Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:28 PM IST

Promise Day Date 2026: इस बार तोहफा नहीं, उम्र भर साथ निभाने का करें वादा; जानें क्यों और कब मनाया जाता है प्रॉमिस डे?

Promise Day Kab Hai 2026: वेलेंटाइन वीक का पांचवां दिन 'प्रॉमिस डे' के रूप में मनाया जाता है। यह दिन रिश्तों में भरोसे और उम्र भर साथ निभाने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। लेख बताता है कि कैसे यह दिन केवल 'आई लव यू' कहने से बढ़कर, आपसी समझ और स्थिरता लाता है। 
Updated:- 2026-02-06, 16:33 IST
Promise day

वेलेंटाइन वीक हर कपल के लिए बेहद ही खास होता है। ऐसे में बता दें कि इस वीक का पांचवां दिन 'प्रॉमिस डे' (Promise Day) के रूप में बेहद ही धूमधाम से मनाया जाता है। यह दिन वेलेंटाइन वीक के सबसे फेमस और खास दिनों में से एक है। जहां रोज डे, प्रपोज डे और चॉकलेट डे प्यार के एक्साइटमेंट और मिठास को दर्शाते हैं, वहीं प्रॉमिस डे उस प्यार की उम्र भर निभाने की कमिटमेंट का प्रतीक होता है। ऐसे में इस दिन की खासियत के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि प्रॉमिस डे क्यों मनाते हैं और इसके पीछे क्या कहानी है। पढ़ते हैं आग...

प्रॉमिस डे कब है? (Promise Day Kab Hai?)

बता दें कि हर साल की तरह इस साल भी प्रॉमिस डे का खास दिन 11 फरवरी को मनाया जाएगा। ऐसे में आप अपने प्यार से वेलेंटाइन वीक के पांचवें दिन वादा कर सकते हैं और अपने प्यार को और मजबूत कर सकते हैं।  

PROMISE DAY (2)

प्रॉमिस डे क्यों मनाया जाता है? (Promise Day Kyu Manaya Jata Hai)

प्रॉमिस डे मनाने के पीछे का मुख्य उद्देश्य रिश्तों में स्टेबिलिटी लाना है। इंसान का स्वभाव वादों की अहमियत को समझता है। ऐसे में जब हम किसी से कोई वादा करते हैं, तो यह हमारे साथी को सेफ्टी और मानसिक शांति महसूस होने लगती है। वहीं, साइकोलॉजिकली रूप से, एक सच्चा वादा रिश्ते में स्टेस को कम करता है और आपसी समझ को बेहद ही मजबूत बनाता है।

प्रॉमिस डे क्यों है खास?

जैसा कि हमने पहले भी बताया कोई भी रिश्ता भरोसे और वादों पर टिका होता है। प्रॉमिस डे एक ऐसा मौका है, जब कपल एक-दूसरे से अपनी कमियों को सुधारने और हर सिचुएशन में साथ खड़े रहने का वादा करते हैं।

यह दिन केवल आई लव यू कहने के बारे में नहीं है, बल्कि मैं हमेशा तुम्हारे साथ रहूंगा/रहूंगी या मैं कभी तुम्हारा साथ नहीं छोड़ुंगी आदि का भरोसा दिलाने के बारे में है।

इसे भी पढ़ें - Valentine's Day 2026 पर पार्टनर संग डेट के लिए बेस्ट हैं ये स्टाइलिश ड्रेसेस, लगेंग‍ी हुस्‍न की मलिका 

PROMISE DAY

कैसे मनाएं यह दिन?

  • आप एक कागज पर अपने दिल की बात लिखकर पार्टनर को बताएं कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं उनके लिए क्या फील करते हैं।
  • वहीं, अगर आपका रिश्ता पुराना है, तो उन वादों को भी अपने पार्टनर के साथ याद किया जा सकता है जो आपने कभी पहले लिए थे और पूरा नहीं कर पाएं।
  • इससे अलग अगर आप अगर आप लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं, तो एक वीडियो कॉल के जरिए अपनी भावनाओं को अपने पार्टनर के साथ शेयर करें।

वैलेंटाइन वीक से जुड़े अन्य आर्टिकल्स 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/pinterest

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।