Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:16 AM IST

Chocolate Day Date 2026: चॉकलेट डे कब है? पार्टनर संग अपने रिश्तों में भरनी है मिठास, तो जान लें क्यों है मनाया जाता है यह दिन

Chocolate Day Kab Hai 2026: वैलेंटाइन डे वीक की शुरूआत होते ही हर कोई अलग-अलग दिन को सेलिब्रेट करने के बारे में सोचते हैं, ताकि पार्टनर को स्पेशल फील करा सके। चॉकलेट डे इसमें काफी स्पेशल होता है। आइए बताते हैं ये क्यों मनाया जाता है? 
Updated:- 2026-02-06, 17:56 IST
image

वैलेंटाइन वीक कपल्स के लिए बेहद खास होता है। ऐसे में वो हर दिन को अच्छे से सेलिब्रेट करते हैं, ताकि अपने बीच के प्यार को और ज्यादा बढ़ा सके। ऐसे में 7 तारीख से ये दिन शुरु होते हैं और 14 फरवरी को वैलेंटाइन्स के साथ खत्म होते हैं। इसमें सबसे स्पेशल डे होता है चॉकलेट। हर कोई मीठा खाना पसंद करता है। आप भी पार्टनर को स्पेशल फील करवाना चाहती हैं, तो ऐसे में आप भी जानें की कब है चॉकलेट डे और ये क्यों सेलिब्रेट किया जाता है?

कब है चॉकलेट डे? (Chocolate Day Kab Hai 2026)

चॉकलेट डे का नाम सुनते ही हर कोई खुश होता है। ऐसे में आपको बता दें कि ये दिन 9 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन कई सारे लोग अपने पार्टनर को स्पेशल फील करवाने के लिए चॉकलेट गिफ्ट करते हैं। साथ ही मुंह मीठा करके अपनी छोटी-छोटी खुशियों को बांटते हैं। इसलिए ये दिन काफी स्पेशल होता है। हर कोई इसे सेलिब्रेट करने के लिए एक्साइटेड होता है।

1 - 2026-02-05T144951.038

क्यों मनाया जाता है चॉकलेट डे? (Chocolate Day kyu Manaya Jata Hai?)

चॉकलेट डे मनाने की शुरुआत पश्चिमी देशों से हुई, जहां चॉकलेट को खुशी, प्रेम और केयर का प्रतीक माना जाता है। चॉकलेट न सिर्फ स्वाद में मीठी होती है, बल्कि इसे खाने से मूड भी बेहतर होता है। साथ ही हर कोई चॉकलेट या मीठा खाने के बाद खुश होते हैं। इसलिए इस दिन को सेलिब्रेट किया जाता है।

यह भी पढ़ें- Propose Day Date 2026: प्रपोज डे कब है? पार्टनर से अपनी फीलिंग्स शेयर करने से पहले जानें क्यों खास है यह दिन

रिश्तों में कैसे घोलती है चॉकलेट मिठास?

चॉकलेट डे पर पार्टनर को चॉकलेट गिफ्ट करना सिर्फ एक तोहफा नहीं, बल्कि एक एहसास होता है। यह यह दर्शाता है कि आप अपने रिश्ते में मिठास, समझदारी और खुशी बनाए रखना चाहते हैं। डार्क चॉकलेट गहरा प्यार और विश्वास दर्शाती है, वहीं मिल्क चॉकलेट केयर और सॉफ्ट इमोशंस का प्रतीक मानी जाती है। इस दिन चॉकलेट के साथ एक छोटा सा मैसेज या हैंड-रिटन नोट रिश्ते को और खास बना सकता है।

2 - 2026-02-05T144948.283

क्या सिर्फ कपल्स के लिए है चॉकलेट डे?

ऐसा बिल्कुल नहीं है। चॉकलेट डे सिर्फ बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड या पति-पत्नी के लिए ही नहीं, बल्कि दोस्तों, परिवार और खास लोगों के साथ भी मनाया जा सकता है। आप अपने करीबी लोगों को चॉकलेट देकर उन्हें यह एहसास दिला सकते हैं कि वे आपकी जिंदगी में कितने खास हैं।

आप भी इस दिन को खास बनाने के लिए अलग-अलग तरह की चॉकलेट को खरीदकर गिफ्ट कर सकती हैं, ताकि आपके जीवन में मिठास बनी रहे।

वैलेंटाइन वीक से जुड़े अन्य आर्टिकल्स 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।