शादी के दो साल बाद ही राजीव कपूर ने पत्नी से ले लिया था तलाक, जानिए कहां हैं और क्या करती हैं

अभिनेता राजीव कपूर ने 58 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। लाइमलाइट से दूर रहने वाले राजीव अपने परिवार के बेहद करीब थे।
Updated:- 2021-02-14, 21:22 IST
image

कपूर परिवार ने बॉलीवुड को कई शानदार सितारे दिए हैं, जिन्होंने अपनी आदयगी से कई सालों तक लोगों के दिलों पर राज किया है। इनमें से कई सितारे अब इस दुनिया में नहीं है। वहीं  एक बार फिर से कपूर फैमिली पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ऋषि कपूर और रणधीर कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का मंगलवार को हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया है। बता दें कि मंगलवार की सुबह उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

पिछले साल ही ऋषि कपूर का निधन हुआ था। अब अचानक राजीव कपूर के चले जाने के बाद पूरा परिवार शोक में डूबा हुआ है। लाइमलाइट से दूर रहने वाले राजीव कपूर अपने परिवार के बेहद करीब थे, यही नहीं वे घर में सभी बच्चों से बहुत प्यार करते थे। बात करें उनकी पर्सनल लाइफ की तो वह काफी उतार-चढाव से भरी रही है। उन्होंने आरती सबरवाल से शादी की थी, लेकिन शादी के कुछ साल बाद ही उनका तलाक हो गया था। आइए जानते हैं कौन हैं आरती सबरवाल और अब वह कहां रहती हैं।

  • राजीव कपूर की वाइफ

rajiv kapoor wife

राम तेरी गंगा मैली फेम एक्टर राजीव कपूर ने 39 साल की उम्र में आर्किटेक्ट आरती साबरवाल से शादी की थी। ऐसा बताया जाता है कि राजीव ने आरती को दो साल तक डेट करने के बाद शादी करने का फैसला किया था। हालांकि उनकी शादी लंबे वक्त तक चल नहीं पाई और महज दो साल बाद ही उनका तलाक हो गया। राज कपूर के बेटे राजीव आरती साबरवाल से तलाक के बाद दूसरी शादी नहीं की, और अपनी सारी जिंदगी अकेले बिताई।

इसे भी पढ़ें: ऐश्‍वर्या ,काजोल, दीपिका सहित देखे 10 बॉलीवुड एक्‍ट्रेसेस की 'मां' के साथ बचपन की तस्‍वीरें

  • राजीव कपूर के बच्चे

rajiv kapoor children

राजीव कपूर की अपनी कोई औलाद नहीं है, लेकिन वह अपने घर के बच्चों से बेहद प्यार करते थे। किसी भी फैमिली फंक्शन में वह जरूर शामिल होते थे। आखिरी बार उन्हें क्रिसमस पार्टी पर फैमिली के साथ देखा गया था। वहीं परिवार के सदस्यों और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों ने राजीव कपूर का अंतिम संस्कार किया। इस दौरान रणबीर कपूर, नीतू कपूर, करीना, करिश्मा आदि सदस्य नजर आए।

 

  • कहां हैं आरती सबरवाल

rajiv kapoor family

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजीव कपूर से तलाक लेने के बाद आरती सबरवाल ने अपने आर्किटेक्ट बिजनेस को पूरी तरह से कनाडा में शिफ्ट कर लिया था। हालांकि सोशल मीडिया पर उनके बारे में अधिक जानकारी मौजूद नहीं है। वहीं शादी टूटने के बाद राजीव कपूर ने दोबारा शादी नहीं की। हालांकि फिल्मी दुनिया में कई अभिनेत्रियों के साथ उनका नाम जोड़ा गया, लेकिन उन्होंने इन अफवाहों को कभी महत्व नहीं दिया। प्यार में धोखा खाने के बाद राजीव कपूर सारी जिंदगी अकेले ही रहें। (कपूर खानदान की वो 5 महिलाएं)

इसे भी पढ़ें: 5 मोमेंट्स साबित करते हैं, जया बच्‍चन हैं बेस्‍ट सासू मां

  • इन अभिनेत्रियों से जुड़ा था नाम

rajiv kapoor and padmini kolhapure

प्रेम ग्रंथ, नाग नागिन, मेरे साथी, जैसी कई शानदार फिल्मों में राजीव कपूर ने काम किया था। इंडस्ट्री में उनका नाम नगमा, दिव्या तृष्णा, और पद्मिनी कोल्हापुरी से जोड़ा गया था, लेकिन वह हमेशा इसे अफवाह ही बताते थे। वहीं फिल्मों में एक्टिंग के अलावा राजीव कपूर ने कई फिल्में डायरेक्ट भी की थीं। बतौर डायरेक्टर उनकी पहली फिल्म थी प्रेम ग्रन्थ। जिसमें माधुरी दीक्षित और ऋषि कपूर लीड रोल में नजर आए थे।

 

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।