Living Room में लगाएं ये खूबसूरत Indoor Plants, नेचुरल हवा के साथ मिलेगा लग्जरी लुक

Living Room Ke Liye Indoor Plants: हम सभी चाहते हैं कि हमारे घर की खूबसूरती बरकरार रहे। इसके लिए हम क्या कुछ नहीं करते हैं। घर की शोभा बढ़ाने के लिए गार्डनिंग से बेहतर कोई ऑप्शन हो ही नहीं सकता है। इससे सुंदरता तो बढ़ती ही हैं, साथ ही आपको घर पर ही ताजे फल, फूल और सब्जियां मिल जाती हैं और घर का वातावरण भी शुद्ध रहता है। वहीं, घर के अंदर लोग Living Room को खूबसूरत बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं।
ऐसे में आप कुछ ऊंचे और खूबसूरत Indoor Plants से ड्राइंग रूम की सुंदरता बढ़ा सकती हैं। इससे आपको अच्छी वाइब भी आएगी और हवा भी प्योर रहेगी। हम आपको अपने इस लेख में उन्हीं इंडोर प्लांट्स के नाम बता रहे हैं। आइए जानते हैं-
अरेका पाम
-1779942711114.jpg)
ज्यादातर लोग लिविंग रूम या बेडरूम में अरेका पाम लगाते हैं। ये दिखने में भी लंगे होते हैं और काफी खूबसूरत भी लगते हैं। खास बात तो ये है कि इसे ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं पड़ती है और आप हफ्ते में एक बार इसे धूप थोड़ी देर के लिए दिखा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Staircase Decor DIY: 50 रुपये में घर की सीढ़ियाें को दें रॉयल लुक, ये डेकोर आइडियाज आएंगे काम
रबर प्लांट
-1779942759587.jpg)
रबर प्लांट की पत्तियां डार्क ग्रीन में होती हैं और अगर आप इसे लिविंग रूम में लगाएंगी तो कमरे को रॉयल लुक मिलेगा। ये पौधा भी काफी ऊंचाई में बढ़ता है और आप इसे कॉर्नर में रख सकती हैं। सबसे अच्छी बात तो इसकी ये है कि ये कम रोशनी में भी ग्रो कर जाता है।
यह भी पढ़ें- ₹1000 के बजट में ऐसे सजाएं अपना Living Room, 5 स्टार होटल जैसा मिलेगा लुक
फिडल लीफ फिग
-1779942811244.jpg)
आपने होटल्स और अपार्टमेंट्स में से पौधा लगा हुआ जरूर देखा होगा। इसकी वॉयलिन शेप की पत्तियां इतनी खूबसूरत लगती हैं कि अगर आप इसे Living Room में रखेंगी तो कमरा बहुत ही लग्जरी लगेगा। इसे आप बड़े सिरेमिक या जूट के गमले में लगाएंगी ताे ये और भी ज्यादा खूबसूरत लगेगी। ध्यान रहे कि इसे तेज धूप पसंद नहीं होती हैं और पानी भी लिमिटेड देना होता है।
स्नेक प्लांट
-1779942922007.jpg)
Image Credit- Gardenia.net
स्नेक प्लांट भी लिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है। अगर आप इसे बड़े गमले में लगाएंगी तो इसकी पत्तियां तेजी से लंबी होंगी। इस पौधे को ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती है।
यह भी पढ़ें- Nautapa 2026: नौतपा में लगा लें ये 5 पौधे, ठंडा रहेगा आपका घर
बर्ड ऑफ पैराडाइज
-1779943031613.jpg)
अगर आपके लिविंग रूम में ज्यादा जगह नहीं है तो आप बर्ड ऑफ पैराडाइज पौधा भी लगा सकती हैं। इसके बड़े-बड़े पत्ते कमरे को बिल्कुल होटल या कैफे जैसा लग्जरी लुक देंगे। बस कोशिश करें कि इसे आप खिड़की के पास ही रखें ताकि इसे रोशनी मिलती रहे।
ड्रेसीना
-1779943111085.jpg)
ड्रेसीना एक ऐसा इंडोर प्लांट है जो कम जगह में भी आसानी से फिट हो जाता है। इसकी पत्तियां इतनी लंबी होती हैं कि कमरे को बहुत ही एलिगेंट लुक मिलेगा। ये कई अलग-अलग वैरायटी में आपको मिल जाएगा और इसे लगाने से घर की सुंदरता चार गुना बढ़ जाएगी।
यह भी पढ़ें- Office Desk पर रख सकती हैं ये Indoor Plants, कम देखभाल में भी रहेंगे हरे-भरे
तो अगर आप भी महंगे डेकोरेटिव आइटम से नहीं बल्कि लिविंग रूम को नेचुरली डेकोरेट करना चाहती हैं तो ये इंडोर प्लांट्स लगा सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।