Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:50 AM IST

रजनीगंधा के फूलों से इस तरह बनाएं नेचुरल रूम फ्रेशनर स्प्रे

यदि आप प्राकृतिक रूप से तैयार रूम फ्रेशनर स्प्रे बनाना चाहती हैं, तो रजनीगंधा के फूलों से आसानी से बना सकती हैं।
Updated:- 2021-10-25, 17:54 IST
image

आप में से कई लोगों ने ये ज़रूर सुना होगा कि घर को फ्रेश रखने के लिए बगीचे या बालकनी में रजनीगंधा के फूल का पौधा ज़रूर लगाना चाहिए। रजनीगंधा के फूल देखने में खूबसूरत लगने के साथ-साथ पूजा-पाठ में भी मुख्य रूप से इस्तेमाल होता है। इसके अलावा खूबसूरती बढ़ाने और कई बीमारियों को दूर करने के लिए भी इस फूल का इस्तेमाल किया जाता है। यहीं नहीं रजनीगंधा के फूल को आसानी से घर पर गमले में उगाया भी जा सकता है।

इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं रजनीगंधा के फूलों से तैयार होने वाले नेचुरल रूम फ्रेशनर स्प्रे के बारे में। इस स्प्रे को आप घर पर बहुत आसानी से बना सकती हैं। इसका इस्तेमाल घर से लेकर स्टोर रूम आदि जगहों को आप फ्रेश रख सकती हैं, तो आइये जानते हैं।

बाथरूम को रखें फ्रेश 

make rajnigandha flower room freshener spray

कई बार बाथरूम में कीमती स्प्रे का छिड़काव करने के बाद भी बदबू जाती नहीं है। ऐसे में घर पर तैयार इस नेचुरल स्प्रे की मदद से बाथरूम की बदबू को चंद मिनटों में आप दूर कर सकती हैं। इसके अलावा बाथरूम में आने वाली बरसाती बदबू को भी दूर कर सकती हैं। इसके इस्तेमाल से बाथरूम फ्रेश भी रहेगा और बरसाती कीड़े-मौकोड़े भी नहीं आएंगे।

इसे भी पढ़ें: धतूरा फूल से इस तरह घर पर बनाएं कीड़ों को मारने वाला नेचुरल कीटनाशक स्प्रे

नेचुरल रूम फ्रेशनर स्प्रे बनाने के लिए आवश्यक सामग्री 

rajnigandha flower freshener spray inside  

  • रजनीगंधा फूल-2 कप
  • पानी-2 कप
  • गुलाब जल-1/3 कप
  • स्प्रे बोतल-1
  • बेकिंग सोडा-1/4 चम्मच

 

बनाने का तरीका   

rajnigandha flower freshener spray

  • सबसे पहले आप रजनीगंधा फूल की पंखुड़ियों को अच्छी तरह से साफ कर लें।
  • अब पंखुड़ियों को जार में डालें। इसके अलावा इसमें पानी और बेकिंग सोडा डालकर पेस्ट बना लें।
  • पेट बनाने के बाद इसे छानकर स्प्रे बोतल में भर लें और स्प्रे बोतल में गुलाब जल को भी डालकर अच्छे से हिला-डुला लें ताकि मिश्रण अच्छे से मिल जाए।
  • इसमें एक से दो कप अतिरिक्त पानी डालकर भी आप मिला सकती हैं। सभी सामग्री मिलाने के बाद कुछ देर के लिए स्प्रे बोतल को रख दें।

 

इसे भी पढ़ें: हरसिंगार फूल की मदद से घर के इन मुश्किल कामों को चंद मिनटों में बनाएं आसान, जानिए कैसे

इस्तेमाल करने का तरीका 

rajnigandha flower room freshener spray inside

  • तैयार स्प्रे को लिविंग रूम और बेड रूम में छिड़काव कर लें। इस स्प्रे के आगे बाज़ार से खरीदा कीमती स्प्रे भी फीका लगेगा।
  • इसके अलावा स्टोर रूम और बाथरूम में भी इसका छिड़काव कर लीजिए। इससे दोनों ही जगहें से बदबू चंद मिनटों में गायब हो जाएगी।
  • रजनीगंधा स्प्रे का छिड़काव आप अपनी कार को फ्रेश रखने के लिए भी कर सकती हैं।
  • किचन को फ्रेश रखने के लिए भी इसका छिड़काव कर सकती हैं।
  • इस स्प्रे में मौजूद बेकिंग सोडा कीड़े-मकोड़ें को दूर भगाने में भी कारगर साबित हो सकता है।
  • इस नेचुरल स्प्रे से किसी को नुकसान भी नहीं होगा। 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@freepik,cdn.shopify.com)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।