herzindagi
reason behind varmala

Jaimala Tradition: आखिर शादी के दौरान क्यों पहनाई जाती है वरमाला? आप भी जानें

Jaimala Tradition: क्या आपने कभी सोचा है कि शादी के दौरान वरमाला क्यों पहनाई जाती है? चलिए जानते हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2022-09-30, 10:37 IST

Jaimala Tradition: भारत में होने वाली हर एक शादी के दौरान तरह-तरह के रीति रिवाज निभाए जाते हैं। दूल्हा-दुल्हन का एक दूसरे को वरमाला पहनना भी शादी के दौरान होने वाली मुख्य रीति रिवाजों में से एक है, लेकिन क्या आप इसके पीछे की वजह जानते हैं?

दरअसल शादियों के दौरान जितने भी रीति रिवाज निभाए जाते हैं उनके पीछे कुछ ना कुछ वजह जरूर होती है। अब आपके मन में प्रश्न आ सकता है कि भला जयमालापहनाने के पीछे की क्या वजह रही होगी? आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

मजेदार रस्मों में से एक है जयमाला

jaimala

वरमाला पहनाने की रस्म लोग बहुत पसंद करते हैं। इस रस्म के दौरान वर-वधु स्टेज पर एक दूसरे को खूबसूरत फूलों से बनी माला पहनाते हैं। आजकल वरमालापहनाते वक्त 2 टिम बट जाती हैं। लड़के वाले वरमाला पहनाते वक्त दूल्हे को ऊपर उठाते हैं और लड़की वाले दुल्हन को।

इसे भी पढ़ेंःशादी के दौरान क्यों चुराए जाते हैं जूते?

क्यों पहनाई जाती है वरमाला?

वरमाला पहनाने की रस्म का उल्लेख पौराणिक कथाओं में भी देखने को मिलता है। एक दूसरे को वरमाला पहना देने का मतलब है कि दूल्हा-दुल्हन ने एक दूसरेको स्वीकार कर लिया है। प्राचीनकाल में गंधर्व विवाह भी कुछ इस ही तरह होता था। लड़का और लड़की एक दूसरे को वरमाला पहनाकर ही अपनी स्वीकृति जाहिर करते हैं।

स्वयंवर में भी पहनाई जाती है वरमाला

ना सिर्फ शादी के दौरान बल्कि स्वयंवर में भी वरमाला पहनाई जाती है। अगर आप टीवी पर आने वाले किसी भी स्वयंवर को देखेंगे तो उसमें वर या वधु का चुनाववरमाला पहनाकर ही किया जाता है। शिव पुराण के मुताबिक शिव और पार्वती ने भी विवाह शादी के समय एक दूसरे को वरमाला पहनाई थी।

विष्णु और लक्ष्मी जी की शादी को भी वरमाला से जोड़ा जाता है। विष्णु पुराण के अनुसार लक्ष्मी जी समुद्र मंथन से प्रकट हुई थी और उन्होंने भी विष्णु जी को मालापहनाकर स्वीकार किया था।

इसे भी पढ़ेंःआखिर घोड़ी पर क्यों बैठता है दूल्हा? जानने के लिए पढ़ें

स्टार्स भी पहनते हैं वरमाला

stars varmala

सालों से चलती आ रही इस परंपरा को ना सिर्फ आम लोग बल्कि स्टार्स भी फॉलो करते हैं। फिर चाहे कैटरीना-विक्की हो या विराट-अनुष्का। यही कारण है कि समय के साथ वरमाला का ट्रेंड भी बहुतज्यादा बढ़ता जा रहा है।

तो थी दूल्हा-दुल्हन को एक दूसरे को वरमाला पहनाने के पीछे की जानकारी। अगर आप शादी के रीति रिवाज से जुड़ी और जानकारी लेना चाहते हैं तो कमेंट सेक्शन में सवाल करें।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।