Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:10 AM IST

Valentines Day 2025: वेलेंटाइन डे मनाने के लिए आखिर 14 फरवरी को ही क्यों चुना गया? बड़ी मजेदार है इसके पीछे की कहानी

आपको तो पता है न कि फरवरी के महीने को प्यार का महीना भी कहा जाता है। वेलेंटाइन डे वीक कपल्स के लिए बेहद ही खास होता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि वेलेंटाइन डे आखिर 14 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता है?  
Updated:- 2025-02-08, 19:36 IST
valentines day  history in hindi

Valentine's Day History: वेलेंटाइन डे को लव डे माना जाता है। वेलेंटाइन डे ज्यादातर देशों में सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन कपल्स अपने दिल की बात अपने पार्टनर से बताते हैं। वेलेंटाइन वीक का वेलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी लव बर्ड्स के लिए बेहद खास होता है।

इस दिन को लेकर कई कहानियां प्रचलित हैं लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि इस दिन के लिए 12, 13 या 15 तारीख को छोड़कर 14 तारीख ही क्यों चुनी गई। चलिए जानते हैं इसके पीछे की खास वजह।

इस तरह से हुई वेलेंटाइन डे की शुरूआत

what is reason behind valentine day

इस दिन की शुरुआत रोमन फेस्टिवल से हुई थी। 'ऑरिया ऑफ जैकोबस डी वॉरिजन' नाम की किताब के मुताबिक, रोम में एक पादरी थे जिनका नाम  के संत वैलेंटाइन था। वे दुनिया में प्यार को बढ़ावा देने में विश्वास रखते थे। उनके लिए प्रेम ही जीवन था। लेकिन रोम के राजा क्लॉडियस को पादरी की ये बात बिल्कुल भी पसंद नहीं थी।

रोम के राजा का मानना था कि प्रेम और विवाह से पुरूषों की बुद्धि और उनकी शक्ति पर प्रभाव पड़ता है। इस कारण से राजा के राज्य में रहने वाले सैनिक और अधिकारी विवाह नहीं कर सकते थे।

इसे भी पढ़ें- आखिर क्यों मनाया जाता है किस डे? जानें इसके इतिहास और महत्व के बारे में

राजा के विरोध के बाद भी संत वेलेंटाइन ने रोम के लोगों को प्रेम और विवाह के प्रति प्रेरित किया ताकि प्यार को बढ़ावा मिल सके। इस बात से प्रेरित होकर राजा के राज्य में रहने वाले कई सैनिक और अधिकारियों ने विवाह कर अपने जीवन को आगे बढ़ाया।

इस बात से क्रोधित होकर राजा ने पादरी संत वैलंटाइन को '14 फरवरी, 269' ईसा पूर्व में फांसी पर चढ़ा दिया। उस दिन से हर साल इस दिन को प्यार का दिन यानी वेलेंटाइन डे के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है।

वेलेंटाइन नाम के पीछे की कहानी

valentine week list

आपको बता दें, कि संत वेलेंटाइन ने अपनी मौत के दौरान अपनी आंखों को जेलर की नेत्रहीन बेटी जैकोबस को अपनी आंखों को दान कर दीं और उन्होंने एक पत्र में लिखा 'तुम्हारा वेलेंटाइन'। (वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर को गिफ्ट करें ये चीज)

इसे भी पढ़ें- Valentine Special: इस वैलेंटाइन वीक अपने पार्टनर को खुश करने के लिए अपना सकते हैं ये आसान हैक्स

Valentine's Day 2025: प्यार के इस महीने में अपने पार्टनर के लिए करना है कुछ खास, तो HerZindagi पर जानें कम्पलीट  Valentine's Day Week List, बेस्ट डेकोरेशन एंड प्रपोजल आइडियाज, गिफ्ट सजेशन और बहुत कुछ। रोमांस से भरपूर इस हफ्ते को कैसे सेलिब्रेट करें, इसकी पूरी जानकारी के लिए विजिट करें हमारा Valentine's Day पेज।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें। 

FAQ
रोम के पादरी संत वेलेंटाइन को किस राजा ने फांसी की सजा सुनाई थी?
रोम के राजा क्लाउडियस गोथिकसं द्वितीय ने संत वैलेंटाइन को फांसी की सजा सुनाई थी।
वेलेंटाइन डे किसकी याद में मनाया जाता है?
Valentine Day रोम के पादरी संत वेलेंटाइन की याद में मनाया जाता है क्योंकि इन्हें इस दिन फांसी पर चढ़ाया गया था।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।