बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर 28 सितंबर को अपना 39वां बर्थडे मनाने जा रहे हैं। रणबीर कपूर कभी अपनी फिल्मों के चलते तो कभी अपने अफेयर के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं। एक्टर इन दिनों फिल्म से ज्यादा आलिया भट्ट के साथ अपने रिलेशन को लेकर सुर्खियों में हैं।
अक्सर ही आलिया और रणबीर अपने बीच दोस्ती से कुछ ज्यादा वाले रिलेशन को लेकर हिंट देते रहते हैं। यहां तक कि दीपिका पादुकोण के दिल में आज भी अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड के लिए एक खास जगह है। दीपिका पादुकोण हमेशा से ही अपने बोल्ड और बिंदास स्वभाव के लिए जानी जाती हैं। इस बॉलीवुड अदाकारा का हर अंदाज निराला है पर्सनल लाइफ हो या फिर प्रोफेशनल दीपिका हर चीज को अच्छे तरीके से निभाती हैं। पर्सनल बातों को किनारे रखते हुए प्रोफेशनल मैटर्स में दीपिका ने कई बार रणबीर कपूर के साथ काम किया। कई बार दीपिका के ऐसा किए जाने की वजह लोगों ने ये बताई कि आज भी कहीं ना कहीं दीपिका के दिल में रणबीर के लिए जगह है।
रणबीर की कई बॉलीवुड फिल्में ऐसी हैं जिसमें लड़कियां अपनी लव स्टोरी को भी तलाशती हैं। साथ ही इन फिल्मों में रणबीर कपूर के डायलॉग्स लड़कियों को आज भी याद हैं, तो चलिए जानते हैं कौन से हैं वो डायलॉग्स।
रॉकस्टार
रणबीर कपूर की एक्टिंग रॉकस्टार फिल्म की जान है। उनके किरदार के बारे में फिल्म में शम्मी कपूर एक संवाद बोलते हैं ‘यह बड़ा जानवर है। पिंजरे में इसे कैद करना मुश्किल है। यह अपनी दुनिया खुद बनाएगा।‘ और इस जानवर को रणबीर ने बड़ी खूबी से बाहर निकाला है।
इसे भी पढ़ें: दिलजीत दोसांझ और शहनाज गिल की फिल्म 'हौसला रख' का ट्रेलर हुआ रिलीज, शहनाज को देख खुश हुए फैंस
इस फिल्म में रणबीर कपूर को नरगिस फखरी से प्यार हो जाता है और वो उन्हें कहते हैं, “आई लव यू गर्लफ्रेंड बन जा मेरी, तू और मैं रॉक कर देंगे।“ इस फिल्म का ये डायलॉग आज भी लड़कियों को याद है।
बचना ऐ हसीनो
बचना ऐ हसीनो फिल्म का एक डायलॉग लड़कियों को आज भी याद है। “प्यार पाना जितना मुश्किल होता है ना... उतनी ही आसानी से खो भी जाता है”
साथ ही इसका एक और डायलॉग बहुत ज्यादा फेमस है। “लव जब होता है, जिसको होता है...दुनिया बदल देता है।“
अजब प्रेम की गजब कहानी
फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी में रणबीर जब कैटरीना कैफ को देख डायलॉग बोलता है, “क्या लड़की है यार..बाल सिल्की सिल्की गाल मिल्की मिल्की, ये चलती फिरती वनीला आइसक्रीम है।“
ये जवानी है दीवानी
फिल्म ये जवानी है दीवानी में जब रणबीर दीपिका पादुकोण को एक डायलॉग बोलता है जो शायद हर लड़की सुनना चाहेगी और वो डायलॉग है, “तुम्हारे जैसी लड़कियां फ्लर्टिंग के लिए नहीं इश्क के लिए बनी हैं।“
रणबीर कपूर के इन सब डायलॉग्स ने लाखों लड़कियों का दिल जीता हुआ है। वहीं हर जिंदगी की तरफ से रणबीर कपूर को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। इस आर्टिकल को लाइक और शेयर करें और अन्य अपडेट्स के लिए विटिज करें हरजिंदगी।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।