Sagittarius Zodiac Love Horoscope 2023: प्रेम और शादी के लिहाज से धनु राशि के लिए कैसा रहेगा साल 2023

Sagittarius Zodiac Love Horoscope 2023: अगर आपकी राशि धनु है तो साल 2023 में आपके वैवाहिक और प्रेम संबंध कैसे हो सकते हैं यहां विस्तार से जानें। 
Updated:- 2022-12-27, 17:57 IST
image

धनु राशि वाले जातकों के लिए प्रेम के लिहाज से यह वर्ष मिश्रित फल लेकर आ रहा है। यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि ज्योतिषाचार्य डॉ आरती दहिया हमें बता रही है। अगर आपकी भी राशि धनु है तो चलिए आरती जी से जानते हैं वर्ष 2023 में विवाहित और प्रेमी जातकों के लिए क्या नया और चुनौतीपूर्ण हो सकता है। 

इसे जरूर पढ़ें- Scorpio Love Horoscope 2023: प्रेम और शादी के लिहाज से कुछ ऐसा होगा वृश्चिक राशि का साल 2023

sagittarius zodiac love and marriage horoscope

कैसी रहेगी रोमांटिक लाइफ?

अपने पार्टनर की किसी बात से आप काफी नाराज रहेंगे और गुस्से के कारण आपकी रोमांटिक लाइफ में कोई रोचकता नहीं रहेगी। हो सकता है कि नाराजगी की वजह से आपकी लव लाइफ में तनाव भी रहे। 

वैवाहिक जातकों को भी रोमांच के लिए समय नहीं मिलेगा। हालांकि, विवाहित लोगों की अपने साथी के साथ ट्यूनिंग बेहतर होगी और आपसी संबंधों में गरमाहट बनी रहेगी। मगर पारिवारिक कामकाज और प्रोफेशनल लाइफ की जिम्मेदारियों को पूरा करने के चक्कर में आप पार्टनर के लिए वक्त नहीं निकाल पाएंगे। 

इसे जरूर पढ़ें- Libra Zodiac Love Horoscope 2023: प्रेम और शादी के लिहाज से तुला राशि के लिए कैसा रहेगा साल 2023

कुंवारे जातकों के लिए क्या है? 

जो जातक कुंवारे हैं, उन्हें इस वर्ष भी अपने लिए सही लाइफ पार्टनर तलाश रहेगी। हो सकता है कि कुछ जातकों को पसंद का साथी तो मिल जाए, मगर शादी की बात फिक्स होने  में रुकावटें आ रही हों। 

वहीं जो लोग सिंगल हैं और किसी से अपने प्‍यार का इजहार करना चाह रहे हैं, तो आपको पहले ही बता दें कि प्‍यार की डगर में आप बहुत सोच-समझकर ही आगे बढ़ें। हो सकता है कि आपको इस डगर में धोका भी मिल सकता है। ऐसे में आपको पहले सामने वाले को जांच परख लेना चाहिए। किसी भी तरह का कमिटमेंट देने से पहले भी आपको कई बार अपने दिल को टटोल कर देख लेना चाहिए, क्योंकि एक छोटा सा भ्रम आपके जीवन को खराब बना सकता है। 

अगर आप लव मैरिज (लव मैरिज के फायदे) करना चाहते हैं और परिवार वालों को आपने अब तक अपने पार्टनर के बारे में नहीं बताया है, अगस्‍त, सितंबर और दिसंबर का महीना आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा क्योंकि यही वह महीने हैं, जब आपका भाग्‍य प्रबल रहेगा और आपको मन माफिक नतीजे प्राप्त होंगे। 

Sagittarius Zodiac

कैसा होगा वैवाहिक जीवन? 

इस वर्ष विवाहित जातकों को आपसी सहमति बनाने में थोड़ी दिक्कतों का सामना करना होगा। हालांकि, वर्ष की शुरुआत में आपको किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा, मगर धीरे-धीरे रिलेशनशिप में कुछ चुनौतियां (रिश्तों में चुनौतियां) आएंगी जो आपको पार्टनर से दूर करती जाएंगी। 

यह वर्ष आपको काम में काफी व्यस्त रखेगा। यह काम घर और ऑफिस से जुड़े हो सकते हैं। ऐसे में आपको पार्टनर के साथ वक्त बिताने के कम ही अवसर मिलेंगे। इसकी वजह से भी आपको काफी रिलेशनशिप में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 

हालांकि, विवाहित जातकों के अपने पार्टनर के साथ लड़ाई-झगड़े या मन-मुटाव आदि नहीं होंगे, मगर आपस में एक दूसरे पर पूर्ण रूप से भरोसा करने में उन्हें दिक्कत आ सकती है। इतना ही नहीं, हो सकता है कि कुछ वक्त के लिए आपको काम के सिलसिले में दूर जाना पड़े और पार्टनर से दूर रहने की नौबत का सामना करना पड़ें। 

दिसंबर का महीना आपके लिए इस वर्ष सबसे अच्छा साबित होगा और पार्टनर से आपको जितने भी गिले शिकवे होंगे वह सभी दूर हो जाएंगे। 

 

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।