Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:43 PM IST

क्या वाकई सलमान खान को मारने वाला था एक शार्पशूटर? पढ़ें ये नया खुलासा

सलमान खान को उनके घर के बाहर मारने की रची गई थी साजिश, एक्टर बाल-बाल बचे हैं।   
Updated:- 2022-06-10, 17:32 IST
image

बॉलीवुड भाईजान सलमान खान कुछ दिनों से अपनी सुरक्षा को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि पिछले काफी समय से उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही थी। फिल्म फेयर की रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान की हत्या का प्लान बनाया गया था। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के बाद से ही सलमान खान को मारने की साजिश रची गई थी। लेकिन यह साजिश कामयाब नहीं हो पाई। कहा जा रहा है कि इस साजिश के तार लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला 

सलमान खान की हत्या की ऐसे रची साजिश 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

फिल्म फेयर रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान को मारने के लिए एक व्यक्ति उनके घर के बाहर आ गया था। लेकिन फैंस की दुआ और कड़ी सुरक्षा की वजह से सलमान खान बाल-बाल बच गएं। फिल्म फेयर की रिपोर्ट के अनुसार संदिग्ध व्यक्ति सलमान खान की हत्या करने के लिए हॉकी केसिंग में छिपाकर हथियार लेकर गया था। शार्प शूटर का प्लान सलमान खान को उनके घर बाहर मारने का था। 

ये था प्लान 

साजिशकर्ता ने सलमान खान को फॉलो किया और उन्हें पता चला कि सलमान खान सुबह साइकिल चलाने के लिए घर से बाहर जाते हैं, और इस दौरान वह अपने साथ सेफ्टी गार्ड्स को लेकर नहीं जाते हैं। फिल्म फेयर की रिपोर्ट के अनुसार हत्यारों को इस बात की जानकारी थी कि इस समय सलमान खान अकेले होते हैं। इसलिए सुबह के समय उन्हें मारने का प्लान बनाया गया था। 

कौन है हत्यारा ?

मूसे वाला हत्याकांड के बाद लॉरेंस बिश्नोई ने ही सलमान खान को मारने के लिए शार्प शूटर भेजा था। 

इसे भी पढ़ेंः आखिर सलमान खान ने क्‍यों दी कैटरीना कैफ को ‘शादी करके मां बनने की सलाह’

हत्या का दिन 

सलमान खान को मारने के लिए शार्प शूटर उनके घर के बाहर मौजूद थे। सलमान खान उस सुबह अपने घर से निकलने वाले थे। लेकिन उनके घर के गेट पर मुंबई पुलिस की सुरक्षा मौजूद थी। ऐसे में उनका प्लान कामयाब नहीं हो पाया। 

प्लान में किया बदलाव 

सलमान खान के साथ पुलिस सुरक्षा को देख शार्प शूटर और उसके साथी परेशान हो गए। इसके बाद उन्होंने फैसला किया कि सलमान खान को मारने का यह समय सही नहीं है। फिल्म फेयर रिपोर्ट के अनुसार वह पुलिस के हाथों से बचाना चाहते थे। 

इसे भी पढ़ेंः Tiger 3 Teaser: टाइगर और जोया एक बार फिर आपसे मिलने आ रहे हैं सिनेमाघरों में

धमकी भरा लेटर 

कुछ समय पहले सलमान खान के पिता सलीम खान एक बेंच पर बैठे थे। तभी एक अनजान व्यक्ति ने उनके पास एक लेटर रख दिया था। इस लेटर में उनके बेटे सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी गई थी।  लेटर मिलते ही सलीम खान ने पुलिस से संपर्क किया। इसके साथ उन्होंने एफआईआर दर्ज कराई। लेकिन सलमान खान ने धमकी और लेटर का खंडन किया है। वहीं महाराष्ट्र पुलिस ने जब लॉरेंस के शार्प शूटर महाकाल को पुणे से पकड़ा तो उसने कई खुलासे किए है। जिसमें सलमान खान को जान से मारने की धमकी भी शामिल थी। 

 

क्या है मामला ?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लॉरेंस के अलावा कनाडा के दो गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और विक्रमजीत सिंह बराड़ ने सलमान खान को मारने की धमकी की साजिश की थी। लॉरेंस बिश्नोई गैंग बड़ा धमाका करने का प्लान किया था। इसलिए उन्होंने सलमान खान को न देकर उनके पिता को लेटर भिजवाया था। 

 

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।  

Image Credit: instagram

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।