Tue Sep 15, 2026 | Updated 05:07 PM IST

Ram Setu Trailer: रिलीज हुआ अक्षय कुमार की फिल्म का ट्रेलर, जानें क्या है खास

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'रामसेतु' का ट्रेलर रिलीज हो गया है, चलिए जानते हैं इस फिल्म में क्या है खास।
Updated:- 2022-10-11, 16:00 IST
image

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म राम सेतु का ट्रेलर रिलीज हो गया है। बता दें कि इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ  जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा भी नजर आने वाली हैं। फिल्म की कहानी एक आर्कियोलॉजिस्ट पर आधारित है। चलिए जानते हैं इस फिल्म में क्या है खास।

अक्षय कुमार ने शेयर किया ट्रेलर

akshay kumar film

बता दें कि अक्षय कुमार ने अपने ऑफिशियल अकाउंट से फिल्म 'रामसेतु' का ट्रेलर शेयर किया हैं। साथ ही अक्षय कुमार ने ये भी लिखा है कि 'आपको RamSetu की पहली झलक पसंद आई, आशा है कि आप ट्रेलर को और भी प्यार दिखाएंगे'। अक्षय कुमार की लाखों में फैन फॉलोइंग है ऐसे में अब तक दर्शकों को उनका ये ट्रेलर पसंद आ रहा है।

फिल्म की कहानी क्या है

बता दें कि फिल्म के नाम से ही साफ है कि इसकी कहानी रामसेतु के इर्द-गिर्द घूमती रहेगी, जो एक दमदार विषय है और इसकी तलाश में अक्षय कुमार निकल पड़े हैं। 2 मिनट 9 सेकंड के इस ट्रेलर में खूब सारा एक्शन, थ्रिलर और रोमांच दिखाया गया है। इस ट्रेलर में अक्षय कुमार की एक्टिंग को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ेंः इन एक्ट्रेस ने अक्षय कुमार के साथ की थी अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत

ट्रेलर पर बन रहे है मीम

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)


कुछ लोगों को ट्रेलर बिल्कुल पसंद नहीं आया तो कुछ को ये काफी एक्साइटिड लगा। वहीं फिल्म के ट्रेलर पर ट्रोलिंग नहीं हुई है लेकिन मीम बनने शुरू हो गए हैं जिन्हें जमकर शेयर किया जा रहा है। ऐसे में देखना होगा कि अक्षय की इस फिल्म को दर्शकों की और से कैसा रिस्पांस मिलेगा।

इसे भी पढ़ेंः एक नहीं पांच घरों के मालिक हैं अक्षय कुमार, देश के साथ-साथ विदेशों में भी बसाया है अपना आशियाना

फिल्म कब होगी रिलीज

आपको बता दें कि 'रामसेतु' 24 अक्टूबर 2022 को दीपावली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ये फिल्म अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बनी है। वहीं, अरुणा भाटिया, लाइका प्रोडक्शन और विक्रम मल्होत्रा द्वारा संयुक्त रूप से इसे प्रोड्यूस किया गया है।

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में

इस साल अक्षय कुमार फिल्म 'सेल्फी' में नजर आने वाले है। इस फिल्म के अलावा वह साउथ की फिल्म 'सूररई पोटरु' के हिंदी रीमेक भी दिखने वाले हैं। उनकी साउथ फिल्म का दर्शकों को काफी इंतजार है। 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

 

Image Credit: Akshay Kumar Instagram

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।