Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:01 AM IST

Rose Gardening Tips: ₹10 से भी कम में फूलों से भर जाएगा गुलाब का पौधा, बस आजमाएं यह सीक्रेट ट्रिक

Rose Plantation Tips: हम सभी अपने घरों में ढेर सारे पेड़-पौधे लगाते ह‍ैं। उन्‍हीं में से एक गुलाब का पौधा भी है। हालांक‍ि, कई लोगों की श‍िकायत रहती है क‍ि लगातार खाद पानी देने के बाद भी पौधे में नए फूल नहीं आ रहे हैं। ऐसे में हम आपको एक सीक्रेट तरीका बता रहे ह‍ैं।
Updated:- 2026-06-07, 10:19 IST
rose plant care tips

हम सभी को गार्डन‍िंग का खूब शौक होता है। हम अपने घरों में ढेर सारे पेड़ पौधे लगाते हैं। इससे घर की खूबसूरती तो बढ़ ही जाती है, साथ ही आपको घर पर ताजे फल-फूल और सब्‍ज‍ियां म‍िल जाती हैं। फूलों की बात करें तो आपको लगभग सभी घरों में ज्‍यादातर गुलाब का पौधा देखने को मि‍लेगा। पौधे में जब ढेर सारे गुलाब के फूल ख‍िलते हैं, तो ऐसा लगता है मानो पूरा घर मुस्‍कुरा रहा हो।

हालांक‍ि, कई लोगों की श‍िकायत होती है क‍ि पौधे में गुलाब के फूल ख‍िल नहीं रहे हैं। ऐसे में लोग बाजार से खाद लाकर उसका इस्‍तेमाल करते ह‍ैं, लेक‍िन कई बार इससे भी कोई खास फर्क देखने को नहीं म‍िलता है। ऐसे में मेरी दादी भी एक तरीका अपनाती हैं। जब खाद से कुछ फर्क न द‍िखाई दे तो वो फि‍टकरी यानी Alum का इस्‍तेमाल करती हैं। हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे क‍ि आप कैसे इसका इस्‍तेमाल करके गमले में ढेर सारे फूल ख‍िला सकती हैं। आइए जानते हैं-

rose plant care tips (1)

कैसे तैयार करें फिटकरी का घोल?

इस आसान ट्रिक के लिए आपको ज्यादा सामान की जरूरत नहीं पड़ेगी। बस ये चीजें चाह‍िए-

  • एक छोटा टुकड़ा फिटकरी
  • 1 लीटर पानी

यह भी पढ़ें- Jade Plant Care: जेड प्लांट की पत्तियां होने लगी हैं पीली? इन आसान टिप्स से पौधे में बनी रहेगी हर‍ियाली

बनाने का तरीका भी जान लें

फ‍िटकरी का घोल बनाने के ल‍िए आपको एक लीटर पानी में बहुत थोड़ी मात्रा में फिटकरी म‍िलाकर घोल लेना होगा। इस पानी में जब फ‍िटकरी पूरी तरह से घुल जाएगा तो समझ जाइए क‍ि आप इसका इस्‍तेमाल कर सकती हैं।

कैसे करें इस्तेमाल?

ये जो आपने घोल तैयार क‍िया है, इसे सीधे पौधे की जड़ों के पास मिट्टी में डाल दें। बस ध्यान रखें कि घोल पत्तियों और फूलों पर ज्यादा न पड़े। आप इसका इस्‍तेमाल महीने में एक बार या जब जरूरत हो तो सीमित मात्रा में कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Jade Plant को हार्ट या बॉल शेप देने के ल‍िए अपनाएं ये तरीका, घर को मिलेगा लग्जरी लुक

गुलाब की अच्छी फ्लावरिंग के लिए ये काम भी हैं जरूरी

गुलाब की अच्छी देखभाल के लिए कुछ दूसरी बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है। जैसे क‍ि गुलाब को धूप पसंद होता है, इसल‍िए ऐसी जगह रखें जहां उसे रोजाना धूप जरूर मिले। अच्छी फ्लावरिंग के लिए इसे रोज कम से कम 5 से 6 घंटे धूप मिलनी चाहिए।

rose plant care tips (2)

इसके अलावा आपको सूखी हुई टहनियों की कटाई भी करनी होगी। क्‍योंकि इससे पौधे की ग्रोथ रुक सकती है। इसल‍िए समय-समय पर प्रूनिंग करती रहें। इससे नई शाखाएं भी आती हैं और नई-नई कल‍ियां भी आने लगती हैं।

यह भी पढ़ें- Living Room में लगाएं ये खूबसूरत Indoor Plants, नेचुरल हवा के साथ मिलेगा लग्‍जरी लुक

ज्यादा पानी देने की गलती न करें

कई लोग पौधों को जरूरत से ज्यादा पानी देने लगते हैं, लेक‍िन आप देखें जब गुलाब के पौधे की मिट्टी ऊपर से पूरी सूख चुकी हो, तभी पानी दें। इसके अलावा आप गुलाब के पौधे को पोषण देने के लिए गोबर की खाद, वर्मीकम्पोस्ट या घर में बनी जैविक खाद का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Staircase Decor DIY: 50 रुपये में घर की सीढ़‍ियाें को दें रॉयल लुक, ये डेकोर आइड‍ियाज आएंगे काम

फिटकरी इस्तेमाल करते समय रखें ये सावधानियां

  • बहुत ज्यादा मात्रा में फिटकरी का इस्‍तेमाल न करें।
  • महीने में एक ही बार इसका इस्‍तेमाल करें।
  • फिटकरी के साथ नियमित खाद और धूप भी जरूरी है।

तो अगर आपके गुलाब के पौधे में भी फूल नहीं ख‍िल रहे हैं तो एक ये तरीका भी अपना सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।