Rose Day Date 2026: कब है रोज डे? पार्टनर को पहली बार देने वाली हैं फूल, तो जान लें क्यों सेलिब्रेट किया जाता है यह दिन

रोज डे कब है, अगर यह सर्च कर रही हैं, तो पहले आपको इसके महत्व के बारे में जान लेना चाहिए। Rose Day कपल्स के लिए सबसे खास दिन होता है। इसी दिन से वेलेंटाइन वीक की शुरुआत होती है। वेलेंटाइन डे मनाने वाले कपल्स को इस दिन से अपने रिश्ते को नए तरीके से शुरुआत करने का मौका मिलता है। वेलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी से होती है और 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे वाले दिन समाप्त होती है। Rose Day, 7 फरवरी को मनाया जाएगा। क्या आप जानते हैं कि इस दिन को रोज डे क्यों कहा जाता है? इसे गुलाब दिवस का नाम ही क्यों दिया गया है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
कब है रोज डे? (Rose Day Kab Hai 2026?)
हर साल रोज से वेलेंटाइन वीक की शुरुआत होती है। 7 फरवरी 2026 को रोज डे मनाया जाने वाला है। इस दिन कपल्स एक दूसरे को फूल देकर अपनी भावनाएं बताते हैं। लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है कि केवल कपल्स ही एक दूसरे को गुलाब दें। इस दिन अच्छे दोस्त, बच्चे अपने माता-पिता या किसी खास को भी गुलाब देकर अपनेपन का अहसास करवाया जाता है। गुलाब देने का अर्थ प्यार से है। आप किसी से प्यार करते हैं, तो उसे गुलाब देकर अपनी भावनाएं बताते हैं।

क्यों मनाया जाता है रोज डे? (Rose Day Kyu Manaya Jata Hai?)
Rose Day मनाने की वजह, भावनाएं व्यक्त करना है। जो लोग शब्दों में अपनी भावनाएं नहीं बताते, वह गुलाब देकर अपना प्यार जाहिर करते हैं। रोज डे पर केवल लाल गुलाब नहीं, बल्कि हर रंग का गुलाब लोग अपने साथी को देते हैं।
- गुलाब के अलग-अलग रंगों का अर्थ, अलग-अलग होता है।
- लाल गुलाब- सच्चे प्यार और रोमांस के लिए होता है। कपल्स लाल गुलाब अपने पार्टनर को देते हैं।
- गुलाबी गुलाब- किसी को अपनाने के लिए और उसके प्यार के लिए होता है
- सफेद गुलाब- सम्मान और शांती का प्रतीक माना जाता है।
- पीला गुलाब- दोस्ती और खुशी के लिए होता है। लोग अपने दोस्तों को पीले रंग का गुलाब गिफ्ट करते हैं।
प्रपोज करने के लिए लोग लाल और गुलाबी रंगों के गुलाब का यूज करते हैं। जो लोग केवल दोस्ती करना चाहते हैं या अपनी दोस्तों को हमेशा ऐसे ही रखना चाहते हैं, वह पीला गुलाब देते हैं।

इसे भी पढ़ें- Valentine Day Quotes in Hindi: अपने पार्टनर को ये रोमांटिक संदेश भेजकर इज़हार-ए-इश्क़ करें
Rose Day मनाने की शुरुआत कैसे हुई? (Rose Day History)
रोज डे को लेकर कोई एक कहानी प्रचलित नहीं है। कोई इसे मुगल काल से जोड़कर देखता है, तो कोई इसे महारानी विक्टोरिया के समय से जोड़कर देखता है। कुछ लोगों का मानना है कि महारानी विक्टोरिया के समय में लोग एक दूसरे को गुलाब इसलिए देते थे, कि उन्हें इंप्रेस किया जा सके। वहीं दूसरी तरफ कहानी यह भी है कि मुगल बेगम नूरजहां को लाल गुलाब बहुत पसंद था। इसलिए, वह अपनी पत्नी को खुश करने के लिए हर रोज गुलाब देते थे।
वैलेंटाइन वीक से जुड़े अन्य आर्टिकल्स
| Rose Day Kab Hai | Teddy Day Kab Hai | Kiss Day Kab Hai |
| Propose Day Kab hai | Promise Day Kab Hai | Valentine Day Kab Hai |
| Chocolate Day Kab Hai | Hug Day Kab Hai |
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।