Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:58 AM IST

Staircase Decor DIY: 50 रुपये में घर की सीढ़‍ियाें को दें रॉयल लुक, ये डेकोर आइड‍ियाज आएंगे काम

Stairs Decor Ideas: घर को खूबसूरत बनाने के लिए अगर आप भी बस ड्रॉइंग रूम, बेडरूम और बालकनी पर ज्यादा ध्यान देती हैं, तो एक बार सीढ़‍ियाें को डेकोरेट करके देखें। ये आपके घर का पूरा लुक ही बदल देंगे। हम आपको सीढ़ि‍यों को डेकोरेट करने का आसान तरीका बता रहे हैं।
Updated:- 2026-05-19, 15:33 IST
budget friendly stairs decor ideas

हम सभी चाहते हैं कि हमारे घर की खूबसूरती बनी रहे। इसके लिए हम क्या कुछ नहीं करते हैं। घर को सजाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ते हैं। हालांकि, जब भी घर की खूबसूरती निखारने की बात आती है तो लोग लिविंग रूम, बेडरूम या बालकनी के बारे में ही सोचते हैं, लेकिन आपको बता दें कि घर की सीढ़ियां भी अगर अच्छे से डेकोरेट हों तो पूरा घर खूबसूरत नजर आने लगता है।

आमतौर पर लोगों को लगता है कि स्टेयरकेस डेकोरेशन के लिए बहुत पैसे खर्च करने पड़ेंगे, लेकिन ऐसा नहीं है। आप चाहें तो कुछ आसान और कम बजट वाले DIY आइडियाज से भी सीढ़ियों को नया और रॉयल लुक दे सकती हैं। हम आपको बता रहे हैं कि आप कैसे सीढ़ियों को डेकोरेट कर सकती हैं? इसके लिए आपको 50 रुपये से कम खर्च करने पड़ेंगे। आइए जानते हैं-

stairs decor ideas

कलरफुल वॉशी टेप से दें नया लुक

सीढ़ियों को सजाने का सबसे आसान तरीका वॉशी टेप है। ये कम पैसे में मिल भी जाता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए सीढ़ियों के किनारों पर टेप लगा दें। आप चाहें तो अलग-अलग डिजाइन भी बना सकती हैं। ज्योमेट्रिक पैटर्न सीढ़ियों पर खूब अच्छा लगता है। इससे बिना पेंट के सीढ़ियों को नया लुक मिलेगा। और अगर आपको कभी जरूरत हुई तो आप इसे आसानी से रिमूव भी कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Plastic Bottle DIY: ₹100 में आपकी Balcony द‍िखेगी सबसे खूबसूरत, बस घर पर बनाएं ये स्टाइलिश फाउंटेन

LED लाइट्स लगाएं

सीढ़ियों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए आप LED लाइट का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। आप सीढ़ियों के किनारे, रेलिंग के नीचे लगा सकती हैं। बस ध्यान रखें कि बहुत तेज लाइट की बजाय हल्की वॉर्म लाइट वाली LED ही लगाएं।

यह भी पढ़ें- बिना तोड़-फोड़ के Living Room और Open Balcony को ऐसे करें अटैच, कम खर्च में म‍िलेगा लग्जरी रिजॉर्ट जैसा लुक

stairs decor ideas (1)

पुराने गमलों से करें डेकोरेशन

मनी प्लांट या छोटे इंडोर प्लांट्स भी आप सीढ़ियों के पास रख सकती हैं। इसके लिए छोटे गमलों को पेंट कर दें। हर दूसरे स्टेप के पास इन गमलों को रख दें। इससे जगह ज्यादा सुंदर दिखेगी।

यह भी पढ़ें- Living Room के ल‍िए बेस्‍ट हैं Wall Clock के ये यून‍िक ड‍िजाइंस, कमरे की बदल जाएगी सूरत

अखबार या पुराने पेपर से बनाएं DIY फ्रेम

अगर आपके घर में पुराने मैगजीन पेपर या अखबार हैं तो आप उससे छोटे-छोटे फ्रेम तैयार कर सकती हैं। इसके लिए पहले कार्डबोर्ड पर पेपर चिपका लें। अब उस पर आप छोटे मोटिवेशनल कोट्स लिख सकती हैं। आप इसे सीढ़ियों की दीवार पर लगा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- स‍िर्फ ₹10 के खर्च में Living Room को ऐसे करें डेकोरेट, कमरा द‍िखेगा लग्जरी

तो अगर आप भी चाहती हैं कि आपका घर सबसे खूबसूरत नजर आए तो आप सीढि़यों को भी डेकोरेट कर सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik/Pinterest

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।