Fri Sep 11, 2026 | Updated 07:23 PM IST

Jade Plant Care: जेड प्लांट की पत्तियां होने लगी हैं पीली? इन आसान टिप्स से पौधे में बनी रहेगी हर‍ियाली

Jade Plant Caring Tips: जेड प्लांट आजकल ज्‍यादातर लोग अपने घरों में लगा रहे हैं। इसकी छोटी-छोटी मोटी हरी पत्तियां घर की खूबसूरती बढ़ाने का काम करती हैं, लेकिन कई बार अचानक इसकी पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं। ऐसे में अगर आपके जेड प्लांट की पत्तियां भी पीली होने लगी हैं, तो हम आपको कुछ आसान तरीके बता रहे हैं।
Updated:- 2026-05-26, 11:34 IST
jade plant caring tips

आज के समय में ज्‍यादातर लोगों को गार्डन‍िंग का बहुत शौक होता है। जब घर में ढेर सारे पेड़-पौधे लगे होते हैं तो मानो घर भी मुस्‍कुराता हुआ नजर आता है। हालांक‍ि, भागदौड़ भरी ज‍िंदगी होने की वजह से लोग ऐसे पेड़-पौधे लगाते हैं ज‍िसे ज्‍यादा देखभाल की जरूरत न हो। उन्‍हीं में से एक जेड प्‍लांट भी है। ये आजकल लोगों का फेवरेट प्‍लांट बन चुका है। इसकी छोटी-छोटी मोटी हरी पत्तियां घर की खूबसूरती बढ़ाती हैं। लोग तो इसे गुड लक प्लांट भी कहते हैं।

हालांक‍ि, भले ही इसे कम देखभाल चाह‍िए होता है, लेक‍िन कई बार लोगों की श‍िकायत होती है क‍ि इसकी पत्तियां पीली पड़ गई हैं। ऐसे में अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो हम आपको इसे फ‍िर से हरा-भरा करने का आसान तरीका बता रहे हैं। आइए जानते हैं-

jade plant caring tips (2)

ज्यादा पानी देना बन सकता है सबसे बड़ी वजह

जेड प्लांट में सबसे आम गलती लोग जो करते हैं वो है ज्यादा पानी देना। इसकी पत्तियों में पहले से पानी जमा रहता है, इसलिए इसे रोज-रोज पानी देने की जरूरत नहीं होती है। अगर मिट्टी हमेशा गीली रहेगी, तो जड़ें सड़ने लगेंगी और पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं।

यह भी पढ़ें- Jade Plant को हार्ट या बॉल शेप देने के ल‍िए अपनाएं ये तरीका, घर को मिलेगा लग्जरी लुक

मिट्टी सूखने पर ही दें पानी

जेड प्लांट को पानी देने से पहले मिट्टी जरूर चेक करें। अगर ऊपर की मिट्टी सूखी लग रही है तो ही पानी दें। साथ ही ये भी ध्‍यान रखें क‍ि जेड प्लांट को हल्की धूप भी द‍िखाया करें। अगर आप इसे बहुत अंधेरी वाली जगह पर रखेंगी तो इसकी ग्रोथ धीमी पड़ जाएगी और पत्तियां भी कमजोर होकर गि‍रने लगेंगी।

गमले में पानी जमा न होने दें

अगर गमले में ड्रेनेज होल नहीं है, तो पानी नीचे जमा हो सकता है। इससे जड़ें खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए हमेशा ऐसा गमला चुनें, जिसमें नीचे पानी निकलने की जगह हो।

ये यूनिक ट्रिक भी आएगी काम

अगर आप चाहती हैं क‍ि जेड प्लांट हरा-भरा रहे तो इसकी पत्तियों को समय-समय पर सूखे कपड़े से साफ करती रहें। दरअसल, पत्तियों पर धूल जमने से पौधे को सही तरह से धूप नहीं मिल पाती है। इसल‍िए इसे साफ करती रहें।

jade plant caring tips (1)

पीली पत्तियां दिखें तो क्या करें?

अगर कुछ पत्तियां पीली हो गई हैं, तो उन्हें हटा दें। इससे सारी पत्‍त‍ियां पीली नहीं हो पाएंगी। साथ ही पौधे की जगह और पानी देने की आदत पर भी ध्‍यान दें।

यह भी पढ़ें- Jade Plant से घर पर ऐसे तैयार करें बोनसाई, कोने-कोने में बिखर जाएगी हरि‍याली

इन बातों का भी रखें ध्यान

  • रोज-रोज पानी देने से बचें।
  • पौधे को पूरी तरह अंधेरे में न रखें।
  • पत्तियां बार-बार हाथ से न तोड़ें।
  • गमले में पानी जमा न होने दें।

यह भी पढ़ें- Jade Plant काे घना बना देंगे ये कमाल के हैक्‍स, कोने-कोने में फैल जाएगी हरियाली

तो अगर आप भी सही तरीके से जेड प्‍लांट की देखभाल करेंगी तो ये लंबे समय तक हरा-भरा और सुंदर बना रह सकता है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik/Pinterest

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।