्त्र पहनेंगी तो ये आपके जीवन में उत्साह जोड़ने में मदद करेगा। आप इस दिन माता को भी इसी रंग के वस्त्रों से सुसज्जित करें। 

शारदीय नवरात्रि के नौ दिनों में यदि आप यहां बताए रंगों के अनुसार तैयार होकर माता दुर्गा का पूजन करेंगी तो ये आपके जीवन में सौहार्द्र लाने में मदद करेगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik.com, unsplash .com, pixabay.com 

Shardiya Navratri Colours 2022 | नवरात्रि में पहने इन रंगों के कपड़े | Navratri Me Kya Pahnen