Birthday Special: ये है राखी सावंत का असली नाम, अनिल अंबानी की शादी में परोसा था खाना, जानिए ऐसी ही 5 बातें

बॉलीवुड की सबसे चर्चित आइटम गर्ल में से एक और कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत का आज जन्मदिन है। राखी सावंत का नाम उन लोगों में शुमार है जो अपनी बात बहुत बेबाकी से रखते हैं। सोशल मीडिया, खास तौर पर इंस्टाग्राम पर रखी सावंत काफी एक्टिव रहती हैं। उनके वीडियो भी बहुत प्रसिद्ध हैं और पिछले कुछ दिनों से तो राखी सावंत अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। लोगों को अभी तक राखी ने अपने पति की शक्ल नहीं दिखाई है। राखी सावंत वैसे तो हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि राखी सावंत की पर्सनल लाइफ भी काफी अलग रही है।
क्या आप जानती हैं कि राखी सावंत ने खुले आम ये कहा था कि उन्हें राहुल गांधी पर क्रश रहा है। चलिए जानते हैं ऐसी ही कुछ बातें-
1. ये है राखी सावंत का असली नाम-
25 नवंबर 1978 को जन्मी राखी सावंत आज 41 साल की हो गई हैं। राखी सावंत ने फिल्म इंडस्ट्री में आने के लिए अपना नाम बदला था। उनका असली नाम नीरू भेड़ा है और वो बहुत गरीब खानदान से ताल्लुक रखती हैं।

इसे जरूर पढ़ें- भारत के 5 सबसे Haunted रेलवे स्टेशन, लोगों को यहां दिखती हैं अजीबो-गरीब चीज़ें
2. 10 साल की उम्र में राखी सावंत ने परोसा था अनिल अंबानी की शादी में खाना-
वैसे तो हमारे देश में चाइल्ड लेबर को लेकर कई सारे नियम हैं, लेकिन फिर भी कई बच्चे काम करते हैं। 10 साल की उम्र में राखी सावंत ने महज 50 रुपए क दिहाड़ी के लिए अनिल और टीना अंबानी की शादी में खाना परोसा था। ये खुलासा खुद राखी सावंत ने 2007 में एक मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में किया था। उन्होंने कहा था कि वो चॉल में रहती थीं और उस समय पैसा कमाने के लिए जाना बहुत जरूरी था उनके लिए।

3. कचरा बीनने का काम करती थी राखी सावंत की मां-
राखी सावंत ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी मां अस्पताल में आया का काम करती थीं। अस्पताल में काम करने पर भी उनके घर में खाने-पीने की कमी होती थी। दरअसल, राखी की मां अस्पताल में मरीजों का कचरा उठाती थीं। राखी ने कहा कि रोज़मर्रा का खाना जुटाने में भी समस्या होती थी और इसलिए वो लोग कई बार लोगों का बचा हुआ खाना खाते थे।
4. डांडिया में नाचने के लिए काट दिए गए थे बाल-
अपने बचपन के बारे में बात करते हुए राखी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनके घर में लड़कियों को बहुत दबाकर रखा जाता था। एक बार 11 साल की उम्र में वो डांडिया खेलने चली गई थीं। ये उनकी ज़िद थी। इसलिए उनकी मां ने उन्हें सज़ा देने के लिए उनके बाल काट दिए गए थे। इसके बाद उनके मामा ने उन्हें इतना मारा था कि उनके हाथ में टांके आए थे। इसलिए अब वो महिला सशक्तिकरण और बच्चों के लिए इतना स्ट्रगल करती हैं।

इसे जरूर पढ़ें- बॉलीवुड के ये 6 फैशन ट्रेंड्स, शादी के सीजन के लिए हैं परफेक्ट
5. कभी शादी नहीं करना चाहती थीं राखी-
जहां एक ओर राखी सावंत की शादी अब चर्चा का विषय बन गई है वहीं राखी खुद एक इंटरव्यू में कहा था कि वो कभी शादी नहीं करना चाहती थीं। उन्होंने उस इंटरव्यू में कहा था कि उनकी जिंदगी इतनी अच्छी नहीं रही है इसलिए वो कभी शादी नहीं करना चाहतीं और सिर्फ समाज सेवा में अपना ध्यान लगाना चाहती हैं। अब राखी सावंत शादी के फैशन को लेकर और अपनी शादी के बाद खुशहाल जिंदगी को लेकर बहुत ज्यादा बात कर रही हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।